1993 की वो फिल्म, जिसमें अपनी पसंद की हीरोइन कास्ट करवाने भिड़ गए थे Sunny Deol-ऋषि कपूर!

Published : Apr 30, 2026, 07:00 AM IST

सनी देओल-ऋषि कपूर की फिल्म दामिनी की रिलीज को 33 साल हो गए हैं। फिल्म 30 अप्रैल 1993 को रिलीज हुई थी। डायरेक्टर राजकुमार संतोषी की ये लीगल ड्रामा फिल्म बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर रही थी। इस फिल्म में निभाए गए रोल के लिए सनी को नेशनल अवॉर्ड मिला था।

PREV
17
राजकुमार संतोषी की फिल्म दामिनी

दामिनी राजकुमार संतोषी द्वारा निर्देशित और सह-लिखित 1993 की एक लीगल ड्रामा फिल्म थी। फिल्म में मीनाक्षी शेषाद्री ने लीड रोल प्ले किया था। हालांकि, वे मूवी के लिए पहली पसंद नहीं थी। ये बॉलीवुड में बेस्ट वुमन सेंट्रिक फिल्मों में से एक हैं।

27
सनी देओल-ऋषि कपूर के बीच हुआ था पंगा

कहा जाता है कि ऋषि कपूर ने मेकर्स को सलाह दी थी कि वे मूवी में श्रीदेवी को कास्ट करें। वहीं, सनी देओल चाहते थे कि डिंपल कपाड़िया को कास्ट किया जाए। डिंपल की कास्टिंग के बारे में सुनने के बाद ऋषि ने फिल्म तक छोड़ने की धमकी दी थी। हालांकि, मेकर्स ने दोनों स्टार्स की बातों पर ज्यादा ध्यान नहीं दिया। 

ये भी पढ़ें... Sanjay Dutt ने ठुकराई ये 6 धमाकेदार फिल्में, एक ने नए नवेले हीरो को बनाया था सुपरस्टार

37
ऐसे हुई दामिनी में मीनाक्षी शेषाद्रि की एंट्री

खबरों की मानें तो दामिनी के मेकर्स ने सनी देओल और ऋषि कपूर की दोनों की बात नहीं मानी और फिल्म का ऑफर माधुरी दीक्षित को दिया। हालांकि, बिजी होने के कारण माधुरी ने मना कर दिया। इसके बाद फिल्म मीनाक्षी शेषाद्रि की झोली में चली गई। 

47
मीनाक्षी शेषाद्रि ने निभाया अपने करियर का बेस्ट रोल

कहा जाता है कि फिल्म दामिनी में मीनाक्षी शेषाद्रि ने अपने करियर का बेस्ट रोल प्ले किया था। इस फिल्म में वे एक पीड़िता के लिए कानूनी लड़ाई लड़ती नजर आई थी। हालांकि, शानदार किरदार निभाने के बाद भी उन्हें बेस्ट एक्ट्रेस का अवॉर्ड नहीं मिल पाया था। 

57
फिल्म दामिनी की कास्ट और बजट

फिल्म दामिनी में अमरीश पुरी, कुलभूषण खरबंदा, अंजन श्रीवास्तव, रोहिणी हट्टंगड़ी, टीनू आनंद, विजयेंद्र घाटगे, अच्युत पोतदार, विजू खोटे, केके रैना, वीरेंद्र सक्सेना ने लीड रोल प्ले किया था। राजकुमार संतोषी ने मूवी को 2 करोड़ के बजट में बनाया था। इसने बॉक्स ऑफिस पर 11 करोड़ का कलेक्शन किया था। 

67
फिल्म दामिनी के बने 4 रीमेक

फिल्म दामिनी के करीब 4 रीमेक बने। इसको उड़िया में नारी नुहने तू नारायणी के नाम से बनाया गया, जिसमें सिद्धांत महापात्र और रचना बनर्जी ने काम किया था। तमिल में प्रियंका के नाम से रीमेक बना, जिसमें रेवती ने लीड रोल किया था। तेलुगु में उर्मिला के नाम से फिल्म बनी, इसमें सुमन और मालाश्री ने काम किया था और बांग्लादेश में सॉटयेर बिजॉय नाम से फिल्म बनी थी।

77
फिल्म दामिनी का रीमेक

फिल्म दामिनी को बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर घोषित किया गया था। फिल्म के अधिकार शाहरुख खान की रेड चिलीज एंटरटेनमेंट के पास थे। हालांकि, बाद में इसे सनी देओल को दिए गए थे। वो अपने बेटे करण देओल के साथ फिल्म का रीमेक बनाने की प्लानिंग कर रहे थे। हालांकि, अभी तक बनाई नहीं।

ये भी पढ़ें... Raja Shivaji Advance Booking: धड़ल्ले से बिक रहे रितेश देशमुख की फिल्म के टिकट, छापे इतने नोट

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Read more Photos on

Recommended Stories