रौबदार और कड़क है Pushpa 2 की श्रीवल्ली, रश्मिका मंदाना का फिल्म से FIRST LOOK

Published : Apr 05, 2024, 12:00 PM ISTUpdated : Apr 05, 2024, 12:13 PM IST
Rashmika Mandanna First Look Pushpa 2

सार

Rashmika Mandanna First Look Pushpa 2. रश्मिका मंदाना 28 साल की हो गईं हैं। उनके जन्मदिन पर पुष्पा 2 के मेकर्स ने उनका पहला लुक रिवील किया है, जिसमें श्रीवल्ली एकदम अलग अंदाज में नजर आ रही है। अल्लू अर्जुन के साथ वाली फिल्म 15 अगस्त को रिलीज होगी।

एंटरटेनमेंट डेस्क. नेशनल क्रश और कईयों के दिल की धड़कन कही जाने वाली रश्मिका मंदाना (Rashmika Mandanna) 28 साल की हो गई हैं। उनके जन्मदिन के मौके पर अल्लू अर्जुन ( Allu Arjun) की अपकमिंग फिल्म पुष्पा: द रूल (Pushpa: The Rule) से उनका लुक रिवील किया गया है। रिवील किए पोस्टर लुक में रश्मिका एकदम रौबदार अंदाज और कड़क नजर आ रही हैं। फिल्म में रश्मिका श्रीवल्ली का किरदार निभा रही है। मेकर्स ने पोस्ट शेयर कर लिखा-श्रीवल्ली उर्फ ​​@iamRashmika को जन्मदिन की बहुत-बहुत शुभकामनाएं। #Pushpa2TheRuleTeaser 8 अप्रैल को। #PushpaMassJaathara. #Pushpa2TheRule की 15 अगस्त 2024 को दुनियाभर में भव्य रिलीज।

 

 

पुष्पा 2 के पोस्टर में ऐसी दिखीं रश्मिका मंदाना

अल्लू अर्जुन की पुष्पा 2 के मेकर्स ने फिल्म की लीड एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना का शानदार लुक रिवील किया है। सामने आए पोस्टर में रश्मिका अपना रौबदार अंदाज दिखा रही है और आंख पर उंगली का गोल घेरा बनाकर किसी को कड़क अंदाज देखती नजर आ रही है। उन्होंने हरे रंग की गोल्डर बॉर्डर वाली बनारसी साड़ी पहन रखी है। मांग में सिंदूर, गले में मंगलसूत्र के साथ रश्मिका ने ढेर सारे सोने के जेवर पहन रखे हैं। उनका लुक सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है और फैन्स जबरदस्त कमेंट्स कर रहे हैं।

8 अप्रैल को रिलीज होगी पुष्पा 2 का टीजर

हाल ही में खबर आई थी पुष्पा 2 का टीजर मेकर्स द्वारा 8 अप्रैल को अल्लू अर्जुन के जन्मदिन पर रिलीज किया जाएगा। फैन्स इस दिन का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। रिपोर्ट्स की मानें तो पुष्पा 2 की शूटिंग अभी जारी है। कहा जा रहा है कि फिल्म की शूटिंग मई तक पूरी होने के बाद इसके पोस्ट प्रोडक्शन का काम शुरू होगा। फिल्म में अल्लू अर्जुन के साथ रश्मिका मंदाना, साई पल्लवी, फहाद फाजिल लीड रोल में हैं। फिल्म को डायरेक्टर सुकुमार 450 करोड़ के बजट में तैयार कर रहे हैं।

ये भी पढ़ें...

रईसी में सबको मात देती है रश्मिका मंदाना, दौलत जान खुला रह जाएगा मुंह

किसने किया दावा 1100 Cr कमाएगी अक्षय कुमार की Bade Miyan Chote Miyan

ऐसे BOX OFFICE क्वीन बनी रश्मिका मंदाना, 1 फिल्म ने तो कमाए 900 Cr+

 

PREV

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Read more Articles on

Recommended Stories

Dhurandhar 2 के साथ रिलीज होंगी ये 5 फ़िल्में, बॉक्स ऑफिस पर होगा 2026 का सबसे बड़ा क्लैश!
Ashish Chanchlani लगा रहे भारत की साख पर बट्टा? वायरल वीडियो पर क्यों मचा कोहराम