Hrithik Roshan को सही रास्ते लाया था ये डायरेक्टर, मौत पर 'डुग्गू' ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि

Published : Feb 22, 2026, 03:26 PM IST
hrithik roshan

सार

ऋतिक रोशन ने एमएम बेग के निधन पर शोक जताते हुए कहा कि उन्हें अपना गुरु बताया है। एक्टर के अभिनय करियर की नींव बेग नींव रखी। ऋतिक ने लिखा, “मैं भटक गया था और आपने मुझे सही राह दिखाई।”

Hrithik Roshan Pens Tribute Mentor MM Baig : ऋतिक रोशन ने अपने गुरु एमएम बेग के निधन पर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए लिखा: ‘मैं भटक गया था और आपने मुझे सही राह दिखाई।’ अपने गुरु एमएम बेग को याद करते हुए ऋतिक रोशन ने लिखा, "डियरेस्ट बेग जी, एक एक्टर के रूप में अपने सफर की शुरुआत में मुझे जिस गुरु की सबसे ज्यादा जरूरत थी, वह आप ही थे, इसके लिए मैं आपका सदा आभारी रहूंगा। आपने मुझे डायलॉग बोलोने में आत्मविश्वास दिलाया, आपने मेरे अंदर के एक्टर को निखारने में अहम भूमिका निभाई।"

ऋतिक रोशन ने बेग के प्रति जतााया सम्मान

ऋतिक ने अपने नोट में लिखा- मेरे प्यारे बैगजी, एक्टर के रूप में अपने सफर की शुरुआत में आपने मुझे जो गुरु बनाया, उसके लिए मैं आपका सदा आभारी रहूंगा। आपने मुझे बोलने और अपनी परफॉरमेंस में आत्मविश्वास हासिल करने में मदद की... आपने मेरे अंदर के एक्टर को तराशने में अहम भूमिका निभाई। मेरी झिझक को दूर करने में मदद करने के साथ-साथ मेरे इमोशन को भी सशक्त बनाया।

ऋतिक ने लिखा। “मैं खो गया था। और आपने मुझे सही राह दिखाई। उस समय मैं सिर्फ 18 साल का था। मैं आज भी आपके सिखाए सबक की प्रेक्टिस करता हूं। मैं आपको बहुत याद करूंगा। आपकी आत्मा को शांति मिले, मेरे गुरु।

बैग के करीबी हनीफ ज़वेरी ने बताया कि फिल्म मेकर ने रोशन के एक्टिंग करियर की शुरुआत में उनकी काफी मदद की थी। ज़वेरी ने पीटीआई को बताया, "बैग साहब और राकेश रोशन साहब के बीच अच्छे संबंध थे। चूंकि बैग साहब को इन चीजों की अच्छी जानकारी थी, इसलिए उन्होंने ऋतिक रोशन को उच्चारण, आवाज के उतार-चढ़ाव और संवादों में मदद की। बैग साहब ऋतिक को संवाद बोलने में मदद करते थे, यह उनकी पहली फिल्म 'कहो ना प्यार है' के आने से बहुत पहले की बात है।"

राकेश रोशन के साथ भी किया काम

एमएम बेग इस सप्ताह की शुरुआत में मुंबई स्थित अपने घर में मृत पाए गए थे। दिवंगत निर्देशक ने ऋतिक के एक्टर और डायरेक्टर पिता राकेश रोशन की कई फिल्मों, जैसे काला बाजार, किशन कन्हैया में असिस्टेंट डायरेक्टर के रूप में भी काम किया था। एक इंडिपेडेंट डायरेक्टर के रूप में, उन्होंने दो फिल्मों का निर्देशन किया था, इसमें नसीरुद्दीन शाह अभिनीत मासूम गवाह (1990), जो अभी तक रिलीज नहीं हुई है, और शिल्पा शिरोडकर अभिनीत छोटी बहू शामिल हैं।

ऋतिक रोशन ने दिवंगत फिल्म मेकर और अपने गुरु एमएम बेग को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उन्हें अपने एक्टिंग करियर की नींव बताया। बेहद पॉप्युलर चाइल्ड आर्टिस्ट बेबी गुड्डू के पिता बेग हाल ही में अपने घर में मृत पाए गए थे। ऋतिक ने शनिवार को सोशल मीडिया पर निर्देशक के निधन पर शोक व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि बेग ने न केवल उन्हें आत्मविश्वास दिया बल्कि उनकी झिझक को दूर करने में भी मदद की।

PREV

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Read more Articles on

Recommended Stories

Anurag Kashyap को खटकने लगी The Kerala Story 2, ट्रेलर का दिया ऐसा रिव्यू
Dhurandhar 2 VS Toxic: राम गोपाल वर्मा ने बताया कौन समझ रहा दर्शकों को मूर्ख?