‘जना नायकन’ को ‘टॉक्सिक’ ने पछाड़ा, यश के आगे थलपति विजय भी ढेर, एडवांस बुकिंग में बनाया बड़ा रिकॉर्ड

Published : Aug 24, 2026, 07:51 PM IST
‘जना नायकन’ को ‘टॉक्सिक’ ने पछाड़ा

सार

Toxic Beats Jana Nayagan Box Office Record?: यश की फिल्म 'टॉक्सिक' ने रिलीज से पहले ही एडवांस बुकिंग में रिकॉर्ड बनाया है। फिल्म ने अब थलपति विजय की ‘जना नायकन’ को भी पीछे छोड़ दिया है।

यश की मच-अवेटेड फिल्म ‘टॉक्सिक: ए फेयरी टेल फॉर ग्रोन-अप्स’ की रिलीज में अब सिर्फ दो दिन बाकी हैं, लेकिन फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अपनी ताकत दिखानी शुरू कर दी है। एडवांस बुकिंग में फिल्म की रफ्तार लगातार बढ़ रही है और अब इसने थलपति विजय की ‘जना नायकन’ को भी पीछे छोड़ दिया है। कोइमोई की रिपोर्ट के मुताबिक, ‘टॉक्सिक’ ने रिलीज से पहले ही 2026 में किसी भारतीय फिल्म की दूसरी सबसे बड़ी डे-1 प्री-सेल्स दर्ज कर ली हैं।

‘जना नायकन’ को छोड़ा पीछे

‘टॉक्सिक’ की डे-1 एडवांस बुकिंग से अब तक करीब ₹24.27 करोड़ ग्रॉस की कमाई बताई जा रही है। इसके साथ ही यश की फिल्म ने ‘जना नायकन’ के करीब ₹22.26 करोड़ के डे-1 प्री-सेल्स आंकड़े को पार कर लिया है। यानी रिलीज से पहले ही ‘टॉक्सिक’ ने एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। फिल्म के लिए जिस तरह टिकटों की बिक्री बढ़ रही है, उससे साफ है कि यश के फैंस इसे बड़े पर्दे पर देखने के लिए जबरदस्त एक्साइटेड हैं।

और पढ़ें - OTT Release August Week: ओटीटी रिलीज हो रहीं 25 मूवी और वेब सीरीज, अगस्त आखिरी वीक की धमाकेदार लिस्ट

6.4 लाख से ज्यादा टिकट बिके

एडवांस बुकिंग के आंकड़ों में सबसे ज्यादा चौंकाने वाली बात टिकटों की बिक्री है। रिपोर्ट के अनुसार, फिल्म के 6.4 लाख से ज्यादा टिकट बिक चुके हैं और सिर्फ 24 घंटे में टिकट बिक्री में करीब 72 फीसदी की बढ़ोतरी देखने को मिली। फिल्म की प्री-सेल्स में कन्नड़ वर्जन सबसे आगे चल रहा है, लेकिन हिंदी समेत दूसरे भाषाई वर्जन भी अच्छी डिमांड दिखा रहे हैं। इससे ‘टॉक्सिक’ के पैन-इंडिया बॉक्स ऑफिस प्रदर्शन को लेकर उम्मीदें और बढ़ गई हैं।

रिलीज से दो दिन पहले ही ₹24 करोड़ पार

‘टॉक्सिक’ की खास बात यह है कि फिल्म की रिलीज अभी बाकी है और इसके बावजूद डे-1 के लिए ₹24 करोड़ से ज्यादा की एडवांस बुकिंग हो चुकी है। इससे फिल्म की ओपनिंग को लेकर ट्रेड में भी काफी चर्चा है। इससे पहले फिल्म ने एडवांस बुकिंग के दौरान महज 24 घंटे में लाखों टिकट बेचकर करीब ₹21.98 करोड़ की प्री-सेल्स दर्ज की थी। उस समय 12 लाख से ज्यादा टिकट बिकने की रिपोर्ट सामने आई थी।

और पढ़ें - गोविंदा और सुनीता आहूजा ने Instagram पर किया एक-दूसरे को अनफॉलो? अनबन के बीच फिर बढ़ी हलचल

बेंगलुरु से लेकर मुंबई तक जबरदस्त डिमांड

यश की होम इंडस्ट्री कर्नाटक में ‘टॉक्सिक’ का क्रेज सबसे ज्यादा नजर आ रहा है। वहीं मुंबई और दूसरे बड़े शहरों में भी फिल्म के लिए डिमांड बढ़ने के बाद सिनेमाघरों ने अतिरिक्त शोज जोड़े हैं। मुंबई में फिल्म के सुबह 6 बजे और रात 11:45 बजे तक के शोज रखे गए हैं। वहीं बेंगलुरु में कन्नड़ वर्जन के सुबह 5:45 बजे से शो शुरू होने की खबर सामने आई है। इतने अर्ली मॉर्निंग शोज का जुड़ना इस बात का संकेत है कि फिल्म के लिए दर्शकों की डिमांड सामान्य रिलीज से काफी ज्यादा है।

26 अगस्त को सिनेमाघरों में आएगी ‘टॉक्सिक’

गीतू मोहनदास के निर्देशन में बनी ‘टॉक्सिक’ 26 अगस्त 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म में यश के साथ कियारा आडवाणी, नयनतारा, हुमा कुरैशी, तारा सुतारिया और रुक्मिणी वसंत जैसे कलाकार नजर आएंगे। फिल्म को दुनियाभर में 12,000 से ज्यादा स्क्रीन्स पर रिलीज करने का लक्ष्य रखा गया है।

अब नजर ओपनिंग डे पर

एडवांस बुकिंग के रिकॉर्ड लगातार मजबूत होने के बाद अब सबसे बड़ा सवाल यही है कि ‘टॉक्सिक’ बॉक्स ऑफिस पर पहले दिन कितने करोड़ कमाएगी? फिलहाल प्री-सेल्स के आंकड़े फिल्म के पक्ष में जाते दिख रहे हैं। ‘जना नायकन’ को पीछे छोड़कर 2026 की दूसरी सबसे बड़ी भारतीय डे-1 प्री-सेल्स फिल्म बनना यश और उनकी टीम के लिए रिलीज से पहले ही एक बड़ी उपलब्धि है। अब 26 अगस्त को जब फिल्म सिनेमाघरों में पहुंचेगी, तब असली बॉक्स ऑफिस तस्वीर सामने आएगी।

PREV

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Read more Articles on

Recommended Stories

12वीं पास कंगना vs बोस्टन यूनिवर्सिटी के दिपके! इंग्लिश को लेकर एक्ट्रेस ने CJP फाउंडर को घेरा
‘मिर्जापुर: द मूवी’ के नए प्रोमो ने बढ़ाई धड़कनें, ‘मुन्ना भैया’ और ‘गुड्डू भैया’ की धांसू वापसी - Watch Video