
महाक्षय यानी मिमोह चक्रवर्ती स्टारर 'हॉन्टेड 3D: ईकोज़ ऑफ़ द पास्ट' बॉक्स ऑफिस पर उम्मीद से कहीं बेहतर परफॉर्म कर रही है। रिलीज के पहले वीकेंड में दर्शकों का शानदार रिस्पॉन्स पाने के बाद फिल्म ने सबसे अहम माने जाने वाले पहले सोमवार के इम्तिहान को भी आसानी से पास कर लिया। आमतौर पर फिल्मों की कमाई सोमवार को बड़ी गिरावट दर्ज करती है, लेकिन इस रोमांटिक हॉरर थ्रिलर ने बेहद मामूली गिरावट के साथ अपनी मजबूत पकड़ साबित की है। सिर्फ चार दिनों में फिल्म 11 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई कर चुकी है और अब इसकी नजर पहले हफ्ते में बड़े आंकड़े पर है।
koimoi.com की रिपोर्ट के मुताबिक़, 'हॉन्टेड 3D: ईकोज़ ऑफ़ द पास्ट' ने रिलीज के चौथे दिन यानी पहले सोमवार को लगभग 2.20 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया। खास बात यह रही कि पहले दिन के 2.50 करोड़ रुपये के मुकाबले फिल्म की कमाई में सिर्फ 12 फीसदी की गिरावट दर्ज हुई। आमतौर पर सोमवार को 50 फीसदी तक की गिरावट सामान्य मानी जाती है, ऐसे में यह प्रदर्शन बेहद मजबूत माना जा रहा है।
फिल्म ने पहले दिन 2.50 करोड़ रुपये, दूसरे दिन 3.25 करोड़ रुपये, तीसरे दिन 3.60 करोड़ रुपये और चौथे दिन 2.20 करोड़ रुपये की कमाई की। इस तरह चार दिनों में इसका कुल नेट कलेक्शन 11.55 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है। वहीं ग्रॉस कलेक्शन लगभग 13.62 करोड़ रुपये बताया जा रहा है।
फिल्म की बढ़ती पॉपुलैरिटी का अंदाजा इसके शो काउंट से लगाया जा सकता है। रिलीज के दिन जहां फिल्म को देशभर में 2,907 शोज मिले थे, वहीं पहले सोमवार तक यह संख्या बढ़कर 4,573 शोज तक पहुंच गई। यह संकेत देता है कि दर्शकों के बीच फिल्म को लेकर सकारात्मक वर्ड ऑफ माउथ तेजी से फैल रहा है।
ट्रेड अनुमानों के मुताबिक फिल्म पहले सप्ताह के अंत तक 18.5 करोड़ से 19.5 करोड़ रुपये के बीच नेट कलेक्शन कर सकती है। अगर यही रफ्तार बनी रही तो यह अपने 15 करोड़ रुपये के अनुमानित बजट की रिकवरी बेहद तेजी से कर लेगी और मुनाफे में पहुंच सकती है।
2 घंटे 18 मिनट लंबी 'हॉन्टेड 3D: ईकोज़ ऑफ़ द पास्ट' का निर्देशन विक्रम भट्ट ने किया है। फिल्म का निर्माण आनंद पंडित और राकेश जुनेजा ने किया है। यह रोमांटिक हॉरर थ्रिलर 12 जून को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। फिल्म में मिमोह चक्रवर्ती मुख्य भूमिका में नजर आ रहे हैं। उनके साथ चेतना पांडे और हेमंत पांडे जैसे कलाकारों ने भी काम किया है।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।