'द पैराडाइज' भी नहीं रोक पाई 'हनुमान अंश' की आंधी, 49वें दिन नानी की मूवी के Day 1 से ज्यादा कूटे

Published : Sep 25, 2026, 09:30 AM IST

‘हनुमान अंश’ बॉक्स ऑफिस पर सात हफ्ते पूरे करने के बाद भी रुकने का नाम नहीं ले रही है। इस दौरान ‘आवारापन 2’, ‘मिर्जापुर द मूवी’ और अब नानी की ‘द पैराडाइज’ जैसी फिल्में रिलीज हुईं, लेकिन इनका असर भी इसकी रफ्तार पर खास नहीं पड़ा।

PREV
15
'द पैराडाइज' की रिलीज से बेअसर ‘हनुमान अंश’

विशाल चतुर्वेदी की बायोग्राफिकल डिवोशनल फिल्म ‘हनुमान अंश’ बॉक्स ऑफिस पर लगातार मजबूत पकड़ बनाए हुए है। रिलीज के सात हफ्ते पूरे होने के बाद भी फिल्म की कमाई में ऐसा गिरावट नहीं आई, जिसकी उम्मीद नई फिल्मों की लगातार रिलीज के बीच की जा रही थी। साउथ की पैन इंडिया फिल्म 'द पैराडाइज' की रिलीज का असर कम से कम हिंदी बेल्ट में 'हनुमान अंश' पर बेअसर रहा।

25
‘हनुमान अंश’ ने 49वें दिन कितनी कमाई की?

24 सितंबर को नानी स्टारर ‘द पैराडाइज’ हिंदी, तमिल और तेलुगु भाषाओं में सिनेमाघरों में रिलीज हुई। फिल्म की रिलीज से पहले माना जा रहा था कि इतनी बड़ी साउथ रिलीज का सीधा असर ‘हनुमान अंश’ के कारोबार पर पड़ सकता है। लेकिन शुरुआती ट्रेड आंकड़े कुछ और ही कहानी बताते हैं। सैकनिल्क के मुताबिक, 49वें दिन ‘हनुमान अंश’ ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर करीब 3.65 करोड़ रुपए कमाए हैं, जो 48वें दिन के कलेक्शन (3.75 करोड़ रुपए) के मुकाबले लगभग 2.7 फीसदी कम है।

35
‘हनुमान अंश’ का 49 दिन बाद टोटल कलेक्शन कितना हुआ?

सिर्फ करीब 1.8 करोड़ रुपए के बजट में बनी बताई जा रही ‘हनुमान अंश’ ने 49 दिनों में घरेलू बॉक्स ऑफिस पर करीब 288.33 करोड़ रुपए का नेट कलेक्शन कर लिया है, जबकि इसका ग्रॉस कलेक्शन 340.55 करोड़ रुपए बताया जा रहा है।

45
‘द पैराडाइज’ की 35 करोड़ ओपनिंग का ‘हनुमान अंश’ पर क्या असर पड़ा?

नानी की ‘द पैराडाइज’ ने रिलीज के पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर करीब 34.65 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया है। हालांकि, दिए गए आंकड़ों के मुताबिक इसका हिंदी कलेक्शन करीब 2.5 करोड़ रुपए रहा, जबकि तेलुगु में फिल्म ने 31.30 करोड़ रुपए का कारोबार किया। यानी ‘हनुमान अंश’ ने हिंदी बेल्ट में 'द पैराडाइज' के मुकाबले लगभग डेढ़ गुना कमाई की।

55
अब ‘महाकाव्य श्री रामायण कथा’ और ‘द वन’ से कितना बदलेगा खेल?

अब ‘हनुमान अंश’ के सामने अगली चुनौती 25 सितंबर को आने वाली फिल्मों से है। अंजलि अरोड़ा की ‘महाकाव्य श्री रामायण कथा’ और सिद्धार्थ-तमन्ना की ‘द वन’ (The Vvaan) सिनेमाघरों में रिलीज हो रही हैं। ऐसे में देखने वाली बात होगी कि इन नई फिल्मों को मिलने वाले शोज और दर्शकों की पसंद का असर ‘हनुमान अंश’ के आठवें हफ्ते के रन पर कितना पड़ता है।

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Read more Photos on

Recommended Stories