बॉलीवुड में नाम बनाने का सपना कई लोग देखते हैं लेकिन यहां तक पहुंचना आसान नहीं होता है। ऐसा ही मुश्लिक सफर बॉलीवुड एक्ट्रेस ईशा कोप्पिकर का रहा है। अब हाल गी में ईशा कोप्पिकर ने अपनी जिंदगी के संघर्षों को याद करते हुए बताया कि सफलता तक पहुंचने का उनका सफर बिल्कुल भी आसान नहीं था। उन्होंने खुलासा किया कि बचपन में वह महज 400 स्क्वायर फीट के घर में छह-सात परिवार के सदस्यों के साथ रहती थीं। यही अनुभव आज उनकी परवरिश का आधार बने हैं और वह अपनी बेटी को सिर्फ आरामदायक जिंदगी नहीं, बल्कि जीवन की चुनौतियों का सामना करना भी सिखा रही हैं।
ईशा कोप्पिकर ने सोशल मीडिया पर शेयर किए गए एक वीडियो में कहा कि आजकल लोग किसी की जिंदगी का सिर्फ एक हिस्सा देखकर पूरी कहानी बना लेते हैं। उन्होंने कहा कि कई लोगों को लगता है कि आज वह लग्जरी लाइफ जी रही हैं, इसलिए उनके लिए बातें करना आसान है, लेकिन बहुत कम लोग उनके संघर्षों से भरे सफर को जानते हैं।
ईशा ने बताया कि उनका बचपन बेहद साधारण माहौल में बीता। वह 400 स्क्वायर फीट के छोटे से घर में छह से सात लोगों के साथ रहती थीं। स्कूल और दूसरे कामों के लिए वह रिक्शा, बस और भीड़भाड़ वाली लोकल ट्रेनों से सफर करती थीं। बाहर खाना खाना उनके परिवार के लिए एक खास अवसर होता था, जबकि नए कपड़े सिर्फ दिवाली या जन्मदिन पर ही मिलते थे।
एक्ट्रेस ने बताया कि मॉडलिंग शुरू करने के बाद उन्होंने अकेले विदेश तक का सफर किया। इसके बाद लगातार ऑडिशन, रिजेक्शन और असफलताओं का दौर चला। उन्होंने कहा कि जिंदगी में कुछ भी आसानी से नहीं मिला। इस सफर ने उन्हें धैर्य, मेहनत और कभी हार न मानने का जज्बा सिखाया।
और पढ़ें - Karishma Tanna Baby Boy: करिश्मा तन्ना बनीं मां, गुरु पूर्णिमा के शुभ अवसर पर बेटे को दिया जन्म
ईशा का कहना है कि वह अपनी बेटी को सिर्फ सुविधाएं नहीं देना चाहतीं, बल्कि वे मूल्य और जीवन के सबक भी सिखाना चाहती हैं जो उन्हें अपने माता-पिता से मिले। उनके मुताबिक, बच्चों को हर सुविधा देना जरूरी है, लेकिन उन्हें संघर्ष, असफलता और चुनौतियों का सामना करने का मौका भी मिलना चाहिए, क्योंकि असली मजबूती वहीं से आती है।
ईशा कोप्पिकर ने माता-पिता को सलाह देते हुए कहा कि तकनीक बच्चों को जानकारी दे सकती है, लेकिन संस्कार, समझदारी और भावनात्मक मजबूती परिवार और शिक्षकों से ही मिलती है। उन्होंने कहा कि बच्चों के लिए जिंदगी को आसान बनाने की बजाय उन्हें जिंदगी की हर परिस्थिति का सामना करने के लिए तैयार करना ज्यादा जरूरी है। उनके शब्दों में, "बच्चों को सिर्फ आराम नहीं, बल्कि अच्छा चरित्र और मजबूत व्यक्तित्व दीजिए, यही उनके साथ जीवनभर रहेगा।"
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।