Hanuman Ansh 50 Days : ‘हनुमान अंश’ की रफ़्तार 8वें हफ्ते में भी तेज़, जानिए कितनी हुई कमाई?

Published : Sep 26, 2026, 09:30 AM IST
Hanuman Ansh Day 50 Collection

सार

‘हनुमान अंश’ ने 8वें हफ्ते में भी बॉक्स ऑफिस पर पकड़ बनाए रखी है। आध्यात्मिक कहानी को मिल रहा दर्शकों का साथ फिल्म की कमाई को लगातार बढ़ा रहा है। पढ़ें रिपोर्ट…

आध्यात्मिक फिल्मों के बॉक्स ऑफिस पर इस वक्त अलग ही रंग देखने को मिल रहा है। विशाल चतुर्वेदी की फिल्म ‘हनुमान अंश’ ने सिनेमाघरों में अपनी लंबी पारी जारी रखते हुए 8वें हफ्ते में एंट्री कर ली है। शुरुआत में धीमी रफ्तार से आगे बढ़ी इस फिल्म ने बाद के हफ्तों में दर्शकों का ऐसा साथ पकड़ा कि इसकी कमाई लगातार मजबूत होती चली गई। नीम करोली बाबा यानी महाराज जी के जीवन और शिक्षाओं से प्रेरित यह फिल्म दर्शकों के बीच अपनी अलग जगह बना रही है। फिल्म में शोभिनव सत्य, विहान शेडगे और चंदन आनंद अहम भूमिकाओं में हैं। अब 50वें दिन भी फिल्म की कमाई ने ट्रेड में ध्यान खींचा है।

‘हनुमान अंश’ बॉक्स ऑफिस कलेक्शन: 50वें दिन कैसी रही फिल्म की कमाई?

‘हनुमान अंश’ ने 50वें दिन भी सिनेमाघरों में अपनी पकड़ बनाए रखी। रिपोर्ट के मुताबिक, फिल्म ने इस दिन 3.35 करोड़ रुपए नेट कमाए हैं। इस दौरान फिल्म के लिए 3,767 शो रखे गए और ओवरऑल ऑक्यूपेंसी करीब 22.82 फीसदी रही। सैकनिल्क के आंकड़ों के अनुसार, फिल्म की भारत में नेट कमाई अब 291.53 करोड़ रुपए तक पहुंच गई है, जबकि इंडिया ग्रॉस कलेक्शन 344.35 करोड़ रुपए बताया जा रहा है।

‘हनुमान अंश’ की 50वें दिन ऑक्यूपेंसी कैसी रही?

फिल्म के हिंदी 2डी वर्जन ने 50वें दिन भी दर्शकों को सिनेमाघरों तक खींचा। इसकी ओवरऑल ऑक्यूपेंसी 22.82 फीसदी दर्ज की गई। सुबह के शोज में करीब 10.15 फीसदी, जबकि दोपहर के शोज में 22.62 फीसदी ऑक्यूपेंसी रही। शाम के शोज में ऑक्यूपेंसी 31.46 दर्ज की गई, जबकि रात के आंकड़े फिलहाल उपलब्ध नहीं हैं ।

‘हनुमान अंश’ ने अब तक बॉक्स ऑफिस पर कैसी रफ्तार पकड़ी?

फिल्म की शुरुआत भले ही धीमी रही, लेकिन आगे चलकर इसकी कमाई में बड़ा बदलाव देखने को मिला। रिपोर्ट के मुताबिक, पहले हफ्ते में फिल्म ने 1.08 करोड़ रुपए कमाए। दूसरे हफ्ते में कलेक्शन करीब 40 लाखरु पए रहा, जबकि तीसरे हफ्ते में फिल्म ने 10.40 करोड़ रुपए जोड़े। इसके बाद फिल्म की रफ्तार और तेज हुई। चौथे हफ्ते में इसने 61 करोड़ रुपए, पांचवें हफ्ते में 90.25 करोड़ रुपए और छठे हफ्ते में 80.25 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया। सातवें हफ्ते में भी फिल्म ने 44.80 करोड़ रुपए की कमाई दर्ज की। अब आठवें हफ्ते में भी इसकी कमाई जारी है।

‘हनुमान अंश’ की कहानी किससे प्रेरित है?

‘हनुमान अंश’ एक आध्यात्मिक ड्रामा है, जिसकी कहानी नीम करोली बाबा के जीवन और उनकी शिक्षाओं से प्रेरित है। नीम करोली बाबा को उनके अनुयायी महाराज जी के नाम से भी जानते हैं। फिल्म को विशाल चतुर्वेदी ने लिखा और निर्देशित किया है।कहानी में आध्यात्मिकता और नीम करोली बाबा के जीवन से जुड़े पहलुओं को सिनेमाई अंदाज में पेश किया गया है। फिल्म में शोभिनव सत्य ने नीम करोली बाबा का किरदार निभाया है, जबकि विहान शेडगे कहानी के दूसरे चरण में उनकी भूमिका निभाते नजर आते हैं।

‘हनुमान अंश’ में कौन-कौन से कलाकार हैं?

फिल्म की स्टारकास्ट में शोभिनव सत्य और विहान शेडगे के अलावा चंदन आनंद भी अहम भूमिका में हैं। इनके साथ पूर्णिमा तिवारी, अनिल के. रस्तोगी और गुलशन पांडे भी फिल्म का हिस्सा हैं। ‘हनुमान अंश’ 7 अगस्त 2026 को भारत में सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी।

PREV

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Read more Articles on

Recommended Stories

The Vvaan Collection Day 1: ‘द वन’ की दमदार शुरुआत, अक्षय कुमार, सनी देओल की मूवीज को पछाड़ा
Toxic OTT Release: यश की ‘टॉक्सिक’ ने डुबोए 300 करोड़? अब ओटीटी के इस प्लेटफॉर्म पर आई फिल्म