
Kajal Raghwani Breakup: भोजपुरी सिनेमा की जानी-मानी अभिनेत्री काजल राघवानी और मशहूर अभिनेता खेसारी लाल यादव का रिश्ता और ब्रेकअप सोशल मीडिया पर काफी चर्चा में रहा है। खेसारी लाल पहले से शादीशुदा थे, जिसके कारण काजल राघवानी को इंटरनेट पर ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा था।
प्राइम वीडियो के चर्चित शो 'राइज एंड फॉल' के हालिया एपिसोड में काजल राघवानी ने खेसारी लाल यादव के साथ अपने अतीत पर खुलकर बात की है। शो के बेसमेंट में काजल और मनीष कश्यप भोजपुरी इंडस्ट्री के अनुभवों पर चर्चा कर रहे थे।
मनीष कश्यप ने काजल से पूछा कि उन्हें इंडस्ट्री में सबसे अच्छा काम किसके साथ लगा। काजल ने खेसारी लाल यादव का नाम लिया और कहा, “खेसारी जी। मैंने ज्यादातर जो भी सीखा खेसारी जी से सीखा है, मेहनत करना, टाइम ज्यादा भी हो जाए तो कर लो काम। अच्छा रहा।” काजल ने माना कि पेशेवर स्तर पर खेसारी के साथ काम करना बेहतरीन रहा।
मनीष ने पूछा कि जब खेसारी शादीशुदा थे, तो उन्हें प्यार कैसे हो गया। काजल ने कहा, "सही बात है, लेकिन मैं पहली लड़की नहीं हूं जिसे किसी शादीशुदा से प्यार हुआ है। बहुत सारी लड़कियों ने प्यार किया है।" मनीष ने पूछा कि क्या खेसारी को भी प्यार था, तो काजल बोलीं, "हां तो फ्री में 5 साल कोई रहता है क्या? मेरी जैसी मिलेगी नहीं उनको प्यार करने वाली। वो जीवन भर याद करेंगे, आज भी याद करते होंगे।"
'राइज एंड फॉल' के नए एपिसोड दोपहर 12 बजे रिलीज होते हैं। लेटेस्ट एपिसोड में गौतम गुलाटी बेसमेंट से पेंटहाउस पहुंच गए हैं। स्वरा भास्कर और शहजाद पूनावाला के रिश्ते भी सुधर रहे हैं। होस्ट वीरेंद्र सहवाग ने दोनों को दोस्ती वाली टोपी दी और कहा, "बाहर सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहा है कि अगर स्वरा और शहजाद में दोस्ती हो सकती है तो अमेरिका और ईरान की भी दोस्ती हो जानी चाहिए।"
इस शो से पहले काजल राघवानी जियो हॉटस्टार के 'भोजपुरी बवाल' में नजर आई थीं। उस शो में काजल राघवानी और आम्रपाली दुबे के बीच एक एपिसोड में तीखी बहस देखने को मिली थी। काजल का यह बेबाक अंदाज उनके हालिया शो में भी लगातार जारी है, जिसे दर्शक काफी पसंद कर रहे हैं।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।