Box Office Queen: 2026 की बॉक्स ऑफिस क्वीन कौन? साउथ की हसीनाओं ने भी मारी बाजी, देखिए टॉप 5 लिस्ट!

Published : Nov 21, 2026, 05:45 PM IST

2026 बॉक्स ऑफिस के लिए काफी शानदार साल रहा है। इस साल अब तक कई बड़ी फिल्में रिलीज हो चुकी हैं और दर्शकों का जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला है। आइए जानते हैं कि 2026 में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली भारतीय अभिनेत्रियां कौन सी हैं।

PREV
16
2026 में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली अभिनेत्रियां

2026 फिल्म इंडस्ट्री के लिए काफी अच्छा रहा है। अब यह साल खत्म होने को है। बॉक्स ऑफिस पर भी इस साल बेहतरीन प्रदर्शन देखने को मिला। एक से बढ़कर एक शानदार फिल्में इस साल रिलीज हुईं और बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा दिया। इनमें से कुछ फिल्मों ने तो करोड़ों की कमाई कर रिकॉर्ड बना दिए। फिल्मों के साथ-साथ अभिनेत्रियों के लिए भी 2026 काफी अच्छा रहा। आइए नजर डालते हैं उन 5 भारतीय अभिनेत्रियों पर जिन्होंने 2026 में बॉक्स ऑफिस पर अपना दबदबा बनाया।

26
सारा अर्जुन

इस लिस्ट में पहले नंबर पर हैं आदित्य धर के निर्देशन में बनी फिल्म 'धुरंधर 2' की एक्ट्रेस सारा अर्जुन। रिपोर्ट्स के मुताबिक, 'धुरंधर 2' ने दुनियाभर में 1,813.39 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। दर्शकों ने इस फिल्म में सारा अर्जुन और रणवीर सिंह की जोड़ी को काफी पसंद किया।

36
लारा दत्ता

दूसरे स्थान पर 90 के दशक की मशहूर एक्ट्रेस लारा दत्ता का नाम आता है। उन्होंने 2026 में दो बड़ी फिल्मों में काम किया। सुपरस्टार अक्षय कुमार की मल्टीस्टारर फिल्म 'वेलकम टू द जंगल' में वह नजर आई थीं। इस फिल्म ने वर्ल्डवाइड 192.75 करोड़ की कमाई की। वहीं, उनकी दूसरी फिल्म 'रामायण' है जो हाल ही में रिलीज हुई है और बॉक्स ऑफिस पर धुआंधार कमाई कर रही है। फिल्म ने अब तक दुनियाभर में 1,574.60 करोड़ रुपये बटोर लिए हैं। इस तरह लारा दत्ता ने दोनों फिल्मों से कुल 1,767.35 करोड़ रुपये का कलेक्शन अपने नाम किया।

46
रकुल प्रीत सिंह

तीसरे नंबर पर हैं रकुल प्रीत सिंह। उन्होंने 2026 में दो प्रमुख फिल्मों में एक्टिंग की। पहले वह 'पति पत्नी और वो 2' में नजर आईं, जिसने बॉक्स ऑफिस पर 67.96 करोड़ कमाए। उनकी दूसरी फिल्म नितेश तिवारी निर्देशित 'रामायण' है, जिसने दुनियाभर में 1,574.60 करोड़ की कमाई की है। दोनों फिल्मों को मिलाकर उनका कुल बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 1,642.56 करोड़ रुपये रहा।

56
साई पल्लवी

चौथे पायदान पर साउथ की जानी-मानी एक्ट्रेस साई पल्लवी हैं। वह 2026 में अब तक तीन फिल्मों में नजर आ चुकी हैं। उनकी पहली फिल्म आमिर खान के बेटे जुनैद खान के साथ 'एक दिन' थी, जो बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप रही और सिर्फ 5.52 करोड़ रुपये कमा पाई। उनकी दूसरी फिल्म 'रामायण' ने दुनियाभर में अब तक 1,574.60 करोड़ रुपये की बंपर कमाई की है। उनकी तीसरी फिल्म 'ओम चैप्टर 1' है जो 20 नवंबर को रिलीज हुई और पहले ही दिन 17.70 करोड़ रुपये बटोर लिए। इन तीनों फिल्मों से साई पल्लवी ने अब तक कुल 1,597.82 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है।

66
ममिता बैजू

इस लिस्ट में आखिरी नाम मलयालम एक्ट्रेस ममिता बैजू का है। ममिता ने 2026 में अब तक चार फिल्मों में काम किया है। उनकी पहली फिल्म 'जन नायन' ने 327.81 करोड़ रुपये की कमाई की। दूसरी फिल्म 'कारा' ने 54.82 करोड़ रुपये कमाए। तीसरी फिल्म 'विश्वनाथ एंड संस' ने 212.34 करोड़ रुपये बटोरे, जबकि चौथी फिल्म 'बेथलेहम फैमिली यूनिट' ने 333.09 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। इन चारों फिल्मों से ममिता बैजू ने वर्ल्डवाइड कुल 928.06 करोड़ रुपये की शानदार कमाई की है।

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Read more Photos on

Recommended Stories