
हॉरर फिल्म 'हॉन्टेड 3D: इकोज ऑफ द पास्ट' बॉक्स ऑफिस पर शानदार परफॉर्म कर रही है। सात दिन में यह फिल्म लागत निकालकर मुनाफे में पहुंच गई है। वीकेंड में जबरदस्त कमाई के बाद वीक डेज में भी इसने बेहतर परफॉरमेंस दी। लेकिन क्या आप जानते हैं कि इस फिल्म का बजट, स्टार कास्ट की फीस कितनी है? साथ ही क्या आपको पता है कि फिल्म ने नॉन थिएट्रिकल राइट्स से कितनी कमाई की है? चलिए आपको बताते हैं फिल्म 'हॉन्टेड 3D: इकोज ऑफ द पास्ट' हर चीज़ के बारे में...
''हॉन्टेड 3D: इकोज ऑफ द पास्ट' का निर्माण कथिततौर पर लगभग 15 करोड़ रुपए में हुआ है। आनंद पंडित और राकेश जुनेजा इसके प्रोड्यूसर हैं। को-प्रोड्यूसर्स में रूपा पंडित, राहुल वी. दुबे, दिलीप एस. जायसवाल, संजय रमेश सिंह और मनीष भूषण मिश्रा शामिल हैं। 15 करोड़ रुपए में से 11 करोड़ रुपए इसके प्रोडक्शन और पोस्ट प्रोडक्शन पर खर्च किया गया है, जबकि 4 करोड़ रुपए की राशि फिल्म के प्रिंट्स, प्रमोशन, ट्रेलर और म्यूजिक पर खर्च की गई है। फिल्म 7 दिन में 15.90 करोड़ रुपए का कलेक्शन कर चुकी है।
यह भी पढ़ें : खराब रिव्यू भी नहीं रोक पाए इस हॉरर फिल्म की रफ़्तार, 7 दिन में किया मेकर्स को मालामाल!
''हॉन्टेड 3D: इकोज ऑफ द पास्ट' में मुख्य भूमिका मिथुन चक्रवर्ती के बेटे महाक्षय यानी मिमोह चक्रवर्ती ने निभाई। केएस बॉक्स ऑफिस डॉट कॉम नाम की एक ट्रेड वेबसाइट की मानें तो महाक्षय को इस फिल्म के लिए लगभग 80 लाख रुपए का मेहनताना मिला है। वहीं फिल्म की लीड एक्ट्रेस चेतना पांडे ने 35 लाख रुपए की फीस ली है। फिल्म में बाकी सपोर्टिंग स्टार कास्ट की कुल फीस 50 लाख रुपए बताई जा रही है।
यह भी पढ़ें : भारत की पहली हॉरर फिल्म, जिसमें हवेली में खूबसूरत भूतनी ने फैलाया था खौफ का तांडव!
इसी वेबसाइट की मानें तो ''हॉन्टेड 3D: इकोज ऑफ द पास्ट' के थिएट्रिकल राइट्स का सौदा लगभग 11 करोड़ रुपए में हुआ है। वहीं नॉन थिएट्रिकल राइट्स लगभग 12 करोड़ रुपए में बिके हैं। इसमें 6 करोड़ रुपए के OTT डिजिटल राइट्स, 4 करोड़ रुपए के सैटेलाइट राइट्स और 2 करोड़ रुपए के म्यूजिकल राइट्स का सौदा बताया जा रहा है।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।