काजोल को सता रही 16 साल के बेटे युग की चिंता, जानें मां का सबसे बड़ा डर

Published : Sep 13, 2026, 12:50 PM IST

Kajol Emotional Note for Son Yug Devgan: युग के 16वें बर्थडे पर काजोल का इमोशनल पोस्ट बताता है कि बच्चों के बड़े होने के बावजूद एक मां की नजर में उनका बच्चा हमेशा वही छोटा सा बच्चा रहता है।

PREV
17
काजोल को सता रही 16 साल के बेटे युग की चिंता, जानें क्या है वजह

बॉलीवुड एक्ट्रेस काजोल के बेटे युग देवगन आज यानी 13 सितंबर को 16 साल के हो गए हैं। बेटे के जन्मदिन के मौके पर काजोल ने सोशल मीडिया पर एक बेहद इमोशनल पोस्ट शेयर किया है। इस पोस्ट में एक्ट्रेस ने बताया कि उन्हें यकीन ही नहीं हो रहा कि उनका छोटा सा बेटा अब 16 साल का हो गया है। उन्होंने युग के साथ एक प्यारी तस्वीर भी शेयर की, जिसमें वह अपनी मां काजोल को किस करते नजर आ रहे हैं।

27
'यकीन नहीं हो रहा कि हम यहां तक पहुंच गए'

काजोल ने अपने बर्थडे नोट की शुरुआत ही इस बात से की कि उन्हें विश्वास नहीं हो रहा कि युग 16 साल का हो चुका है। एक्ट्रेस ने बताया कि जब भी वह अपने बेटे को देखती हैं तो उन्हें आज भी उसके अंदर वही छोटा सा बच्चा नजर आता है। काजोल ने लिखा कि युग अब पहले से ज्यादा लंबा और मजबूत हो गया है, लेकिन उनकी नजर में वह हमेशा उनका छोटा बच्चा ही रहेगा। उनके लिए युग का बचपन और आज का बड़ा हो चुका रूप, दोनों एक साथ जुड़े हुए हैं।

37
बेटे के लिए काजोल ने जताई अपनी सबसे बड़ी उम्मीद

इस इमोशनल पोस्ट में काजोल ने सिर्फ बेटे को जन्मदिन की बधाई नहीं दी, बल्कि एक मां के तौर पर अपनी सबसे बड़ी इच्छा भी बताई। उन्होंने कहा कि युग की जिंदगी को लेकर उनके मन में कुछ डर जरूर हैं, लेकिन उम्मीदें उससे कहीं ज्यादा हैं। काजोल चाहती हैं कि युग बड़े होकर एक अच्छा इंसान बने। ऐसा इंसान जो जिंदगी में आने वाली हर मुश्किल का सामना हिम्मत और गरिमा के साथ करे। उनके मुताबिक जिंदगी में कितनी भी चुनौतियां आएं, लेकिन इंसान के अंदर सबसे जरूरी चीज दयालुता यानी दूसरों और खुद के प्रति kindness होनी चाहिए।

47
'खुद और दुनिया के प्रति दयालु रहना'

काजोल ने अपने बेटे के लिए लिखे मैसेज में इस बात पर खास जोर दिया कि वह सिर्फ मजबूत इंसान ही नहीं, बल्कि एक अच्छा और दयालु इंसान बने। एक्ट्रेस ने उम्मीद जताई कि युग जिंदगी में आने वाली हर चीज का सामना courage, grace और kindness के साथ करेगा। उन्होंने यह भी कहा कि युग को खुद के साथ-साथ दुनिया के प्रति भी दयालु रहना चाहिए।

57
काजोल ने लिखा इमोशनल मैसेज

काजोल ने अपने बेटे को जिंदगी खुलकर जीने की सलाह देते हुए अपने नोट को बेहद प्यारे अंदाज में खत्म किया। उन्होंने युग से कहा कि वह ऊंची उड़ान भरे और जिंदगी को बड़े दिल के साथ जिए। अपने मैसेज के आखिर में काजोल ने लिखा, 'Fly high and live large my darling. Love u more than u will ever know.' यानी वह चाहती हैं कि उनका बेटा बिना डरे अपने सपनों की तरफ बढ़े और जिंदगी को पूरी तरह जिए।

67
काजोल और युग की तस्वीर ने जीता दिल

इस खास पोस्ट के साथ काजोल ने युग की एक प्यारी तस्वीर भी शेयर की है। तस्वीर में युग अपनी मां को प्यार से किस करते हुए नजर आ रहे हैं। मां-बेटे की इस बॉन्डिंग ने फैंस का ध्यान खींचा है और काजोल का इमोशनल मैसेज भी सोशल मीडिया पर चर्चा में है।

77
अजय देवगन और काजोल के दो बच्चे

काजोल और अजय देवगन ने साल 1999 में शादी की थी। दोनों की बेटी न्यासा और बेटा युग हैं। न्यासा उनकी बड़ी बेटी हैं, जबकि युग का जन्म 13 सितंबर 2010 को हुआ था। अब युग 16 साल के हो चुके हैं। युग के 16वें बर्थडे पर काजोल का यह पोस्ट बताता है कि बच्चों के बड़े होने के बावजूद एक मां की नजर में उनका बच्चा हमेशा वही छोटा सा बच्चा रहता है। एक्ट्रेस ने बेटे के लिए अपनी उम्मीदों और प्यार को जिस तरह शब्दों में रखा, वह उनके पोस्ट को और खास बना देता है।

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Read more Photos on

Recommended Stories