
बॉक्स ऑफिस पर इन दिनों ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर द मूवी’ के बीच दिलचस्प मुकाबला देखने को मिल रहा है। एक तरफ ‘हनुमान अंश’ 37 दिनों से सिनेमाघरों में अपनी पकड़ बनाए हुए है, तो दूसरी तरफ ‘मिर्जापुर द मूवी’ ने रिलीज के महज 9 दिनों में ही वर्ल्डवाइड कलेक्शन के मामले में आगे निकलने की रफ्तार पकड़ ली है। बावजूद इसके प्रति दिन कमाई में 'मिर्जापुर द मूवी' 'हनुमान अंश' से पीछे चल रही है। शनिवार को भी ऐसा ही कुछ हुआ।
‘हनुमान अंश’ ने अपने 37वें दिन (शनिवार) भारत में 18.50 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया। इस दिन फिल्म को 7,449 शोज मिले। इसके साथ ही फिल्म का भारत में कुल ग्रॉस कलेक्शन 227 करोड़ रुपये और नेट कलेक्शन 192.13 करोड़ रुपये हो गया है। ओवरसीज मार्केट में भी फिल्म ने 37वें दिन 5 करोड़ रुपये की कमाई की। इसके बाद विदेशों में इसका कुल ग्रॉस कलेक्शन 9.50 करोड़ रुपये पहुंच गया है। इस तरह ‘हनुमान अंश’ की कुल वर्ल्डवाइड ग्रॉस कमाई 236.50 करोड़ रुपये हो गई है।
वहीं ‘मिर्जापुर द मूवी’ की बात करें तो फिल्म ने रिलीज के 9वें दिन भारत में 12.50 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया। इस दिन फिल्म के 7,183 शोज थे। फिल्म का भारत में कुल ग्रॉस कलेक्शन अब 203.19 करोड़ रुपये हो चुका है, जबकि इंडिया नेट कलेक्शन 170.45 करोड़ रुपये पहुंच गया है। ओवरसीज मार्केट में फिल्म ने 9वें दिन 4 करोड़ रुपये कमाए। इसके साथ विदेशों में इसका कुल ग्रॉस कलेक्शन 42 करोड़ रुपये हो गया है। भारत और विदेशों की कमाई को मिलाकर ‘मिर्जापुर द मूवी’ का वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन 245.19 करोड़ रुपये हो गया है।
और पढ़ें: 'हनुमान अंश' ने तोड़ा OTT का घमंड, पहले 1 करोड़ भी नहीं दिए, अब इतने सौ करोड़ की बोली!
शनिवार को 'हनुमान अंश' ने ‘मिर्जापुर द मूवी’ से इंडिया में 6 करोड़ रुपए ज्यादा कमाएं। वहीं, ‘मिर्जापुर द मूवी’ 245.19 करोड़ रुपये के वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन के साथ आगे है, जबकि ‘हनुमान अंश’ की कुल वर्ल्डवाइड कमाई 236.50 करोड़ रुपये है। यानी दोनों फिल्मों के बीच वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन का अंतर करीब 8.69 करोड़ रुपये है।
और पढ़ें: ‘मिर्जापुर’ की बीना भाभी ने खोला इंटीमेट सीन शूट करने का राज, फिजिकल शॉट से पहले...
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।