गोविंदा से शादी के 40 साल बाद छलका सुनीता आहूजा का दर्द, बोलीं- जो मुझे चाहिए था, वो नहीं मिला!

Published : Jun 16, 2026, 02:33 PM IST
Govinda wife Sunita Ahuja latest statement

सार

क्या 40 साल बाद सुनीता आहूजा को शादी का अफसोस है? आखिर क्यों बोलीं- ‘गोविंदा जैसा बेटा चाहिए, पति नहीं’? क्या सुपरस्टार होने के बावजूद गोविंदा ने जिंदगी को कभी खुलकर नहीं जिया? रिश्ते में जिम्मेदारियों और खुशियों के बीच संतुलन कैसे बिगड़ता है? जानिए सुनीता के खुलासे और एक्सपर्ट की राय।

गोविंदा और उनकी पत्नी सुनीता आहूजा की जोड़ी हमेशा अपनी बेबाकी के लिए चर्चा में रही है। अब सुनीता ने एक इंटरव्यू में अपनी शादी और रिश्ते को लेकर ऐसा बयान दिया है जिसने लोगों का ध्यान खींच लिया है। उन्होंने कहा कि गोविंदा एक बेहतरीन बेटे और भाई हैं, लेकिन पति के तौर पर उनसे उनकी कुछ अलग उम्मीदें थीं। सुनीता ने यह भी माना कि चार दशक साथ बिताने के बाद अब पीछे मुड़कर देखने का कोई फायदा नहीं है। उनके इस बयान ने लंबे रिश्तों में भावनात्मक जरूरतों, जिम्मेदारियों और व्यक्तिगत खुशियों के बीच संतुलन को लेकर नई बहस छेड़ दी है।

गोविंदा बेटा और भाई बहुत अच्छा, पति नहीं : सुनीता आहूजा

एक यूट्यूब चैनल पर अभिषेक व्यास को दिए गए इंटरव्यू के दौरान सुनीता आहूजा ने गोविंदा को लेकर कहा, "वह बहुत अच्छे बेटे हैं, बहुत अच्छे भाई हैं, लेकिन पति के तौर पर मुझे जो चाहिए था, वह अलग था। मुझे पार्टी करने का शौक है, बाहर डिनर पर जाना और हॉलिडेज पर घूमना पसंद है। लेकिन उसने अपनी पूरी जिंदगी परिवार की सेवा में लगा दी। उस आदमी ने कभी मेवा ही नहीं खाया। वो 60 साल का हो गया है। वो कभी अपने लिए जिया ही नहीं। यह बात मुझे दुख देती है।"

सुनीता बोलीं : मुझे गोविंदा जैसा पति नहीं चाहिए

सुनीता आहूजा ने इंटरव्यू के दौरान आगे कहा, “आप इतने बड़े सुपरस्टार हो, आपने क्या जिंदगी देखी? कुछ नहीं देखा। मुझे बेटा चाहिए गोविंदा के जैसा, पति नहीं चाहिए। अब अफ़सोस करने का फायदा ही क्या है? छोड़ तो नहीं सकते ना अभी। अब 40 साल बीत गए हैं। अब तो सोचना भी गुनाह है।”

कब हुई थी गोविंदा और सुनीता आहूजा की शादी?

गोविंदा और सुनीता आहूजा की शादी बॉलीवुड की सबसे चर्चित शादियों में गिनी जाती है। यह शादी 11 मार्च 1987 को हुई थी। कपल के दो बच्चे हैं। उनकी बेटी ने फिल्म सेकंड हैंड हसबैंड' से फिल्मों में डेब्यू किया था। लेकिन उनका करियर आगे नहीं बढ़ सका। रिपोर्ट्स की मानें तो गोविंदा के बेटे यशवर्धन आहूजा भी फिल्मों में डेब्यू की तैयारी कर रहे हैं।

PREV

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Read more Articles on

Recommended Stories

संचिता उगाले केस में नया मोड़, करीबी दोस्त ने खोली हैरेसमेंट मिस्ट्री
'इसने मेरे पैसे खा लिए'...आखिर क्यों फराह खान ने अक्षय कुमार के लिए कही ये बात