
सुपरस्टार रजनीकांत की फिल्म ‘जेलर 2’ (Jailer 2) रिलीज से पहले ही बॉक्स ऑफिस पर मजबूत शुरुआत करती नजर आ रही है। फिल्म की एडवांस बुकिंग शुरू होने के महज 24 घंटे के भीतर दुनियाभर में टिकटों की बिक्री से 20 करोड़ रुपये से ज्यादा का ग्रॉस कलेक्शन होने की खबर है। 15 अक्टूबर 2026 को सिनेमाघरों में आने वाली इस फिल्म के पास अभी बुकिंग के लिए चार दिन और हैं। ऐसे में दर्शकों की नजर अब इसकी ओपनिंग पर टिकी है।
‘जेलर 2’ की एडवांस बुकिंग के शुरुआती आंकड़े फिल्म के लिए अच्छी खबर बनकर आई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म ने दुनियाभर में एडवांस टिकट बिक्री से 20 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है। इसमें विदेशों में टिकटों की बिक्री का बड़ा योगदान है। भारत में शुरुआती बुकिंग के दौरान 2.63 लाख से ज्यादा टिकट बिके थे।
रजनीकांत की लोकप्रियता सिर्फ भारत तक सीमित नहीं है। उनकी फिल्मों को विदेशों में भी अच्छा दर्शक वर्ग मिलता है। ‘जेलर 2’ की शुरुआती एडवांस बुकिंग में भी इंटरनेशनल मार्केट की अहम भूमिका दिखाई दे रही हैं। विदेशो में फिल्म की एडवांस बुकिंग 17 करोड़ रुपए से ज्यादा की बताई जा रही है।
भारत में फिल्म की एडवांस बुकिंग में तमिलनाडु सबसे आगे बताया जा रहा है। द टेलीग्राफ की रिपोर्ट के अनुसार, राज्य से ओपनिंग डे की एडवांस बुकिंग में करीब 3.73 करोड़ रुपये का ग्रॉस कलेक्शन हुआ था। चेन्नई भी टिकट बिक्री के मामले में आगे रही।
और पढ़ें: 21 करोड़ की फीस नहीं, इस वजह से अक्षय खन्ना ने छोड़ी थी Drishyam 3? 'गायतोंडे' ने किया खुलासा
‘जेलर 2’ (Jailer 2) एक तमिल एक्शन एंटरटेनर फिल्म है। इसका निर्देशन नेल्सन दिलीपकुमार ने किया है। फिल्म में रजनीकांत एक बार फिर टाइगर मुथुवेल पांडियन के किरदार में नजर आएंगे। फिल्म 15 अक्टूबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। रजनीकांत, राम्या कृष्णन, योगी बाबू, विद्या बालन, एस जे सूर्या, ममूटी और शिव राजकुमार इस मूवी में नजर आएंगे।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।