तारक मेहता का उल्टा चश्मा में जेठालाल का रोल कर रहे दिलीप जोशी 58 साल के हो गए हैं। उनका जन्म 1968 को पोरबंदर में हुआ था। दिलीप ने करियर में मुकाम हासिल करने काफी संघर्ष किया। एक वक्त ऐसे भी था जब वे बेरोजगार थे। जानते हैं उनके करियर के बारे में…
58 साल के जेठालाल यानी दिलीप जोशी को टीवी सीरियल तारक मेहता का उल्टा चश्मा में देखा जा रहा है, लेकिन आपको बता दें कि उन्होंने कई बॉलीवुड फिल्मों में भी काम किया है। आइए, जानते हैं उनकी फिल्मों के बारे में…
25
दिलीप जोशी की पहली फिल्म कौन सी?
दिलीप जोशी ने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत 1989 में आई फिल्म मैंने प्यार किया से की थी। मूवी में उनका ज्यादा रोल नहीं था, फिर भी उन्होंने इम्प्रेस किया था। फिल्म में सलमान खान और भाग्यश्री लीड रोल में थे।
35
कितनी फिल्मों में किया दिलीप जोशी ने काम
दिलीप जोशी ने अपने करियर में तकरीबन 15 फिल्मों में काम किया। वे सभी फिल्मों में सपोर्टिंग रोल में ही नजर आए। उन्होंने मैंने प्यार किया, हम आपके हैं कौन, यश, फिर भी दिल है हिन्दुस्तानी, खिलाड़ 420, हमराज, दिल है तुम्हारा, फिराक, क्या दिल ने कहा सहित अन्य फिल्मों में काम किया।
45
दिलीप जोशी का करियर
दिलीप जोशी ने अपने शुरुआती करियर में बैकस्टेज कलाकार के रूप में की थी।, जहां उन्हें एक रोल के लिए लगभग 50 रुपए मिलते थे। फिल्मों में रोल पाने उन्हें काफी पापड़ बेलने पड़े थे। उन्होंने फिल्मों में आने बाद टीवी की दुनिया में कदम रखा था।
55
तारक मेहता के जेठालाल
दिलीप जोशी ने 1995 में टीवी शो कभी ये कभी वो से छोटे पर्दे पर कदम रखा था। उन्होंने दाल में काला, क्या बात बै, दो और दो पांच, हम सब एक हैं, सेवालाला मेवालाल सहित कई सीरियलों में काम किया। 2008 में वे तारक मेहता का उल्टा चश्मा का हिस्सा बने। इस सीरियल ने उन्हें घर-घर में पहचान दिला दी। वे अभी भी इसी शो में नजर आ रहे हैं।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।