हनुमान अंश 72वें दिन 5 नई फिल्मों पर भारी, दृश्यम 3 से नयी नवेली, प्रहार और जेलर 2 तक सबको रौंधा!

Published : Oct 18, 2026, 07:00 AM ISTUpdated : Oct 18, 2026, 11:51 AM IST
Hanuman Ansh Day 72 Collection

सार

बॉक्स ऑफिस पर नई फिल्मों की टक्कर के बीच ‘हनुमान अंश’ ने 72वें दिन भी सबको चौंका दिया! ‘दृश्यम 3’ से लेकर ‘जेलर 2’ तक की कमाई में उछाल दिखा, लेकिन शनिवार की असली बाजी किसने मारी?

बॉक्स ऑफिस पर 'हनुमान अंश' की कमाई 72वें दिन भी जारी है। खासकर जब इसके सामने राजकुमार राव स्टारर 'प्रहार', यामी गौतम स्टारर 'नयी नवेली' , रजनीकांत स्टारर 'जेलर 2' और विजय देवरकोंडा स्टारर ‘रणबाली’ इसी हफ्ते रिलीज हुई हैं। जबकि अजय देवगन स्टारर 'दृश्यम 3' तीसरे हफ्ते से लगातार टक्कर दे रही है। बावजूद इसके 72वें दिन यानी 11वें शनिवार को इसने नई फिल्मों से बड़ी ग्रोथ हासिल की। शनिवार को किस फिल्म का कलेक्शन कितना रहा और किसे कितनी ग्रोथ मिली डालिए एक नज़र:-

'रणबाली' का दूसरे दिन का कलेक्शन कितना रहा?

विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना की जोड़ी की कमबैक फिल्म ‘रणबाली’ ने दूसरे दिन 7.30 करोड़ रुपए की कमाई की, जो पहले दिन के कलेक्शन (9.25 करोड़ रुपए) के मुकाबले 21.1 फीसदी कम है। राहुल सांकृत्यायन निर्देशित इस फिल्म ने दो दिन में भारत में नेट 16.55 करोड़ रुपए और ग्रॉस 19.25 करोड़ रुपए कमाए। विदेशों में फिल्म का ग्रॉस कलेक्शन 7.40 करोड़ रुपए कमाए। वर्ल्डवाइड फिल्म का ग्रॉस कलेक्शन 26.65 करोड़ रुपए पहुंच गया है।

'नयी नवेली' की दूसरे दिन की कमाई कितनी हुई?

बालाजी मोहन के निर्देशन में बनी यामी गौतम स्टारर 'नई नवेली' ने दूसरे दिन यानी शनिवार को लगभग 4 करोड़ रुपए कमाए, जो पहले दिन के कलेक्शन (3.25 करोड़ रुपए) के मुकाबले 23.1 फीसदी ज्यादा हैं। फिल्म का भारत में टोटल नेट कलेक्शन 7.25 करोड़ रुपए और ग्रॉस कलेक्शन 8.63 करोड़ रुपए पहुंच गया है। दूसरे दिन इस फिल्म ने विदेशों से 75 लाकह रुपए कमाए, जिसकी बदौलत टोटल ओवरसीज ग्रॉस कलेक्शन 1.50 करोड़ रुपए हो गया है। फिल्म का वर्ल्डवाइड कलेक्शन ग्रॉस 10.13 करोड़ रुपए पहुंच गया है।

'जेलर 2' ने तीसरे दिन कितनी कमाई की?

रजनीकांत स्टारर तमिल पैन इंडिया फिल्म 'जेलर 2' ने तीसरे दिन यानी पहले शनिवार को लगभग 47.80 करोड़ रुपए कूटे, जो पहले शुक्रवार के कलेक्शन (37.10 करोड़ रुपए) के मुकाबले 28.8 फीसदी ज्यादा हैं। नेल्सन दिलीप कुमार के निर्देशन वाली इस फिल्म का भारत में कलेक्शन नेट 144.60 करोड़ रुपए और ग्रॉस 169.65 करोड़ रुपए पहुंच गया है। विदेशों से इस फिल्म ने तीसरे दिन लगभग 47.50 करोड़ रुपए कूटें, जिसके चलते इसका ओवरसीज ग्रॉस कलेक्शन 147.50 करोड़ रुपए पहुंच गया। दुनियाभर में फिल्म ने ग्रॉस 317.15 करोड़ रुपए कमा लिए हैं।

'प्रहार' ने दूसरे दिन कितना कलेक्शन किया?

राजकुमार राव स्टारर 'प्रहार : द उज्जवल निकम स्टोरी' ने दूसरे दिन यानी शनिवार को तकरीबन 3.15 करोड़ रुपए कूटे। पहले दिन की कमाई (2.35 करोड़ रुपए) के मुकाबले फिल्म ने 34 फीसदी की ग्रोथ ली। फिल्म का टोटल नेट कलेक्शन 5.50 करोड़ रुपए और ग्रॉस कलेक्शन 6.48 करोड़ रुपए हुआ। दूसरे दिन अविनाश अरुण निर्देशित इस फिल्म ने विदेशों से ग्रॉस 75 लाख रुपए कमाए, जिससे इसका टोटल ओवरसीज ग्रॉस कलेक्शन 1.5 करोड़ रुपए हो गया है। कुल मिलाकर यह फिल्म दुनियाभर में ग्रॉस 7.98 करोड़ रुपए कमा चुकी है।

'दृश्यम 3' का 16वें दिन का कलेक्शन कितना रहा?

अभिषेक पाठक निर्देशित और अजय देवगन स्टारर 'दृश्यम 3' ने 16वें दिन यानी तीसरे शनिवार को लगभग 5 करोड़ रुपए कमाए, जो इसके तीसरे शुक्रवार की कमाई (लगभग 3.10 करोड़ रुपए) के मुकाबले करीब 61.3 फीसदी ज्यादा है। फिल्म का भारत में नेट कलेक्शन 341.10 करोड़ रुपए और ग्रॉस कलेक्शन 408.77 करोड़ रुपए हो गया है। विदेशों से इस फिल्म ने 16 दिन में ग्रॉस 120 करोड़ रुपए कमाए, जिसमें तीसरे शनिवार के 2.50 करोड़ रुपए शामिल हैं। फिल्म का वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन 528.77 करोड़ रुपए पहुंच गया है।

'हनुमान अंश' ने 72वें दिन कितनी कमाई की?

विशाल चतुर्वेदी के निर्देशन में बनी 'हनुमान अंश' ने 72वें दिन यानी 11वें शनिवार को लगभग 25 लाख रुपए का कलेक्शन किया। यह इसके 11वें शुक्रवार की कमाई (लग्भाग्ग 15 लाख रुपए) के मुकाबले तकरीबन 66.7 फीसदी ज्यादा है। 72 दिन बाद शोभिनव सत्य स्टारर इस फिल्म का भारत में नेट कलेक्शन लगभग 339.38 करोड़ रुपए और ग्रॉस कलेक्शन 400.51 करोड़ रुपए हो गया है। 72वें दिन फिल्म ने विदेशों से लगभग 10 लाख रुपए का ग्रॉस कलेक्शन किया, जिसके चलते इसका ओवरसीज कलेक्शन 48.50 करोड़ रुपए पहुंच गया है। कुल मिलाकर फिल्म ने वर्ल्डवाइड ग्रॉस 449.01 करोड़ रुपए कमा लिए हैं।

अगर ग्रोथ का प्रतिशत देखें तो 'हनुमान अंश' इस मामले में शनिवार को नं. 1 रही, जबकि 'दृश्यम 3' ने दूसरे पायदान पर कब्जा जमाया। सबसे कम ग्रोथ नयी नवेली को मिली है। जबकि रणबाली को नुकसान उठाना पड़ा है।

PREV

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Read more Articles on

Recommended Stories

'रामायण' विवाद पर सुप्रीम कोर्ट की दो टूक, किसे कहा-आप अपनी मर्जी से अपनी फिल्म बना लीजिए
उदयपुर की शादी में कितने करोड़ लेकर नाचे शाहरुख़ खान? एक मिनट की रकम में आ जाएगी फॉरच्युनर कार!