
Ram Gopal Varma controversy 2025: फिल्म निर्माता राम गोपाल वर्मा (Ram Gopal Varma) एक बार फिर विवादों में घिर गए हैं। इस बार उन पर सोशल मीडिया पर हिंदू देवी-देवताओं और धार्मिक ग्रंथों का मजाक उड़ाने का आरोप है। आंध्र प्रदेश के थ्री टाउन पुलिस स्टेशन में उनके खिलाफ आधिकारिक शिकायत दर्ज की गई है।
शिकायत राष्ट्रीय प्रजा कांग्रेस (Rashtriya Praja Congress) के अध्यक्ष और हाई कोर्ट में वकील मेदा श्रीनिवास (Meda Srinivas) ने दर्ज करायी है। उन्होंने पुलिस को राम गोपाल वर्मा के फेसबुक और यूट्यूब अकाउंट से ली गई वीडियो क्लिप्स और स्क्रीनशॉट सौंपी हैं, जिसमें कथित रूप से हिंदू देवी-देवताओं और धार्मिक ग्रंथों का मजाक उड़ाया गया है।
श्रीनिवास ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि राम गोपाल वर्मा की टिप्पणियां ना केवल अपमानजनक हैं बल्कि रामायण और महाभारत जैसे पवित्र ग्रंथों को मजाक के रूप में पेश करने की कोशिश है। उन्होंने आरोप लगाया कि यह सामग्री सामाजिक सौहार्द और धार्मिक शांति को भंग कर सकती है।
शिकायतकर्ता ने पुलिस से मांग की है कि भारतीय न्याय संहिता (Bharatiya Nyaya Sanhita - BNS) के तहत मामला दर्ज कर गंभीर जांच की जाए। उनका कहना है कि राम गोपाल वर्मा की सोशल मीडिया गतिविधियां सिर्फ निजी राय नहीं हैं बल्कि एक पब्लिक फिगर होने के कारण उनके बयानों का समाज पर गहरा असर पड़ता है।
इस मामले को लेकर सोशल मीडिया पर भी बहस तेज हो गई है। हालांकि, अब तक राम गोपाल वर्मा या उनके किसी प्रतिनिधि की ओर से इस विवाद पर कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। वैसे यह पहली बार नहीं है कि राम गोपाल वर्मा अपने विवादित बयानों को लेकर सुर्खियों में हैं। वह पहले भी ऐसा कर चुके हैं।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।