दूल्हे अनंत अंबानी संग झूमकर नाचे 73 साल के रजनीकांत, देखें VIRAL VIDEO

Published : Jul 12, 2024, 11:17 PM IST
Rajinikanth Dance At Anant Ambani Baraat

सार

रजनीकांत वह सुपरस्टार हैं, जिन्हें प्राइवेट फंक्शंस में परफॉर्म करते शायद ही कभी देखा गया हो। लेकिन मुकेश अंबानी के छोटे बेटे अनंत अंबानी की बरात में वे झूमकर नाचे। उनके डांस का वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है।

एंटरटेनमेंट डेस्क. साउथ के गॉड कहे जाने वाले रजनीकांत शुक्रवार (12 जुलाई) की रात्त मुंबई में अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी में शामिल हुए। 73 साल के रजनीकांत अंबानी फैमिली के इस समारोह में पत्नी लता, बेटी सौंदर्या, दामाद विशागन वानंगामुडी के साथ पहुंचे थे। अनंत-राधिका की शादी को रजनीकांत ने खूब एन्जॉय किया। वे बरात में शामिल हुए और इस उम्र में भी खुद को थिरकने से नहीं रोक सके। अनंत अंबानी की शादी से रजनीकांत का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें उन्हें दूल्हे राजा के साथ डांस करते देखा जा सकता है।

असल लाइफ में पहली बार नाचे रजनीकांत?

एक X (पहले ट्विटर) यूजर ने सोशल मीडिया पर रजनीकांत का वीडियो शेयर किया है। वीडियो में वे पूरे जोश में अनंत अंबानी के साथ नाच रहे हैं। वीडियो के साथ दावा किया गया है कि रजनीकांत ने असल लाइफ में पहली बार डांस किया है। X यूजर ने इसके कैप्शन में लिखा है, "रजनीकांत अंबानी के बेटे की शादी में असल लाइफ में पहली बार डांस किया। पैसा कई चीजों को संभव कर देता है।" 

 

हालांकि, अन्य इंटरनेट यूजर्स इस दावे को गलत ठहरा रहे हैं। एक इंटरनेट यूजर ने रजनी का पुराना वीडियो शेयर किया है और लिखा है, "आखिरी वाली लाइन गैरजरूरी है। रिलैक्स ड्यूड, उन्होंने अपने नाती की बर्थडे पार्टी में भी डांस किया था।"

रजनीकांत की आने वाली फ़िल्में

रजनीकांत की फिल्मों की बात करें तो उन्हें पिछली बार बतौर लीड एक्टर फिल्म 'जेलर' में देखा गया था, जो 2023 में रिलीज हुई थी। 'जेलर' ने दुनियाभर में लगभग 650 करोड़ रुपए कमाए थे और ब्लॉकबस्टर रही थी। इसके बाद रजनी ने फिल्म 'लाल सलाम' में कैमियो रोल में देखा गया था, जो डिजास्टर साबित हुई थी। रजनी की आने वाली फिल्मों में 'Vettaiyan' और 'कुली' शामिल हैं। दोनों ही फ़िल्में 2024 और 2025 में रिलीज होंगी।

और पढ़ें…

अनंत-राधिका की शादी में फैमिली संग रजनीकांत, ये Celebs भी सपरिवार दिखे

निक ने संभाला प्रियंका का लहंगा, अंबानी बरात में यूं दिखीं देसी गर्ल!

PREV

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Read more Articles on

Recommended Stories

Niyasa ने एक्टर पिता की दूसरी शादी को बताया फ्रॉड? Ritika Giri के खिलाफ दर्ज कराई रिपोर्ट
Border 2-Dhurandhar नहीं, इन 5 फिल्मों ने एडवांस बुकिंग से की रिकॉर्ड तोड़ कमाई