TOXIC Release Date Update: कन्नड़ सुपरस्टार यश की अपकमिंग पैन इंडिया फिल्म 'टॉक्सिक : अ फेयरी टेल फॉर ग्रोन अप्स' की रिलीज डेट को लेकर इंटरनेट पर हल्ला मचा हुआ है। दावा किया जा रहा है कि यह फिल्म एक बार फिर पोस्टपोन हो गई है। जानिए इन ख़बरों का सच...
इंटरनेट पर मौजूद कई रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि गीतू मोहनदास के निर्देशन में बनी 'टॉक्सिक : अ फेयरी टेल फॉर ग्रोन अप्स' की रिलीज डेट एक बार फिर पोस्टपोन हो गई है। कहा जा रहा है कि यह फिल्म 4 जून 2026 को रिलीज नहीं होगी।
25
क्या वाकई पोस्टपोन हो गई 'टॉक्सिक'
'टॉक्सिक : अ फेयरी टेल फॉर ग्रोन अप्स' की रिलीज डेट को आ रहीं ख़बरों पर फिल्म की एक्ट्रेस तारा सुतारिया ने चुप्पी तोड़ी है। उन्होंने फराह खान के पॉडकास्ट पर बात करते हुए कहा कि टॉक्सिक के पोस्टपोन होने की खबरें गलत हैं। उन्होंने साफ शब्दों में कन्फर्म किया कि ‘Toxic’ 4 जून 2026 को ही रिलीज होगी।
35
पहले एक बार टल चुकी 'टॉक्सिक' की रिलीज
Toxic: A Fairytale for Grown-Ups पहले 19 मार्च को रिलीज होने वाली थी और रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर द रिवेंज’ से टकराने वाली थी। लेकिन मेकर्स ने फिल्म को आगे बढ़ाने का फैसला लिया और इसकी वजह ईरान-इजराइल युद्ध के चलते मिडिल ईस्ट में तनाव को बताया।
45
विवादों में घिर चुकी 'टॉक्सिक'
जब 'टॉक्सिक' का टीजर रिलीज हुआ तो यह विवादों में घिर गई थी। इंटरनेट पर कई लोगों ने रिएक्शन देते हुए इस फिल्म को बेहद अश्लील और सेक्शुअल कंटेंट वाली फिल्म बताया था। महिला आयोग ने फिल्म पर आपत्ति जताई थी। दूसरी ओर एक ईसाई समूह ने फिल्म पर धामिक भावनाएं आहत करने का आरोप लगाते हुए सेंट्रल बोर्ड ऑफ़ फिल्म सर्टिफिकेशन (CBFC) में इसकी शिकायत की थी।
55
'टॉक्सिक' की स्टार कास्ट और बजट?
'टॉक्सिक' में यश का लीड रोल है और उनके साथ तारा सुतारिया के साथ-साथ कियारा आडवाणी, नयनतारा, हुमा कुरैशी, रुक्मणि वसंत, अक्षय ओबेरॉय, काइल पॉल और डैरेल डी-सिल्वा जैसे कलाकारों ने भी काम किया है। रिपोर्ट्स की मानें तो इस फिल्म का निर्माण लगभग 700-800 करोड़ के बजट में हुआ है।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।