Hai Jawani Toh Ishq Hona Hai Collection Day 1: 'है जवानी तो इश्क होना' ने पहले दिन कितनी कमाई की?

Published : Jun 06, 2026, 09:42 AM IST
Hai Jawani Toh Ishq Hona Hai box office collection day 1

सार

क्या वरुण धवन की नई फिल्म ‘है जवानी तो इश्क होना है’ ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर धमाका करने में कामयाब रही? क्या डेविड धवन की कॉमेडी ने एक बार फिर ऑडियंस का दिल जीता? क्या है 'है जवानी तो इश्क होना है' की कहानी? और क्या यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट साबित होगी?

वरुण धवन की फिल्म ‘है जवानी तो इश्क होना है’ ने रिलीज होते ही बॉक्स ऑफिस पर अच्छी शुरुआत की है। फिल्म को शुक्रवार (5 जून) को सिनेमाघरों में रिलीज किया गया और शुरुआती रिव्यूज में इसे ज्यादातर पॉजिटिव रिएक्शन मिले। इंडस्ट्री ट्रैकर सैकनिल्क के मुताबिक फिल्म ने पहले दिन दुनियाभर में लगभग 11 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया है। डेविड धवन के निर्देशन में बनी यह फिल्म कॉमेडी और फैमिली एंटरटेनमेंट का मिश्रण है। फिल्म की कहानी, कास्ट और कलेक्शन—तीनों ही वजहों से यह चर्चा में बनी हुई है।

'है जवानी तो इश्क होना है' की पहले दिन की कमाई

ट्रेड रिपोर्ट के मुताबिक़, 'है जवानी तो इश्क होना है' ने पहले दिन शानदार शुरुआत की है। भारत में फिल्म का ग्रॉस कलेक्शन लगभग ₹9 करोड़ रहा, जबकि ओवरसीज मार्केट से लगभग ₹2 करोड़ की कमाई हुई। इस तरह फिल्म का कुल वर्ल्डवाइड कलेक्शन पहले दिन 11 करोड़ रुपए पहुंच गया। भारत में नेट कलेक्शन की बात करें तो इस फिल्म ने 7.50 अरोड़ रुपए का कारोबार किया है। यह ओपनिंग वरुण धवन की फिल्मों के लिए एक मजबूत संकेत मानी जा रही है, खासकर फैमिली ऑडियंस को देखते हुए इस फिल्म से बड़ी उम्मीदें लगाई जा रही हैं।

क्या है 'है जवानी' तो इश्क होना है' की कहानी?

'है जवानी' तो इश्क होना है' हल्की-फुल्की कॉमेडी फिल्म है, जिसमें कहानी एक ऐसे शख्स के इर्द-गिर्द घूमती है जो अचानक एक अजीब स्थिति में फंस जाता है। उसे पता चलता है कि उसकी पत्नी और गर्लफ्रेंड दोनों एक साथ प्रेग्नेंट हैं। इसके बाद शुरू होता है कन्फ्यूजन, कॉमेडी और इमोशनल ट्विस्ट का सिलसिला, जो फिल्म को एक एंटरटेनिंग रोलरकोस्टर बनाता है।

'है जवानी तो इश्क होना है' की स्टार कास्ट

डेविड धवन के निर्देशन मबनी 'है जवानी तो इश्क होना है' में वरुण धवन, मृणाल ठाकुर और पूजा हेगड़े लीड रोल में हैं। उनके अलावा इस फिल्म में मनीष पॉल, चंकी पांडे, जिमी शेरगिल, मौनी रॉय और राकेश बेदी जैसे कलाकारों ने भी अहम् भूमिका निभाई है। रिपोर्ट्स की मानें तो यह डेविड धवन की आखिरी फिल्म है। हाल ही में हाल ही में करन जौहर ने सोशल मीडिया पर एक इमोशनल पोस्ट शेयर की थी, जिसमें उन्होंने बताया कि यह फिल्म डेविड धवन की आखिरी फिल्म हो सकती है। उन्होंने लिखा था, "कल जब मैं डेविड जी के सेलिब्रेशन में गया, उन्होंने कहा कि यह उनकी आखिरी फिल्म हो सकती है… यह मेरे दिल के लिए एक इमोशनल पल था। डेविड धवन एक ऐसे फिल्ममेकर हैं जिन्होंने पूरी कॉमेडी जॉनर को परिभाषित किया है… उनकी फिल्म का मतलब ही एंटरटेनमेंट है।”

PREV

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Read more Articles on

Recommended Stories

'पेद्दी' में जान्हवी कपूर के ऐसे सीन कि मच गया बवाल! अब डायरेक्टर ने दी यह सफाई
वर्कआउट छोड़ Akshara Singh ने जिम में मचाया धमाल, सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस