पहले दिन सबसे ज्यादा कमाई करने वाली 25 फ़िल्में, 'जन नायकन' नहीं तोड़ पाई इनमें से 24 का रिकॉर्ड

Published : Jul 24, 2026, 02:41 PM IST
Jana Nayagan Advance Booking Report

सार

विजय की आखिरी फिल्म 'जन नायकन' ने पहले दिन भारत और विदेश में अच्छी कमाई की, लेकिन 100 करोड़ रुपये की ओपनिंग का बड़ा लक्ष्य हासिल नहीं कर सकी। घरेलू बाजार में प्रदर्शन उम्मीद से कमजोर रहा।

करीब सात महीने की देरी के बाद रिलीज हुई थलापति विजय की आखिरी फिल्म 'जन नायकन' ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार शुरुआत की, लेकिन ट्रेड की रिकॉर्डतोड़ उम्मीदों पर पूरी तरह खरी नहीं उतर सकी। फिल्म को तमिलनाडु में जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला, जबकि दूसरे राज्यों में प्रदर्शन अपेक्षाकृत कमजोर रहा। डब वर्जन भी उम्मीद के मुताबिक दर्शकों को सिनेमाघरों तक नहीं ला सके। हालांकि, ओवरसीज मार्केट खासकर नॉर्थ अमेरिका में फिल्म ने दमदार कमाई दर्ज की। पहले दिन भारत और विदेश की कुल कमाई अच्छी रही, लेकिन 100 करोड़ रुपये की वर्ल्डवाइड ओपनिंग का अनुमान पूरा नहीं हो पाया।

'जन नायकन' ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर कितना कलेक्शन किया?

रिपोर्ट्स के मुताबिक, 'जन नायकन' ने रिलीज के पहले दिन भारतीय बॉक्स ऑफिस पर करीब 42.70 करोड़ रुपये नेट और लगभग 50.28 करोड़ रुपये ग्रॉस का कारोबार किया। शुरुआती अनुमान 50 करोड़ रुपये से ज्यादा नेट ओपनिंग के थे, लेकिन फिल्म उस आंकड़े तक नहीं पहुंच सकी। इसके चलते यह तमिल फिल्मों की सबसे बड़ी ओपनिंग करने वाली फिल्मों की टॉप-5 सूची में भी जगह नहीं बना पाई।

'जन नायकन' ने वर्ल्डवाइड कलेक्शन कैसा रहा?

विदेशी बाजार में फिल्म ने बेहतर प्रदर्शन किया। खासकर नॉर्थ अमेरिका में प्रीमियर और पहले दिन की कमाई काफी मजबूत रही। अन्य अंतरराष्ट्रीय बाजारों से भी अच्छा रिस्पॉन्स मिला। कुल मिलाकर फिल्म ने पहले दिन विदेशों में लगभग 3.2 मिलियन डॉलर (करीब 30 करोड़ रुपये से ज़्यादा) का ग्रॉस कारोबार किया। भारत और विदेश की कमाई मिलाकर फिल्म की वर्ल्डवाइड ओपनिंग लगभग 80.28 करोड़ रुपये रही।

क्या 'जन नायकन' विजय की सबसे बड़ी ओपनिंग फिल्मों में शामिल हो पाई?

नहीं। पहले दिन की कमाई के बावजूद 'जन नायकन' विजय की सबसे बड़ी ओपनिंग करने वाली फिल्मों में टॉप पॉजिशन हासिल नहीं कर सकी। यह 'लियो', 'GOAT' और 'बीस्ट' जैसी फिल्मों की शुरुआती कमाई से पीछे रही। इतना ही नहीं, यह कई अन्य बड़ी भारतीय फिल्मों की ओपनिंग से भी नीचे रही, जिसके चलते फिल्म वर्ल्डवाइड ओपनिंग के मामले में टॉप-24 इंडियन फिल्मों की लिस्ट में भी जगह नहीं बना सकी। ये हैं वर्ल्डवाइड पहले दिन सबसे ज्यादा कमाई करने वाली 25 इंडियन फ़िल्में...

नं. फिल्मपहले दिन का वर्ल्डवाइड कलेक्शन
1पुष्पा 2 : द रूल257 करोड़ रुपये
2धुरंधर 2 : द रिवेंज226.60 करोड़ रुपये
3RRR223 करोड़ रुपये
4बाहुबली 2 : कन्क्लूजन217 करोड़ रुपये
5कल्कि 2898 AD191 करोड़ रुपये
6सलार पार्ट 1 178.70 करोड़ रुपये
7KGF Chapter 2159 करोड़ रुपये
8कुली 151.14 करोड़ रुपये
9लियो 142.03 करोड़ रुपये
10देवरा पार्ट 1142.02
11साहो130 करोड़ रुपये
12जवान 129.13 करोड़ रुपये
13आदिपुरुष128.08 करोड़ रुपये
14एनिमल 116 करोड़ रुपये
15पेद्दी110.49 करोड़ रुपये
162.0110 करोड़ रुपये
17पठान 104.19 करोड़ रुपये
18ग्रेटेस्ट ऑफ़ ऑल टाइम99.39 करोड़ रुपये
19जेलर 96.36 करोड़ रुपये
20टाइगर 3 93.98 करोड़ रुपये
21काबाली 85.25 करोड़ रुपये
22सईरा नरसिम्हा रेड्डी85 करोड़ रुपये
23बीस्ट 82.40 करोड़ रुपये
24पोन्नियिन सेल्वन पार्ट 1 80.70 करोड़ रुपये
25जन नायकन 80.28 करोड़ रुपये

'जन नायकन' की कहानी क्या है और स्टार कास्ट में कौन-कौन हैं?

एच. विनोद के निर्देशन में बनी 'जन नायकन' विजय की राजनीति में पूर्णकालिक प्रवेश से पहले रिलीज हुई आखिरी फिल्म है। फिल्म में विजय के साथ पूजा हेगड़े, बॉबी देओल, ममिता बैजू, गौतम वासुदेव मेनन, प्रकाश राज और नारायण अहम भूमिकाओं में नजर आए हैं। फिल्म का संगीत अनिरुद्ध रविचंदर ने तैयार किया है, जबकि सिनेमैटोग्राफी सत्यन सूर्यान और एडिटिंग प्रदीप ई. राघव ने संभाली है।

PREV

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Read more Articles on

Recommended Stories

'डायरेक्टर संग सोने का दबाव बनाया', आमिर खान के सौतेले भाई पर इस एक्ट्रेस ने लगाएं गंभीर आरोप
अहान पांडे और बॉबी देओल स्टारर YRF की अगली फिल्म 2027 में होगी रिलीज़