Friday OTT Release: कॉमेडी-थ्रिलर का कॉकटेल, फिल्में-वेब सीरीज देख वीकेंड बनाएं मजेदार

Published : Mar 13, 2026, 07:00 AM IST

शुक्रवार यानी 13 मार्च को ओटीटी पर जबरदस्त धमाका होने वाला है। एक साथ ओटीटी के डिफरेंट प्लेटफॉर्म पर शानदार रोमांटिक, कॉमेडी, एक्शन-थ्रिलर फिल्में और वेब सीरीज रिलीज हो रही हैं। इन्हें नेटफिक्स, जियोहॉटस्टार और अमेजन प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं। 

PREV
19
OTT पर शुक्रवार को देखें धांसू फिल्में-सीरीज

वीकेंड शानदार बनाने के लिए शुक्रवार को आप ओटीटी पर रिलीज हो रही फिल्में और वेब सीरीज देख सकते हैं। इसमें आप अपनी पसंद की कॉमेडी या फिर एक्शन थ्रिलर फिल्में चुनकर मजा ले सकते हैं। आइए, जानते हैं इनके बारे में...

29
फिल्म द ताज स्टोरी

तुषार अमरीश गोयल द्वारा निर्देशित फिल्म द ताज स्टोरी एक ड्रामा फिल्म है जो इतिहास और अदालती दांव-पेच का अनूठा कॉम्बिनेशन पेश करती हैं। इसमें परेश रावल, नमित दास और अनिक जॉर्ज लीड रोल में हैं। फिल्म 13 मार्च से लायंसगेट प्ले पर स्ट्रीम हो रही है।

ये भी पढ़ें... कौन है सलमान खान की वो बदनसीब हीरोइन, जो 37 साल में दे पाई सिर्फ एक HIT

39
वेब सीरीज एस्पिरेंट्स सीजन 3

वेब सीरीज एस्पिरेंट्स अपने तीसरे सीजन के साथ लौट रही है, जिसमें सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों की कहानी दिखाई जाएगी। सीरीज को 13 मार्च से प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं।

49
फिल्म कपल्स फ्रेंडली

रोमांटिक ड्रामा फिल्म कपल्स फ्रेंडली मॉडर्न रिश्तों और युवा पेशेवरों के संघर्षों को दिखाती है। फिल्म में संतोष सोभन, मानसा वाराणसी और योगी बाबू हैं। ये 13 मार्च से प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम होगी।

59
फिल्म नवाब कैफे

नवाब कैफे एक फैमिली ड्रामा है। ये एक ऐसे युवक की कहानी है जिसकी महत्वाकांक्षाएं उसके पिता की 400 साल पुरानी चाय की दुकान चलाने की विरासत से टकराती हैं। फिल्म में शिव कंडुकुरी, राजीव कनकवाला और तेजू अश्विनी लीड रोल में हैं। ये ईटीवी विन पर स्ट्रीम हो रही है।

69
वेब सीरीज लोकल टाइम्स

वेब सीरीज लोकल टाइम्स एक ऑफिस कॉमेडी सीरीज है, जिसमें चार दोस्त डिजिटल मीडिया के तेजी से बदलते दौर में संघर्षरत तमिल अखबार नम्मा सेइधी को पुनर्जीवित करने की कोशिश करते हैं। इस सीरीज में ऋषिकांत, अब्दुल ली, अद्विता अरुमुगम और मौरीश दास लीड रोल में हैं। इसे अमेजन प्राइम वीडियो पर 13 मार्च से देखा जा सकता है।

79
फिल्म फंकी

म्यूजिकल कॉमेडी फिल्म फंकी एक संघर्षरत फिल्म निर्माता की कहानी है, जो किसी भी कीमत पर अपनी पहली फिल्म के लिए पैसा जुटाना चाहता है। इसमें जोरदार कॉमेडी का तड़का भी देखने मिलेगा। इसे 13 मार्च से नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं।

89
फिल्म रिजॉर्ट

रिजॉर्ट एक कॉमेडी-ड्रामा फिल्म है, जो एक युवा के पाक कला के सपनों को साकार करने की कहानी बयां करती है। फिल्म में थलाइवासल विजय, विजय कुमार राजेंद्रन और अबेनेया नेथ्रुन लीड रोल में हैं। इसे 13 मार्च से जियोहॉटस्टार पर देखा जा सकता है।

99
वेब सीरीज फैंटम लॉयर

कोरियाई ड्रामा फैंटम लॉयर कल्पना और कानूनी कहानी का मिक्चर है। इस सीरीज में एक ऐसे वकील की कहानी है जो देर से सफलता की सीढ़ियां चढ़ता है और एक ऐसी जगह किराए पर लेता है जो पहले एक तांत्रिक की थी। इसे नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं।

ये भी पढ़ें... 122 मिनट की इस फिल्म से 7 स्टार को निकाला, सबसे आखिरी में लिया अमिताभ बच्चन को-जीते 8 अवॉर्ड

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Read more Photos on

Recommended Stories