
थलापति विजय की मोस्ट अवैटेड और बतौर एक्टर आखिरी फिल्म 'जन नायकन' भारत से पहले कई ओवरसीज मार्केट में रिलीज हुईं है। शुरुआती शो खत्म होते ही सोशल मीडिया पर पहले रिव्यू और दर्शकों के रिएक्शंस सामने आने लगे। एच. विनोद के निर्देशन में बनी इस पॉलिटिकल एक्शन ड्रामा को लेकर पहले से ही जबरदस्त चर्चा थी। वहीं, फिल्म को लेकर यह बहस भी जारी है कि क्या यह नंदामुरी बालकृष्ण की 'भगवंत केसरी' का रीमेक है। अब शुरुआती दर्शकों के रिव्यू और केरल बॉक्स ऑफिस के पोस्ट ने इस विवाद पर भी नई चर्चा छेड़ दी है।
भारत में रिलीज से पहले ही 'जन नायकन' के कई ओवरसीज प्रीमियर रखे गए। शुरुआती शो खत्म होने के बाद दर्शकों ने सोशल मीडिया पर अपने अनुभव साझा किए। ज्यादातर रिएक्शंस में फिल्म को एक्शन, सस्पेंस और मास एंटरटेनमेंट से भरपूर बताया गया है। विजय की स्क्रीन प्रेजेंस और उनके फेयरवेल पर भी फैंस भावुक नजर आए।
यह भी पढ़ें : 'जन नायकन' की 6 एक्ट्रेस कौन, देखें PHOTOS
फिल्मीबीट को मिले एक दर्शक के रिव्यू में कहा गया,
यह फिल्म सस्पेंस, एक्शन और एंटरटेनमेंट से भरपूर है। दर्शकों को एक शानदार मसाला एंटरटेनर देखने को मिलेगा। फिल्म अच्छी है। हालांकि, मुझे बड़े पर्दे पर विजय को मिस करूंगा, लेकिन 'जन नायकन' में उनका अलग अंदाज देखने को मिला, जिसे देखकर मैं बेहद एक्साइटेड हूं।
फिल्म रिलीज से पहले ही यह चर्चा तेज थी कि 'जन नायकन', नंदमुरी बालकृष्ण की सुपरहिट तेलुगु फिल्म 'भगवंत केसरी' की रीमेक है। हालांकि, फिल्म के मेकर्स की ओर से इस पर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई। ओवरसीज प्रीमियर के बाद भी सोशल मीडिया पर कई दर्शकों ने दोनों फिल्मों के बीच समानताएं होने की बात कही, जिससे यह बहस फिर तेज हो गई। इस बीच केरल बॉक्स ऑफिस के एक्स हैंडल से दोनों फिल्मों की तुलना की गई है। उनकी पोस्ट में लिखा गया है,
'जन नायकन', 'भगवंत केसरी' की पूरी तरह रीमेक नहीं है। पहला हाफ मूल फिल्म से काफी मिलता-जुलता है, लेकिन दूसरा हाफ पूरी तरह अलग दिशा में जाता है। इसमें सिर्फ कुछ छोटे हिस्सों में 'भगवंत केसरी' की झलक मिलती है। यह फिल्म विजय के कट्टर प्रशंसकों के लिए किसी ट्रीट से कम नहीं है। इसमें भरपूर मास मोमेंट्स, दमदार पंच डायलॉग और थलापति के जबरदस्त डांस देखने को मिलेंगे। सभी तुलना भूल जाइए और थलापति के इस आखिरी डांस का आनंद लीजिए।
#Jananayagan is not a complete remake of Bhagavanth Kesari. While the first half closely follows the original, the second half takes a completely different direction, with only a few minor elements inspired by Bhagavanth Kesari. The film is set to be a treat for die hard Vijay… pic.twitter.com/Kk7IM0jmSS
— Kerala Box Office (@KeralaBxOffce) July 22, 2026
यह भी पढ़ें : 'जन नायकन' विजय ने 34 साल में की ये 16 रीमेक, 2 बॉलीवुड की नक़ल, जानिए किसका कैसा रहा हाल?
'जन नायकन' को विजय के एक्टिंग करियर की आखिरी फिल्म माना जा रहा है। इसके बाद वह पूरी तरह राजनीति पर ध्यान देंगे। ऐसे में फैंस इस फिल्म को उनके सिनेमाई सफर का यादगार विदाई तोहफा मान रहे हैं। शुरुआती प्रतिक्रियाओं से संकेत मिल रहे हैं कि फिल्म बॉक्स ऑफिस पर भी दमदार शुरुआत कर सकती है। अब सभी की नजरें भारत में रिलीज और आधिकारिक वर्ड ऑफ माउथ पर टिकी हैं।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।