जुलाई के पहले शुक्रवार सिनेमाघरों में मचेगा गदर, 15 फिल्मों में होगा जबरदस्त क्लैश

Published : Jun 30, 2026, 12:29 PM IST
july first friday release big clash between 15 movies bollywood south marathi and gujarati

सार

July First Friday Films Release: जुलाई के पहले शुक्रवार को सिनेमाघरों में जमकर गदर मचने वाला है। खबरों की मानें को 3 जुलाई को एकसाथ 15 फिल्में रिलीज हो रही है। हालांकि, इनमें सिर्फ 2 ही बॉलीवुड मूवी हैं। जानिए कौन-कौन सी फिल्में बॉक्स ऑफिस पर मचाएंगी धमाल।

जुलाई का पहला शुक्रवार सिनेमा प्रेमियों के लिए बेहद खास होने वाला है। इस दिन बॉक्स ऑफिस पर जोरदार धमाका होने वाला है। रिपोर्ट्स की मानें तो एक ही दिन यानी 3 जुलाई को करीब 15 फिल्में रिलीज होंगी, जिनमें अलग-अलग भाषाओं और जॉनर की फिल्में शामिल हैं। खास बात ये है कि इतनी बड़ी रिलीज लिस्ट में बॉलीवुड की सिर्फ 2 फिल्में शामिल हैं। बाकी फिल्मों में साउथ और अन्य भाषाओं की फिल्मों का दबदबा देखने को मिलेगा। बता दें कि एक साथ इतनी सारी फिल्मों के रिलीज होने से बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त मुकाबला देखने को मिलेगा। दर्शकों के पास एक ही दिन कई विकल्प होंगे, जिससे फिल्मों की कमाई पर भी असर पड़ सकता है। अब देखने वाली बात ये होगी कि कौन सी फिल्म दर्शकों का दिल जीतती है और कौन सी बॉक्स ऑफिस पर कब्जा जमाती है...

जुलाई के पहले शुक्रवार रिलीज होंगी बॉलीवुड की 2 फिल्में

जुलाई का पहला शुक्रवार सिने लवर्स के लिए खास होने वाला है। दरअसल, हिंदी से लेकर साउथ और मराठी-गुजराती फिल्में एक साथ एक ही तारीख को रिलीज हो रही है। 3 जुलाई को बॉलीवुड की 2 फिल्में अल्फा और बेबी डू डाई डू रिलीज हो रही है। यशराज फिल्म्स की अल्फा में आलिया भट्ट और शरवरी वाघ लीड रोले में हैं और दोनों ही इस फिल्म में जबरदस्त एक्शन मोड में नजर आएंगी। इनके साथ बॉबी देओल और अनिल कपूर भी फिल्म में हैं। इस मूवी को देखने का फैन्स काफी समय से इंतजार कर रहे हैं। वहीं, बेबी डू डाई डू में हुमा कुरैशी लीड रोल में हैं। इस मूवी में हुमा एक अलग अंदाज में नजर आएंगी। ये एक क्राइम थ्रिलर फिल्म है।

ये भी पढ़ें... 2026 में 5 हसीनाओं का चलेगा बॉक्स ऑफिस पर जादू, एक्शन-थ्रिलर से मचाएंगी तहलका

 

3 जुलाई को रिलीज होगी साउथ की 8 फिल्में

3 जुलाई को सिनेमाघरों में साउथ की तकरीबन 8 फिल्में रिलीज होने जा रही है। इनमें एक्शन, कॉमेडी, थ्रिलर के साथ कोर्टरूम फिल्में है। जुलाई के पहले शुक्रवार तेलुगु फिल्म राव बहादुर और नागबंधम: द सीक्रेट ट्रेजर, मलयालम फिल्म वारावु और अरुपी, तमिल फिल्म गाटा कुश्ती 2, कन्नड़ फिल्म नाम टॉक हिन्गिरिला बिडी, गर्मायाना और डेडली किलर रिलीज होगी। इसके अलावा गुजराती फिल्म कर्मा नू रहस्यम, मराठी फिल्म मर्दीनी और बंगाली फिल्म नेवरमाइंड भी रिलीज होगी। वहीं, हॉलीवुड फिल्म मिशन एंड मॉन्सचर और द डेथ ऑफ रॉबिन हुड भी रिलीज हो रही है।

ये भी पढ़ें... Welcome To The Jungle के डायरेक्टर का आलीशान घर, 5 PHOTO में देखें इनसाइड नजारा

 

PREV

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Read more Articles on

Recommended Stories

'इक्का' में सनी देओल की बीवी बनी 24 साल छोटी हीरोइन, ये 6 दमदार स्टार भी दिखे
'धुरंधर' के रहमान डकैत 51 की उम्र में हैं कुंवारे, शादी नहीं करने के पीछे बताए ये 3 वजहें