
बॉलीवुड की मोस्ट अवेटेड फिल्म इक्का की रिलीज का सभी इंतजार कर रहे हैं। ये फिल्म सिनेमाघरों में नहीं बल्कि सीधे ओटीटी प्लेटफॉर्म पर स्ट्रीम की जाएगी। हाल ही में फिल्म का टीजर रिलीज किया गया था, जिसे सोशल मीडिया पर काफी पसंद किया गया। मूवी अपनी दमदार स्टारकास्ट और बजट को लेकर लगातार सुर्खियों में बनी हुई है। फिल्म में कई चर्चित कलाकार नजर आने वाले हैं, जिनकी फीस को लेकर भी काफी चर्चा हो रही है। फैंस के मन में सबसे बड़ा सवाल है कि सनी देओल और अक्षय खन्ना में से किसे सबसे ज्यादा फीस मिली है। वहीं, फिल्म के अन्य कलाकारों की कमाई भी चर्चा का विषय बनी हुई है।
डायरेक्टर सिद्धार्थ पी मल्होत्रा की फिल्म इक्का काफी समय से लाइमलाइट में बनी हुई है। फिल्म का हाल ही में रिलीज हुआ टीजर देखने के बाद फैन्स मूवी देखने का बेताबी से इंतजार कर रहे हैं। इसी बीच फिल्म के स्टार कास्ट की फीस रिवील हो गई है। हालांकि फीस के आंकड़े आधिकारिक तौर पर सामने नहीं आए हैं, लेकिन मीडिया रिपोर्ट्स में अलग-अलग दावे किए जा रहे हैं। जानते हैं कि फिल्म की स्टारकास्ट को कथित तौर पर कितनी फीस मिली और कौन इस फिल्म का सबसे ज्यादा कमाई करने वाला कलाकार बना। रिपोर्ट्स की मानें तो फिल्म के लीड हीरो सनी देओल को 25 करोड़ रुपए फीस मिली है। वहीं, अक्षय खन्ना को 5 करोड़ फीस मिली है। फिल्म में दीया मिर्जा भी नजर आएंगी। उन्हें मूवी में काम करने 1 करोड़ फीस मिली है। संजीदा शेख को 50 लाख, आकांक्षा रंजन को 30 लाख, तिलोतिमा सोमे को 40 लाख और शिशिर शर्मा को 60 लाख रुपए फीस मिली है।
सनी देओल और अक्षय खन्ना की कोर्टरूम थ्रिलर फिल्म इक्का 10 जुलाई को नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी। फिल्म को एल्केमी फिल्म्स द्वारा प्रोड्यूस किया गया है। इसमें सनी एक वकील की भूमिका में हैं, जिन्हें अपने परिवार को बचाने के लिए एक हत्या के आरोपी अक्षय का केस लड़ना पड़ता है। इस फिल्म के जरिए सनी अपना ओटीटी डेब्यू कर रहे हैं। वहीं, लगभग 29 साल बाद वे अक्षय खन्ना के साथ स्क्रीन शेयर करते नजर आएंगे। बता दें कि दोनों 1997 में आई फिल्म बॉर्डर में साथ नजर आए थे।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।