गोविंदा-कोमल रानी के Viral Video के बाद बोलीं सुनीता अहूजा, इंसान धोखेबाज होते हैं..जानवर बेहतर

Published : Sep 23, 2026, 03:51 PM ISTUpdated : Sep 23, 2026, 03:54 PM IST
Govinda komal rani lalbaugcha raja sunita ahuja reaction

सार

गोविंदा और कोमल रानी स्वर्णकार के लालबागचा राजा दर्शन का वीडियो वायरल है। अगले दिन सुनीता आहूजा एयरपोर्ट पर पेट विंटर संग दिखीं और बोलीं- इंसान धोखेबाज होते हैं।

गणपति उत्सव के बीच गोविंदा और कोमल रानी स्वर्णकार का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब चर्चा में है। दोनों मुंबई के मशहूर लालबागचा राजा के दर्शन करने पहुंचे थे। गोविंदा सफेद कुर्ता-पायजामा में नजर आए, जबकि कोमल पारंपरिक आउटफिट में दिखीं। दोनों ने बप्पा के दर्शन किए और आरती में भी शामिल हुए। इस बीच सुनीता अहूजा ने फिर से इशारों ही इशारों में गोविंदा को धोखेबाज बोला है।

एयरपोर्ट पर पेट विंटर के साथ दिखीं सुनीता

गोविंदा और कोमल की वायरल तस्वीरों और वीडियो के बीच अगले दिन सुनीता आहूजा मुंबई एयरपोर्ट पर नजर आईं। उनके साथ उनका पेट विंटर भी था। पैपराजी ने जब विंटर को लेकर बात की तो सुनीता ने अपने पालतू जानवर के प्रति प्यार जाहिर किया। उन्होंने कहा कि विंटर हमेशा उन्हें छोड़ने आता है। इसके बाद सुनीता ने इंसानों और जानवरों के प्यार की तुलना करते हुए कहा,

'इंसानों को जितना भी प्यार दो, फायदा नहीं है, धोखा ही देते हैं। इनको प्यार करो, हमेशा चिपके रहते हैं।'

उन्होंने एक बार नहीं बल्कि कई बार कहा कि इंसान धोखेबाज होते हैं। भले ही उन्होंने यहां पर गोविंदा का नाम नहीं लिया, लेकिन चेहरे पर वो दर्द साफ दिख रहा था।

पहले भी कोमल रानी को लेकर बोल चुकी हैं सुनीता

गोविंदा और कोमल रानी को लेकर यह पहली बार नहीं है जब सुनीता की प्रतिक्रिया चर्चा में आई हो। अगस्त में गोविंदा और कोमल के एयरपोर्ट पर साथ नजर आने के बाद सुनीता ने सोशल मीडिया पर तीखी प्रतिक्रिया दी थी। एक मौके पर उन्होंने गोविंदा के साथ नजर आ रही कोमल को लेकर आपत्ति जताई और अपने पति को ‘शुगर डैडी’ तक कह दिया था। इसके बाद गोविंदा ने भी सार्वजनिक तौर पर सुनीता के कमेंट पर रिएक्शन देते हुए कहा था कि वो अपनी सीमाओं में रहें।

इसी विवाद के बीच सुनीता और उनके बेटे यशवर्धन को फैमिली कोर्ट के बाहर भी देखा गया था। बाद में गोविंदा के मैनेजर ने पुष्टि की कि सुनीता ने उनके खिलाफ दायर तलाक की याचिका वापस ले ली है।

और पढ़ें: सुनीता आहूजा से अनबन के बीच गणपति दर्शन को पहुंचे गोविंदा, बेटी टीना के लिए मांगा ये वरदान

गोविंदा और सुनीता आहूजा की शादी

गोविंदा और सुनीता आहूजा ने 1987 में शादी की थी। दोनों के दो बच्चे हैं- बेटी टीना आहूजा और बेटा यशवर्धन आहूजा। करीब चार दशक पुरानी इस शादी को लेकर 2026 में तलाक की खबरों के बाद काफी चर्चा हुई थी, हालांकि बाद में सुनीता ने तलाक की याचिका वापस ले ली।

और पढ़ें: गोविंदा ने की गुपचुप शादी? मांग में सिंदूर भरे दिखीं कोमल रानी, साथ पहुंचे लालबागचा राजा - Video

PREV

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Read more Articles on

Recommended Stories

Bads of Bollywood 2: ‘द बैड्स ऑफ बॉलीवुड’ का आएगा सीजन 2, आर्यन खान जानें कबसे शुरू करेंगे शूटिंग
अक्षय कुमार का टूटा रिकॉर्ड, ‘मिर्जापुर द मूवी’ ने इस हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म को भी पछाड़ा