'मैं कभी तलाक नहीं देती', इमरान खान की एक्स-वाइफ अवंतिका मलिक ने क्यों कही ये बात?

Published : Oct 24, 2026, 02:04 PM IST

अवंतिका मलिक ने सोहा अली खान के चैट शो में इमरान खान से तलाक पर बात की। उन्होंने बताया कि तलाक की पहल इमरान ने की थी और उनके लिए अलग होना इमोशनल रूप से मुश्किल भरा था।

PREV
14

बॉलीवुड एक्टर इमरान खान और अवंतिका मलिक की शादी भले ही खत्म हो चुकी है, लेकिन इस रिश्ते से जुड़ी भावनाएं आज भी चर्चा में हैं। अब अवंतिका ने अपने तलाक को लेकर खुलकर बात की है। उन्होंने बताया कि अलग होने का फैसला इमरान खान की तरफ से आया था। अगर यह फैसला उन पर छोड़ा जाता, तो वह कभी तलाक की पहल नहीं करतीं।

24

इमरान खान ने की थी तलाक की पहल

अवंतिका मलिक ने सोहा अली खान के चैट शो में अपनी शादी और तलाक पर बात की। इस दौरान उन्होंने साफ किया कि इमरान खान ने अलग होने की पहल की थी। अवंतिका ने कहा, ‘उन्होंने किया था। मैं ऐसा कभी नहीं करती। शायद इससे मेरा ही नुकसान होता। लेकिन मैं ऐसा कभी नहीं करती। ये उनका डिसिजन था।’

34

तलाक के बाद ऐसा महसूस हुआ जैसे जिंदगी बदल गई

अवंतिका ने बताया कि इमरान से अलग होना उनके लिए इमोशनल रूप से काफी मुश्किल था। उन्होंने इस रिश्ते को अपनी जिंदगी के सबसे करीबी रिश्तों में से एक बताया। उनके मुताबिक, जब दोनों शुरुआत में अलग हुए, तो ऐसा लगा जैसे उस जिंदगी का अंत हो गया हो, जिसकी उन्होंने कल्पना की थी। उन्होंने सोचा था कि उनका जीवन आगे किस तरह बढ़ेगा, लेकिन अलगाव के बाद उस भविष्य की तस्वीर बदल गई।

इसे भी पढ़ें: इमरान खान को मिला देश छोड़ने का आदेश, कमबैक फिल्म 'अधूरे हम अधूरे तुम' के रिलीज पर मंडराया खतरा

44

कम उम्र में शुरू हुआ था रिश्ता

अवंतिका ने बातचीत में यह भी बताया कि वह कम उम्र में ही रिलेशनशिप में आ गई थीं। उस समय उन्हें यह समझ नहीं आया कि खुश और संतुष्ट रहना खुद की जिम्मेदारी भी है, न कि पूरी तरह किसी दूसरे व्यक्ति पर निर्भर रहने वाली बात। उन्होंने कहा कि हमने शादी बचाने की कोशिश की। लेकिन हो नहीं पाया। बता दें कि इमरान खान और अवंतिका मलिक ने साल 2011 में शादी की थी। दोनों की एक बेटी भी है, जिसका नाम इमारा है। साल 2019 में उनके अलग होने की खबर सामने आई थी।

और पढ़ें: इमरान खान के पास भारत में रहने के कितने रास्ते, अब क्या करेंगे आमिर खान के भांजे

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Read more Photos on

Recommended Stories