कौन है बॉलीवुड की ये हसीना, जिसकी मां रही लेडी सुपरस्टार, दादा-पापा-चाचा भी धुरंधर

Published : Mar 06, 2026, 07:00 AM IST

जाह्नवी कपूर 29 साल की हो गई हैं। उनका जन्म 6 मार्च 1997 को मुंबई में हुआ था। जाह्नवी बॉलीवुड के मोस्ट फेमस कपूर खानदान से ताल्लुक रखती हैं। उनकी मां, चाचा से लेकर दादा और पापा तक का इंडस्ट्री में नाम है। उन्होंने खुद भी अपने दम पर पहचान बनाई है।

PREV
16
29 साल की खूबसूरत हसीना

29 साल की ये खूबसूरत हसीना बॉलीवुड के एक नामी खानदान के ताल्लुक रखती है। इसकी मां बॉलीवुड की पहली लेडी सुपरस्टार कहलाई, वहीं, इसके चाचा और पापा ने भी कई ब्लॉकबस्टर फिल्में दी है। 

26
कौन है ये हसीना?

आपको बता दें कि ये हसीना और कोई नहीं बल्कि जाह्नवी कपूर है। वे अपना 29वां जन्मदिन मना रही है। जाह्नवी ने हिट फिल्म धड़क से डेब्यू किया था। इस फिल्म में उनके हीरो ईशान खट्टर थे। 

ये भी पढ़ें... सचिन तेंदुलकर के बेटे की शादी में सितारों का मेला, 7 PHOTOS में देखें कौन-कौन पहुंचा

36
जाह्नवी कपूर का खानदान

जाह्नवी कपूर बॉलीवुड के नामी फिल्मी खानदान से हैं। उनकी मां श्रीदेवी ने साउथ से लेकर बॉलीवुड तक अपनी अदाओं का जलवा दिखाया। उन्होंने अपने करियर में कई ब्लॉकबस्टर फिल्में दी। वहीं, उनके पिता बोनी कपूर जानेमाने प्रोड्यूसर हैं।

46
जाह्ववी कपूर के खानदान में कौन-कौन

जाह्ववी कपूर के चाचा अनिल कपूर इंडस्ट्री के टॉप स्टार्स में से एक है। वे अभी भी फिल्मों में एक्टिव हैं। वहीं, उनकी कजिन बहनें सोनम, रिया, शनाया, अंशुला, खुशी अपनी-अपनी फील्ड में नाम कमा रही है। उनके दादा सुरिंदर कपूर 60-70 के दशक के पॉपुलर प्रोड्यूसर थे।

56
जाह्ववी कपूर का करियर

जाह्ववी कपूर ने 2018 में फिल्म धड़क से डेब्यू किया था। इसके अलावा वे गुंजन सक्सेना द कारगिल गर्ल, रूही, मिली, बवाल, उलझ, देवरा, परम सुंदरी, सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी जैसी फिल्मों में काम किया है। वे हिंदी के साथ साउथ की फिल्मों में भी एक्टिव हैं। उनकी अपकमिंग फिल्म पेडी है, जिसमें उनके हीरो सुपरस्टार राम चरण हैं।

66
जाह्ववी कपूर की नेटवर्थ

जाह्ववी कपूर की संपत्ति की बात करें तो वे 82 करोड़ की मालकिन हैं। उनका बांद्रा में एक आलीशान डुप्लेक्स अपार्टमेंट है, जिसकी कीमत 65 करोड़ है। उनको महंगी कारों का बहुत शौक है। फीस की बात करें तो एक मूवी में काम करने 5 से 10 करोड़ चार्ज करती हैं। ब्रांड एंडोर्समेंट और सोशल मीडिया प्रमोशन के लिए वे 75-80 लाख चार्ज करती हैं।

ये भी पढ़ें... शाहरुख खान की KING में स्टार्स की फौज, मूवी में दिखेंगे बॉलीवुड के 70% स्टार्स-चौंका देगा विलेन का नाम

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Read more Photos on

Recommended Stories