
थलापति विजय की एक्शन-ड्रामा फिल्म 'जन नायकन' की कमाई में दूसरे दिन भारी गिरावट दर्ज की गई थी। लेकिन तीसरे दिन इस फिल्म ने फिर वापसी की है और शानदार ग्रोथ के साथ सम्मानजनक आंकड़े जुटाए। भारत में जहां इस फिल्म ने ग्रॉस 100 करोड़ के आंकड़े को पार कर लिया है तो वहीं वर्ल्डवाइड इसका कलेक्शन 200 करोड़ के क्लब के करीब पहुंच गया है। खास बात यह है कि कमाई में सबसे बड़ा योगदान फिल्म के तमिल वर्जन ने दिया, जबकि हिंदी और तेलुगु वर्जन से भी फिल्म को अच्छा रिस्पॉन्स मिला। अब सभी की नजरेंपहले रविवार के कलेक्शन पर टिकी हैं।
पहले शनिवार यानी तीसरे दिन 'जन नायकन' ने भारत में लगभग 28.50 करोड़ रुपए का नेट कलेक्शन किया। अगर शुक्रवार को हुई कमाई (21.15 करोड़ रुपए) से तुलना करें तो कलेक्शन में लगभग 34.8 फीसदी का इजाफा हुआ है। इसके साथ ही फिल्म की कुल घरेलू नेट कमाई ₹92.35 करोड़ तक पहुंच गई। वहीं ग्रॉस कलेक्शन 108.34 करोड़ रुपए हो गया है।
यह भी पढ़ें :'धमाल 4' ने 16वें दिन किया सबसे बड़ा कमाल, पहली बार 100% की ग्रोथ, 200 CR क्लब में एंट्री भी ली
| दिन | भारत में नेट कलेक्शन |
| पहला दिन | 42.70 करोड़ रुपए |
| दूसरा दिन | 21.15 करोड़ रुपए |
| तीसरा दिन | 28.50 करोड़ रुपए |
| कुल नेट कलेक्शन | 92.35 करोड़ रुपए |
| वर्जन | भारत में तीसरे दिन का नेट कलेक्शन | भारत में तीन दिन का कुल नेट कलेक्शन |
| तमिल | 24.40 करोड़ रुपए | 80.55 करोड़ रुपए |
| तेलुगु | 1.40 करोड़ रुपए | 5.50 करोड़ रुपए |
| हिंदी | 2.70 करोड़ रुपए | 6.30 करोड़ रुपए |
| टोटल कलेक्शन | 28.50 करोड़ रुपए | 92.35 करोड़ रुपए |
तीसरे दिन 'जन नायकन' ने विदेशी बाज़ार से लगभग 20 करोड़ रुपए का ग्रॉस कलेक्शन किया, जिसकी बदौलत ओवरसीज में फिल्म का तीन दिन का ग्रॉस कलेक्शन 63.50 करोड़ रुपए हो गया है। इस तरह फिल्म ने वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर लगभग 171.84 करोड़ रुपए का ग्रॉस कलेक्शन कर डाला है। माना जा रहा है कि चौथे दिन यानी पहले रविवार की कमाई के आंकड़े आने के बाद यह फिल्म भारत में 100 करोड़ रुपए के नेट और वर्ल्डवाइड 200 करोड़ रुपए के आंकड़े को आसानी से पार कर जाएगी।
यह भी पढ़ें : पहले दिन सबसे ज्यादा कमाई करने वाली 25 फ़िल्में, 'जन नायकन' नहीं तोड़ पाई इनमें से 24 का रिकॉर्ड
एच. विनोद के निर्देशन में बनी 'जन नायकन' को KVN प्रोडक्शंस ने प्रोड्यूस किया है। फिल्म में थलापति विजय, बॉबी देओल, पूजा हेगड़े, ममिता बैजू, प्रकाश राज, प्रियामणि, गौतम वासुदेव मेनन और रीबा मोनिका जॉन अहम भूमिकाओं में नजर आ रहे हैं। फिल्म का निर्माण लगभग 300-500 करोड़ रुपए में हुआ है। इस हिसाब से देखें तो तीन दिन में फिल्म ने लगभग 18.5% से 30.8% लागत निकाल ली है।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।