Zee Cine Awards: लाल लैगकट गाउन में कियारा-आलिया ने गिराई बिजली तो रश्मिका मंदाना ने लूटी महफिल

Published : Feb 27, 2023, 09:24 AM IST

एंटरटेनमेंट डेस्क. बीती रात मुंबई में जी सिने अवॉर्ड्स का आयोजन किया गया। इवेंट में कई स्टार्स शामिल हुए। इस मौके पर कार्तिक आर्यन को बेस्ट एक्टर और आलिया भट्ट को बेस्ट एक्ट्रेस का अवॉर्ड मिला। बेस्ट फिल्म का अवॉर्ड द कश्मीर फाइल्स को दिया गया।

PREV
110

इवेंट के रेड कारपेट पर कियारा अडवाणी और आलिया भट्ट लैग कट गाउन में बिजली गिराती नजर आई तो रश्मिका मंदाना ने अपनी ब्लैक बोल्ड ड्रेस से महफिल लूट ली।

210

पूजा हेगड़े इस मौके पर डार्क सिल्वर कलर की लैग कट गाउन में ग्लैमस लुक में नजर आई। उन्होंने अपने बालों को खुला रखा था।

310

फिल्म गंगूबाई काठियावाड़ी में बेस्ट एक्ट्रेस का अवॉर्ड जीतने वाली आलिया भट्ट लाइट कलर की गाउन में बेहद खूबसूरत दिखी। 

410

अवॉर्ड शो में डायरेक्टर राजकुमार संतोषी परिवार के साथ पहुंचे। उन्होंने सबके साथ मिलकर पोज दिए।

510

टाइगर श्रॉफ वेटरन एक्टर जीतेंद्र के साथ पोज देते नजर आए। वहीं, दर्शन कुमार भी इस मौके पर स्पॉट हुए। तीनों ने ही काले रंग का सूट कैरी किया था। 

610

नवाजुद्दीन सिद्दीकी इस मौके पर ग्रे कलर के सूट में नजर आए। वहीं डायरेक्टर अयान मुखर्जी भी अवॉर्ड शो के रेड कारपेट पर नजर आए।

710

अवॉर्ड शो के रेड कारपेट पर बॉबी देओल और अनिल कपूर अपने-अपने अवॉर्ड के साथ पोज देते नजर आए। 

810

सनी देओल इस मौके पर फिल्म गदर की को स्टार अमीषा पटेल के साथ नजर आए। दोनों ने साथ में फोटोग्राफर्स को परोज दिए। 

910

बोनी कपूर और अनुपम खेर भी जी सिने अवॉर्ड्स के रेड कारपेट पर स्टाइलिश लुक में नजर आए। 

Recommended Stories