
शोभिनव सत्य और चंदन आनंद की फिल्म ‘हनुमान अंश ’ ने थिएटर्स में अपनी लंबी पारी के दौरान एक बार फिर मजबूत उछाल दर्ज किया है। 19 सितंबर यानी 7वें शनिवार फिल्म ने फिर रफ़्तार पकड़ी और भारत में टोटल नेट कलेक्शन को 250 करोड़ के पार और ग्रॉस कलेक्शन को 300 करोड़ के पार पहुंचा दिया। 7वें शुक्रवार की कमाई के मुकाबले फिल्म ने शनिवार को लगभग 95 फीसदी से ज्यादा की ग्रोथ ली। 44वें दिन इस फिल्म का प्रदर्शन भारत में तकरीबन 7,119 शोज में हुआ।
7वें शनिवार यानी 44वें लगभग 9.75 करोड़ रुपए का नेट कलेक्शन किया। इससे पहले शुक्रवार को फिल्म की कमाई 5 करोड़ रुपए रही थी। यानी 44वें दिन फिल्म ने इसके पहले वाले दिन से लगभग 4.75 करोड़ रुपए ज्यादा कमाए। शुक्रवार को फिल्म की रिपोर्टेड ऑक्यूपेंसी 18 फीसदी थी, जबकि शनिवार के आंकड़ों में यह करीब 30 फीसदी रही।
सातवें शनिवार के टाइमिंग-वाइज आंकड़ों में शाम और रात के शोज ने सबसे ज्यादा दर्शक खींचे। मॉर्निंग शोज में 14 फीसदी, आफ्टरनून में 32.62 फीसदी और ईवनिंग में 42.23 फीसदी ऑक्यूपेंसी दर्ज हुई। वहीं नाइट शोज 45 फीसदी के साथ दिन के सबसे ऊंचे स्तर पर रहे। रिपोर्टेड टाइमिंग डेटा के आधार पर कुल ऑक्यूपेंसी 33.46 फीसदी बताई गई है।
44 दिन बाद 'हनुमान अंश' का भारत में नेट कलेक्शन लगभग 258.13 करोड़ रुपए और ग्रॉस कलेक्शन 304.80 करोड़ रुपए हो गया है। 7वें शनिवार को फिल्म ने विदेशों से लगभग 1.50 करोड़ रुपए का ग्रॉस कलेक्शन किया, जिसके चलते टोटल ओवरसीज ग्रॉस कमाई 24.50 करोड़ रुपए हो गया है। कुल मिलाकर वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर फिल्म ने ग्रॉस 329.30 करोड़ रुपए कमा लिए हैं।
पहला हफ्ता : 1.08 करोड़ रुपए
दूसरे हफ्ता : 40 लाख रुपए
तीसरा हफ्ता : 10.40 करोड़ रुपए
चौथा हफ्ता : 61 करोड़ रुपए
पांचवां हफ्ता : 90.25 करोड़ रुपए
छठा हफ्ता : 80.25 करोड़ रुपए
सातवां हफ्ता : 14.75 करोड़ रुपए (दो दिन में)
‘हनुमान अंश’ ‘Divine Detour: That Changed My Life’ किताब से प्रेरित फिल्म है, जिसकी कहानी नीम करोली बाबा के जीवन से जुड़ी है। फिल्म में प्री-इंडिपेंडेंस भारत का युवा लक्ष्मी नारायण अपनी मां की मृत्यु के बाद घर छोड़कर ईश्वर की तलाश में निकलता है। उत्तर भारत की यात्रा के दौरान मिले अनुभव उसकी जिंदगी को बदलते जाते हैं और यही सफर आगे चलकर उसके नीम करोली बाबा बनने की दिशा तय करता है। विशाल चतुर्वेदी निर्देशित इस फिल्म में शोभिनव सत्य, विहान शेडगे, चंदन आनंद, पूर्णिमा तिवारी, अनिल रस्तोगी, सुगंधा मल्होत्रा, नेहा परांजपे और भगवान दास पटेल जैसे कलाकारों ने काम किया है।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।