Govinda Bad Habits: गोविंदा की वो बुरी आदतें, जिनके चलते डायरेक्टर ने रखी थी बड़ी शर्त!

Published : Mar 15, 2026, 08:18 AM IST

बॉलीवुड के हीरो नं. 1 गोविंदा की लेटलतीफी के किस्से खूब चर्चा में रहे हैं। कई स्टार्स और फिल्ममेकर्स इस पर खुलकर बात कर चुके हैं। अब दिग्गज डायरेक्टर प्रियदर्शन ने बताया है कि उन्होंने अपनी फिल्म के लिए गोविंदा के सामने लेट ना आने की शर्त रखी थी।

PREV
15
फिर सुर्ख़ियों में गोविंदा की लेटलतीफी का मुद्दा

90 के दशक के सुपरस्टार रहे गोविंदा की कॉमिक टाइमिंग और डांस के जितने चर्चे रहे, उतनी ही चर्चा उनकी लेटलतीफी को लेकर भी होती रही। कई कलाकारों और फिल्ममेकर्स ने यह बात कही है कि गोविंदा अक्सर शूटिंग पर देर से पहुंचते थे। हाल ही में डायरेक्टर प्रियदर्शन ने भी इस मुद्दे पर खुलकर बात की और बताया कि उन्होंने फिल्म 'भागम भाग' साइन करते समय गोविंदा के सामने एक खास शर्त रखी थी।

25
गोविंदा के सामने क्या थी प्रियदर्शन की शर्त?

अपनी अगली फिल्म अक्षय कुमार स्टारर 'भूत बंगला' के प्रमोशन में व्यस्त प्रियदर्शन ने Mashable India से बातचीत में कहा, “मुझे पद्म श्री मिला था और एक इंटरव्यू में मुझसे पूछा गया कि क्या यह मेरी सबसे बड़ी उपलब्धि है। मैंने कहा नहीं, मेरी सबसे बड़ी उपलब्धि यह है कि मैंने गोविंदा और सलमान खान को सुबह 5 बजे सेट पर बुलाकर फिल्म समय पर पूरी कर ली।” उन्होंने आगे बताया, “मैंने गोविंदा से कहा था कि मैंने आपके बारे में बहुत बातें सुनी हैं, इसलिए अगर आप समय पर नहीं आ सकते तो कृपया यह फिल्म मत कीजिए। लेकिन मैं आपको एक बात बताऊं, वह हर दिन समय पर पहुंचे। उनके साथ काम करके मुझे बहुत मजा आया।”

यह भी पढ़ें : Akshay Kumar फिर हुए गंजे, 'गोलमाल 5' में सरप्राइज एंट्री ने सबको किया हैरान, देखें VIDEO

35
गोविंदा की डायलॉग बदलने की आदत भी नहीं आई पसंद

प्रियदर्शन ने यह भी बताया कि गोविंदा शूटिंग के दौरान कई बार अपने डायलॉग खुद बदल देते थे। यह बात उन्हें ज्यादा पसंद नहीं आती थी। वे कहते हैं, " गोविंदा अक्सर अपने डायलॉग खुद जोड़ देते थे, इसलिए मैंने उनसे कहा- मैं पहले से ही नीरज वोरा को पैसे दे रहा हूं, मुझे एक और राइटर की जरूरत नहीं है।” बता दें कि 'भागम भाग' 2006 में रिलीज हुई थी और हिट रही थी। फिल्म में गोविंदा के साथ अक्षय कुमार का भी लीड रोल था। अब इस फिल्म का दूसरा पार्ट आ रहा है, जिसमें गोविंदा को मनोज बाजपेयी से रिप्लेस किया गया है।

45
गोविंदा के लिए अमिताभ बच्चन और रजनीकांत को भी करना पड़ा इंतजार

2025 में एक्टर विजय पाटकर ने भी गोविंदा की लेटलतीफी का एक किस्सा सुनाया था। उन्होंने बताया कि फिल्म 'हम' की शूटिंग के दौरान एक सीन के लिए अमिताभ बच्चन और रजनीकांत को कई दिनों तक इंतजार करना पड़ा था। उन्होंने यह भी बताया कि फिल्म 'बड़े मियां छोटे मियां' की शूटिंग के दौरान अमिताभ बच्चन खुद गोविंदा को उनके घर से लेने जाते थे। बकौल विजय, "वह अपनी कार से उनके घर जाते थे और हॉर्न बजाकर उन्हें शूटिंग पर चलने के लिए कहते थे। वह उन्हें अपनी कार में बैठाकर सेट तक लाते थे। इसलिए बच्चन जी आज भी काम कर रहे हैं। अगर आपको नखरे दिखाने हैं तो पहले उस स्तर तक पहुंचिए। निर्माता आपको काम करने के लिए पैसे देता है, नखरे दिखाने के लिए नहीं।”

यह भी पढ़ें : Govinda के पास नहीं बचा पैसा? मैनेजर ने खोले हीरो नं. 1 के कई राज, अफेयर का सच भी बताया

55
लेटलतीफी के आरोपों पर गोविंदा दे चुके सफाई

लेटलतीफी के आरोपों पर गोविंदा अपनी बात रख चुके हैं। टॉक शो 'Too Much with Twinkle Khanna and Kajol' एक एक एपिसोड में गोविंदा ने कहा था, "मैं बदनाम हुआ हूं कि मैं समय पर नहीं आता हूं। मैंने कहा—किसके बाप में ताकत है कि वह पांच शिफ्ट करे और समय पर आए। यह संभव ही नहीं है। कोई आदमी इतनी शूटिंग कैसे करेगा? यहां तो लोग एक फिल्म में ही थक जाते हैं।” गोविंदा का कहना है कि कई बार देरी की वजह ट्रैफिक, शेड्यूलिंग या अन्य तकनीकी कारण भी होते हैं। उनका मानना है कि छोटी-छोटी देरी को कई बार मीडिया और गॉसिप सर्कल बढ़ा-चढ़ाकर पेश कर देते हैं।

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Read more Photos on

Recommended Stories