गोविंदा का बेटा और पत्नी एक साथ कर रहे डेब्यू, पहली फिल्म का टाइटल, रिलीज डेट सब आया सामने

Published : Aug 22, 2026, 09:21 AM IST
Govinda Son Yashwardhan Ahuja Debut Film

सार

हीरो नं. 1 के नाम से मशहूर गोविंदा के बेटे यशवर्धन आहूजा की डेब्यू फिल्म ‘हीरो की हॉररइन’ होगी। फिल्म में मां सुनीता आहूजा भी नजर आएंगी और रिलीज डेट भी सामने आ गई है।

गोविंदा और उनकी पत्नी सुनीता आहूजा के तलाक की ख़बरों के बीच उनके बेटे यशवर्धन आहूजा बॉलीवुड में अपना पहला कदम रखने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। उनकी डेब्यू फिल्म ‘हीरो की हॉररइन’ की रिलीज डेट अब आधिकारिक तौर पर सामने आ गई है। खास बात यह है कि इसमें यशवर्धन के साथ उनकी मां सुनीता आहूजा भी एक्टिंग करती नजर आएंगी। यानी फिल्म से मां-बेटे की जोड़ी एक साथ लॉन्च होने जा रही है। फिल्म में नितांशी गोयल, जेमी लीवर और चंकी पांडे समेत कई कलाकार अहम भूमिकाओं में हैं। वहीं साजिद खान करीब 12 साल बाद बड़े पर्दे पर निर्देशन में वापसी कर रहे हैं।

गोविंदा के बेटे की पहली फिल्म ‘हीरो की हॉररइन’ की रिलीज डेट क्या है?

‘हीरो की हॉररइन’ 7 जनवरी 2027 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इसी फिल्म के साथ गोविंदा और सुनीता आहूजा के बेटे यशवर्धन आहूजा बतौर लीड एक्टर हिंदी सिनेमा में अपना फीचर फिल्म डेब्यू करेंगे। फिल्म में हॉरर, कॉमेडी और रोमांस का मिक्स देखने को मिलेगा। कहानी का ट्रीटमेंट ऐसा रखा गया है, जिसमें पैरानॉर्मल दुनिया को हास्य के ट्विस्ट के साथ पेश किया जाएगा। यशवर्धन के साथ नितांशी गोयल की भी अहम भूमिका है। फिल्म की कास्ट में नए चेहरों के साथ इंडस्ट्री के कई जाने-पहचाने नाम शामिल हैं।

सुनीता आहूजा भी करेंगी बॉलीवुड डेब्यू?

फिल्म की सबसे बड़ी खासियतों में से एक सुनीता आहूजा का एक्टिंग डेब्यू है। वह फिल्म में यशवर्धन की मां का ही किरदार निभाएंगी। यानी रियल लाइफ में मां-बेटे की जोड़ी पहली बार बड़े पर्दे पर भी इसी रिश्ते में नजर आएगी। सुनीता ने एएनआई से बातचीत में कहा, “मैं यश के साथ पिक्चर कर रही हूं। मैं एकता कपूर को बहुत प्यार करती हूं। उनकी वजह से मैंने नेटफ्लिक्स का शो किया, और मैं उनसे बहुत प्यार करती हूं। वो भी मुझे बहुत प्यार करती हैं। यश की पिक्चर में मैं उसकी मां का ही रोल कर रही हूं... शायद इंडस्ट्री में पहली बार ऐसा होगा कि मां और बेटा एक साथ लॉन्च हो रहे हैं।”

‘हीरो की हॉररइन’ में कौन-कौन नजर आएगा?

फिल्म में यशवर्धन आहूजा और नितांशी गोयल के अलावा जेमी लीवर, चंकी पांडे, बृजेंद्र काला और सिमरत कौर रंधावा समेत कई कलाकार अहम भूमिकाओं में हैं। फिल्म की कहानी में फ्रेश टैलेंट और अनुभवी कलाकारों का कॉम्बिनेशन देखने को मिलेगा। निर्माण की जिम्मेदारी शोभा कपूर, एकता आर. कपूर और अमर बुटाला संभाल रहे हैं। फिल्म जय हो मीडिया वेंचर्स के बैनर तले बनी है और इसे बालाजी टेलीफिल्म्स लिमिटेड प्रस्तुत कर रहा है।

साजिद खान की 12 साल बाद वापसी

‘हीरो की हॉररइन’ का निर्देशन साजिद खान कर रहे हैं। यह फिल्म बड़े पर्दे पर उनके निर्देशन की करीब 12 साल बाद वापसी भी है। हालांकि, साजिद खान के करियर से जुड़ा एक विवादित पहलू भी इस खबर में अहम है। मंदाना करीमी, सलोनी चोपड़ा, रेचल व्हाइट, सिमरन सूरी, मरीना कुवर, आहाना कुमरा, डिंपल पाउला, शर्लिन चोपड़ा और लेखिका करिश्मा उपाध्याय समेत कई महिलाओं ने फिल्ममेकर पर यौन उत्पीड़न के आरोप लगाए हैं। ये आरोप उनके खिलाफ सार्वजनिक रूप से लगाए गए थे।

गोविंदा के बेटे की डेब्यू फिल्म की पूरी डिटेल

फिल्म: ‘हीरो की हॉररइन’

रिलीज डेट: 7 जनवरी 2027

लीड एक्टर्स : यशवर्धन आहूजा, नितांशी गोयल

डायरेक्टर: साजिद खान

प्रोड्यूसर्स: शोभा कपूर, एकता आर. कपूर, अमर बुटाला

जॉनर: हॉरर, कॉमेडी और रोमांस

प्रोडक्शन: जय हो मीडिया वेंचर्स

PREV

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Read more Articles on

Recommended Stories

7 Dogs Box Office Collection: सलमान खान की मूवी ‘7 डॉग्स’ का बुरा हाल, कमाई जानकर रह जाएंगे हैरान
ताबड़तोड़ बिक रहे यश की 'टॉक्सिक' के टिकट, 24 घंटे में एडवांस बुकिंग से कूट डाले इतने करोड़