शर्वरी का दुर्लभ परिधान: क्या है इस चमक के पीछे का राज?

Published : Feb 27, 2025, 03:36 PM IST
Sharvari-Wagh-wear-alberta-ferretti-resort-2024-collection

सार

शर्वरी ने अल्बर्टा फेर्रेत्ती के रिसॉर्ट 2024 कलेक्शन से एक दुर्लभ गाउन पहना। यह खूबसूरत गाउन उनके लिए खास आर्काइव से मंगवाया गया था।

बॉलीवुड की ‘राइजिंग स्टार’ के तौर पर पहचानी जाने वाली शर्वरी अपने शानदार अभिनय के साथ-साथ बेहतरीन फैशन सेंस के लिए भी जानी जाती हैं। हाल ही में उन्होंने अल्बर्टा फेर्रेत्ती के रिसॉर्ट 2024 कलेक्शन से एक बेहद दुर्लभ गाउन पहनकर सभी को चौंका दिया। यह खूबसूरत कॉलम बस्टियर गाउन, जिसमें बारीक माइक्रो और मैक्रो सिक्विन एंब्रॉयडरी की गई है, विशेष रूप से उनके लिए आर्काइव से मंगवाया गया था, जिससे यह एक एक्सक्लूसिव फैशन मोमेंट बन गया।

 

 

किसी भी अभिनेत्री के लिए इतना दुर्लभ आउटफिट पहनना किसी उपलब्धि से कम नहीं है। इस चमचमाते एंबेलिशमेंट और स्लिम फिट गाउन ने शर्वरी की सहज सुंदरता को और निखार दिया। अल्बर्टा फेर्रेत्ती के डिजाइनों की खासियत यही है कि वे स्त्री के मनोविज्ञान को खूबसूरती से दर्शाते हैं और उसे एक सजीव, लेकिन वास्तविक परिधान का रूप देते हैं। शर्वरी ने इस गाउन को पहनकर इस विज़न को बखूबी जीवंत कर दिया!

PREV

Recommended Stories

अर्जुन रामपाल की GF है खूबसूरत, 8 PHOTO देख जानें उनके बारे में सबकुछ
2025 IMDb Highest Rated Films: टॉप 10 में साउथ का दबदबा, बॉलीवुड की सिर्फ 1 मूवी