'हनुमान अंश' बनी 2026 की 5वीं सबसे कमाऊ बॉलीवुड फिल्म, 34वें दिन 'आवारापन 2' को पछाड़ा

Published : Sep 10, 2026, 07:00 AM IST
Hanuman Ansh Day 34 Collection

सार

Hanuman Ansh Box Office Day 34 Collection: ‘हनुमान अंश’ ने 34वें दिन भी बॉक्स ऑफिस पर अपनी पकड़ बनाए रखी है। पांचवें हफ्ते में फिल्म की कमाई ने नया रिकॉर्ड बनाते हुए ‘आवारापन 2’ को पीछे छोड़ दिया है।

नीम करोली बाबा पर बनी ‘हनुमान अंश’ का बॉक्स ऑफिस सफर अब लगातार चौंकाने वाला होता जा रहा है। रिलीज के शुरुआती दो हफ्तों में कमजोर प्रदर्शन के कारण फिल्म को लेकर निराशा थी और कई सिनेमाघरों से इसके शोज भी कम होने लगे थे। इसके बाद दर्शकों की प्रतिक्रिया ने पूरा माहौल बदल दिया। फिल्म की मांग बढ़ी तो पांचवें हफ्ते में भी इसे बड़ी संख्या में शोज मिल रहे हैं। अब इसका मुकाबला हाल ही में रिलीज हुई ‘मिर्जापुर: द मूवी’ से भी चर्चा में आ गया है। 34वें दिन फिल्म की पकड़ बेहद मजबूत रागी।

हनुमान अंश ने 34वें दिन कितनी कमाई की?

सैकनिल्क के मुताबिक, पांचवें बुधवार को ‘हनुमान अंश’ ने 10.25 करोड़ रुपएका कारोबार किया है। यह इसके 33वें दिन यानी पांचवें मंगलवार के कलेक्शन (10.75 करोड़ रुपए) मुकाबले लगभग 4.7% कम है। 34 दिनों में फिल्म का इंडिया ग्रॉस कलेक्शन करीब 180.95 करोड़ रुपएपहुंच चुका है, जबकि नेट कमाई 153.13 करोड़ रुपएहो गई है। खास बात यह है कि पांचवें हफ्ते में वीकडेज पर भी फिल्म 10 करोड़ रुपएसे ज्यादा का कारोबार कर रही है।

हनुमान अंश का वीक वाइज कलेक्शन कितना है?

फिल्म की कमाई का वीक वाइज हिसाब इस तरह है:

पहला हफ्ता: 1.08 करोड़ रुपए

दूसरा हफ्ता: 40 लाख रुपए

तीसरा हफ्ता: 10.40 करोड़ रुपए

चौथा हफ्ता: 61 करोड़ रुपए

पांचवां हफ्ता: 80.25 करोड़ रुपए(6 दिन में)

'हनुमान अंश' की 34वें दिन की ऑक्यूपेंसी रिपोर्ट

  • सुबह के शो : 16.15%
  • दोपहर के शो : 30.69%
  • शाम के शो : 40.38%
  • रात के शो : 48.62%

34 वें दिन की ओवरऑल ऑक्यूपेंसी : 33.96%

साल की 5वीं सबसे कमाऊ बॉलीवुड फिल्म बनी 'हनुमान अंश'

'हनुमान अंश' ने भारत में कमाई के मामले में इमरान हाशमी स्टारर 'आवारापन 2' को पीछे छोड़ दिया है, जिसने 150 करोड़ रुपए की कमाई की थी। अब यह 2026 की 5वीं सबसे कमाऊ फिल्म है। 2026 की टॉप 5 बॉलीवुड फ़िल्में इस प्रकार हैं:-

रैंकफिल्म नेट कलेक्शन
1धुरंधर 2 द रिवेंज1,081 करोड़ रुपए
2बॉर्डर 2329 करोड़ रुपए
3भूत बंगला182 करोड़ रुपए
4धमाल 4168 करोड़ रुपए
5हनुमान अंश53.13 करोड़ रुपए

हनुमान अंश किसकी कहानी पर बनी है?

विशाल चतुर्वेदी के निर्देशन में बनी यह फिल्म नीम करोली बाबा पर आधारित है। फिल्म में शोभिनव सत्या ने नीम करोली बाबा का किरदार निभाया है। इसकी कहानी विशाल चतुर्वेदी की किताब पर आधारित बताई गई है।

PREV

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Read more Articles on

Recommended Stories

एक तरफ गेम्स, दूसरी तरफ कॉमेडी का तड़का... आकांक्षा चमोला ने बताया इस शो में क्या है खास
हादसे ने छीन ली जिंदगी की रफ्तार, पत्नी ने फिर सिखाया चलना-खाना... KBC में भावुक हुए अमिताभ