Govinda bankruptcy rumors truth: पिछले कुछ दिनों से गोविंदा को लेकर दिवालियापन, शादीशुदा जिंदगी में तनाव और काम की कमी जैसी अफवाहें उड़ रही थीं। अब इन खबरों पर उनके मैनेजर ने खुलकर जवाब दिया है और सच्चाई सामने रखी है।
एक्टर गोविंदा पिछले कई दिनों से अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ को लेकर खबरों में हैं। सोशल मीडिया पर ऐसी बातें चल रही थीं कि वे आर्थिक तंगी से जूझ रहे हैं, उनके पास काम नहीं है और निजी कार्यक्रमों में परफॉर्म करके गुज़ारा कर रहे हैं। इन खबरों ने फैंस को हैरान कर दिया था। अब इन सभी दावों पर गोविंदा के मैनेजर शशि सिन्हा ने खुलकर प्रतिक्रिया दी है।
25
क्या गोविंदा दिवालिया हो गए हैं?
गोविंदा के मैनेजर शशि सिन्हा ने ANI से बातचीत में साफ कहा कि एक्टर के दिवालिया होने की खबरें पूरी तरह गलत हैं। उन्होंने कहा, "यह कहना बिल्कुल बेबुनियाद है कि गोविंदा दिवालिया हो गए हैं। उनके पास एक नहीं, कई गाड़ियाँ हैं। टैक्सी में दिखने का मतलब यह नहीं कि उनके पास पैसे नहीं हैं।" मैनेजर के मुताबिक, अफवाहें सिर्फ सोशल मीडिया की उपज हैं।
हाल ही में गोविंदा का एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें वे एयरपोर्ट के बाहर टैक्सी में नजर आए। इसके बाद से उनकी आर्थिक स्थिति को लेकर अटकलें शुरू हो गईं। इस पर मैनेजर ने कहा, "सिर्फ टैक्सी में बैठ जाने से कोई गरीब नहीं हो जाता। लोग बिना वजह बातें बना रहे हैं।" उन्होंने यह भी कहा कि गोविंदा आज भी अपनी लाइफस्टाइल पहले की तरह ही जी रहे हैं।
45
गोविंदा के स्कूल इवेंट्स में परफॉर्म करने पर क्या बोले मैनेजर?
गोविंदा के स्कूल या छोटे इवेंट्स में परफॉर्म करने को भी उनकी मजबूरी बताया जा रहा था। इस पर मैनेजर ने कहा, "परफॉर्म करना उनका प्रोफेशन है। स्कूल में परफॉर्म करने का मतलब यह नहीं कि वे दिवालिया हो गए हैं। अगर वे अपने परिवार का ख्याल नहीं रखेंगे तो कौन रखेगा?" उन्होंने साफ किया कि यह काम उनकी पसंद और प्रोफेशनल कमिटमेंट का हिस्सा है।
गोविंदा के मैनेजर ने बताया कि एक्टर को अभी भी फिल्मों के ऑफर मिल रहे हैं। उन्होंने कहा, "उन्होंने करोड़ों रुपये के प्रोजेक्ट ठुकराए हैं क्योंकि उन्हें स्क्रिप्ट पसंद नहीं आई। बहुत जल्द आप लोग उनसे जुड़ी बड़ी घोषणा सुनेंगे।" शादीशुदा जिंदगी को लेकर चल रही अफवाहों पर उन्होंने कहा, "इन बातों में कोई सच्चाई नहीं है। इस तरह की बातें घर के माहौल की वजह से उछाली जाती हैं।"
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।