स्पेन के राष्ट्रपति का YRF स्टूडियो दौरा: स्पेन-भारत फ़िल्मी संबंधों पर की चर्चा

Published : Oct 31, 2024, 10:06 AM IST
Spain-President-Pedro-Sanchez-in-India-visited-Yashraj-Films

सार

स्पेन के राष्ट्रपति पेड्रो सांचेज़ ने मुंबई में यश राज फ़िल्म्स का दौरा किया और CEO अक्षय विधानी से मुलाकात की। दोनों ने भारतीय सिनेमा के भविष्य और स्पेन-भारत फ़िल्मी संबंधों पर चर्चा की। यह दौरा बॉलीवुड के लिए एक ऐतिहासिक पल है।

स्पेन के राष्ट्रपति पेड्रो सांचेज़ अपने भारत दौरे पर मुंबई में देश की प्रमुख फ़िल्म प्रोडक्शन कंपनी यश राज फ़िल्म्स पहुंचे। इस मौके पर उन्होंने कंपनी के सीईओ अक्षय विधानी से मुलाकात की और दोनों के बीच यश राज फ़िल्म्स की 50 साल की विरासत और भारतीय फ़िल्म उद्योग के अगले पाँच वर्षों के भविष्य पर चर्चा हुई।

18 सालों में यह पहली बार है जब कोई स्पेनिश प्रधानमंत्री या राष्ट्रपति भारत दौरे पर आए हैं और पेड्रो का यश राज फ़िल्म्स का यह दौरा हिंदी फ़िल्म जगत के लिए एक ऐतिहासिक क्षण है। यश राज फ़िल्म्स और स्पेन के बीच गहरे सांस्कृतिक संबंध हैं, जिनकी मिसाल फ़िल्में ‘पठान’ और ‘वॉर 2’ के खूबसूरत स्पेनिश लोकेशन्स पर की गई शूटिंग से मिलती है।

"हमें गर्व है कि हमने स्पेन के राष्ट्रपति का यश राज फ़िल्म्स में स्वागत किया। उनकी हमारे स्टूडियो में यात्रा हमारे 50 साल की समृद्ध विरासत में एक मील का पत्थर है। हमें गर्व है कि हमने उन्हें भारतीय फ़िल्म उद्योग में अपने योगदान से अवगत कराया और स्पेन एवं यश राज फ़िल्म्स के बीच सांस्कृतिक संबंधों को और प्रगाढ़ बनाने पर चर्चा की," अक्षय विधानी ने कहा। "स्पेन ने हमेशा हमारा समर्थन किया है, और राष्ट्रपति का हमारे स्टूडियो में आना हमारे लिए गर्व का विषय है।"

PREV

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Recommended Stories

Dhurandhar के रैपर Flipperachi आ रहे भारत, इस शहर में होगा पहला लाइव कंसर्ट
Payal Gaming का किसने किया था प्रायवेट वीडियो लीक, सायबर क्राइम ने सुलाझाई गुत्थी?