5 Photos: काजोल की दुर्गा पूजा में छाया मुखर्जी परिवार का देसी अंदाज, गोल्डन साड़ी में एक्ट्रेस ने जीता दिल

Published : Oct 16, 2026, 11:21 AM IST

काजोल ने मुंबई में परिवार के साथ दुर्गा पूजा की शुरुआत की। लाल-नारंगी साड़ी में एक्ट्रेस खूबसूरत दिखीं, वहीं तनीषा नीली जामदानी और शर्बानी पिंक सूट में नजर आईं।

PREV
15

मुंबई में काजोल के परिवार की दुर्गा पूजा की शुरुआत हो चुकी है। नॉर्थ बॉम्बे सर्बोजनिन दुर्गा पूजा पंडाल में एक्ट्रेस अपनी मां तनुजा और बहन तनीषा मुखर्जी के साथ नजर आईं। सिंदूरी लाल रंग की साड़ी में काजोल बेहद खूबसूरत दिखीं, वहीं नीली साड़ी में तनीषा ने सबका ध्यान खींचा। इस दौरान पूजा-पाठ के साथ परिवार के प्यार भरे पल भी कैमरे में कैद हुए।

25

काजोल की गोल्डन शेड्स साड़ी लगी खास

काजोल का दुर्गा पूजा लुक इस बार भी खास रहा। एक्ट्रेस गोल्डन शेड्स साथ लाल रंग की साड़ी में पारंपरिक अंदाज में नजर आईं। उनके लुक में सादगी और खूबसूरती का अच्छा मेल देखने को मिला। पूजा के दौरान उनके चेहरे पर उत्साह साफ नजर आया। काजोल हर साल अपने परिवार के साथ दुर्गा पूजा मनाती हैं। मुंबई का यह पूजा पंडाल मुखर्जी परिवार की पुरानी परंपरा का हिस्सा है।

35

नीली जामदानी साड़ी में तनीषा ने खींचा ध्यान

काजोल की छोटी बहन तनीषा मुखर्जी भी पूजा में पारंपरिक लुक में पहुंचीं। उन्होंने नीले रंग की फूलों वाली जामदानी साड़ी पहनी थी। इस साड़ी में उनका अंदाज बेहद खूबसूरत लगा। तनीषा ने कैमरे के सामने मुस्कुराते हुए पोज दिए। कभी वह अकेले तस्वीरें खिंचवाती दिखीं, तो कभी परिवार के साथ नजर आईं।

45

मां तनुजा के साथ काजोल और तनीषा का खास पल

दुर्गा पूजा के दौरान काजोल और तनीषा अपनी मां तनुजा के साथ नजर आईं। तस्वीरों में दोनों बहनें अपनी मां का ख्याल रखती दिखीं। काजोल का अपनी मां को प्यार से चूमना और परिवार के सदस्यों का एक-दूसरे को गले लगाना समारोह के भावुक पलों में शामिल रहा। 83 वर्षीय तनुजा भी परिवार के साथ पूजा में शामिल हुईं। तीन पीढ़ियों को एक साथ देखकर परिवार के बीच प्यार और जुड़ाव की झलक मिली।

इसे भी पढ़ें: रानी मुखर्जी की मां कृष्णा मुखर्जी का निधन, बंगाली सिनेमा के दिग्गज परिवार से था नाता

55

काजोल ने शेयर कीं पूजा की तस्वीरें

काजोल ने सोशल मीडिया पर दुर्गा पूजा की तस्वीरें शेयर करते हुए मां के अलग-अलग रूपों का जिक्र किया। उन्होंने मां को एक मां, बेटी, रक्षक और देवी के रूप में याद किया। साथ ही जय मां दुर्गा लिखकर पूजा समारोह की शुरुआत का उत्साह भी जाहिर किया।

इसे भी पढ़ें: अजय देवगन की टॉप 5 सबसे कमाऊ मूवीज में पहुंची ‘दृश्यम 3’, 4 दिन में ‘रेड 2’ को किया लिस्ट से बाहर

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Read more Photos on

Recommended Stories