इस शुक्रवार इमरान हाशमी और आयुष्मान खुराना की फिल्में बॉक्स ऑफिस पर भिड़ेंगी। एडवांस बुकिंग में किसने बनाई बढ़त और किसकी ओपनिंग रहने वाली है ज्यादा दमदार? जानिए पूरी रेस।
इस शुक्रवार सिनेमाघरों में दो बिल्कुल अलग मिजाज की फिल्में टकराने जा रही हैं। एक तरफ सूरज बड़जात्या की फैमिली एंटरटेनर 'ये प्रेम मोल लिया' है, जिसमें आयुष्मान खुराना और शरवरी नजर आएंगे। दूसरी तरफ इमरान हाशमी और जेनेलिया डिसूजा की एक्शन थ्रिलर 'गनमास्टर जी9' है। दोनों की एडवांस बुकिंग शुरू हो चुकी है और शुरुआती आंकड़े मुकाबले की दिलचस्प तस्वीर दिखा रहे हैं। फिलहाल एक फिल्म टिकट खिड़की पर आगे है, लेकिन क्या यह बढ़त ओपनिंग डे तक कायम रहेगी? रिलीज से पहले के आखिरी दो दिन इस रेस का रुख बदल सकते हैं। अब नजरें बॉक्स ऑफिस पर हैं।
Gunmaaster G9 Advance Booking: इमरान हाशमी की फिल्म ने कितनी कमाई की?
Sacnilk के 25 नवंबर सुबह 10 बजे के आंकड़ों के मुताबिक, 'गनमास्टर G9' ने सभी ऑन-सेल शो डेट्स को मिलाकर करीब 2.27 करोड़ रुपए का ग्रॉस एडवांस कलेक्शन किया था।
इस दौरान फिल्म के लिए लगभग 1.07 लाख टिकट बुक हुए थे। ब्लॉक सीटों को हटाने के बाद टिकटों की संख्या 53,621 और ग्रॉस कलेक्शन करीब 99.85 लाख रुपए था।
पहले दिन यानी शुक्रवार के लिए फिल्म ने 34,368 टिकट बेचे थे, जिनसे करीब 77.28 लाख रुपए का ग्रॉस कलेक्शन हुआ। ब्लॉक सीटों को हटाने पर यह आंकड़ा 36.66 लाख रुपए और टिकटों की संख्या 19,377 रह जाती है।
Yeh Prem Mol Liya Advance Booking: आयुष्मान की फिल्म का क्या है हाल?
अब बात करते हैं सूरज बड़जात्या की फैमिली एंटरटेनर 'ये प्रेम मोल लिया' की। Sacnilk के 25 नवंबर सुबह 11 बजे के आंकड़ों के अनुसार, फिल्म ने सभी ऑन-सेल शो डेट्स को मिलाकर करीब 2.02 करोड़ रुपए का ग्रॉस एडवांस कलेक्शन किया था।
इसके लिए 71,279 टिकट बुक हुए थे। ब्लॉक सीटों को हटाने के बाद कलेक्शन करीब 80.94 लाख रुपए और टिकटों की संख्या 27,278 थी।
ओपनिंग डे की बात करें तो आयुष्मान और शरवरी की फिल्म ने शुक्रवार के लिए 25,896 टिकट बेचे थे। इससे करीब 70.81 लाख रुपए का ग्रॉस कलेक्शन हुआ। ब्लॉक सीटों को हटाने के बाद यह आंकड़ा 29.72 लाख रुपए और टिकटों की संख्या 10,740 थी।
Gunmaaster G9 vs Yeh Prem Mol Liya: पहले दिन की रेस में कौन आगे?
इन आंकड़ों पर नजर डालें तो सभी शो डेट्स की एडवांस बुकिंग में 'गनमास्टर G9' करीब 25 लाख रुपए से आगे है।
वहीं, सिर्फ ओपनिंग डे की बात करें तो इमरान हाशमी की फिल्म ने आयुष्मान खुराना की फिल्म के मुकाबले करीब 6.47 लाख रुपए ज्यादा ग्रॉस एडवांस कलेक्शन किया है।
असली तस्वीर रिलीज के बाद ऑक्यूपेंसी और दर्शकों की प्रतिक्रिया से साफ होगी।
27 November Release: बॉक्स ऑफिस पर किसकी होगी जीत?
दोनों फिल्में 27 नवंबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली हैं। 'ये प्रेम मोल लिया' एक फैमिली एंटरटेनर है, जबकि 'गनमास्टर G9' एक्शन और थ्रिलर पसंद करने वाले दर्शकों को आकर्षित करने की कोशिश करेगी।
ऐसे में दोनों की ऑडियंस भी अलग हो सकती है। अब देखना दिलचस्प होगा कि एडवांस बुकिंग में मिली बढ़त को इमरान हाशमी की फिल्म ओपनिंग डे पर भी बरकरार रख पाती है या आयुष्मान खुराना की फिल्म आखिरी वक्त में बाजी पलट देती है।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।