
सलमान खान के काला हिरण शिकार पर बेस्ड फिल्म 'काला हिरण' बनकर तैयार हो गई है और इसका टीजर भी सामने आ गया है। सुपरस्टार सलमान खान ने इसका विरोध किया है और उनकी टीम ने मेकर्स को कानूनी नोटिस भी भेज दिया है। यहां तक कथिततौर पर मेकर्स को यह धमकी तक दी गई थी कि फिल्म के टीजर को रिलीज नहीं होने दिया जाएगा। हालांकि, तमाम विवाद के बीच जो टीजर 20 जून को आने वाला था, वह 12 जून को यूट्यूब पर जारी कर दिया गया है। यहां हम आपको फिल्म की स्टार कास्ट के बारे में बता रहे हैं...
'काला हिरण' फिल्म में सलमान खान का किरदार काशिफ इकबाल खान निभा रहे हैं। हालांकि, फिल्म में सलमान का नाम बदलकर अयान खान रखा गया है। फर्स्ट लुक टीजर में काशिफ इकबाल खान ने सलमान खान के हावभाव से लेकर पहनावे तक सबको कॉपी करने की कोशिश की है।
यह भी पढ़ें : Kala Hiran Teaser Out: काला हिरण' टीजर में सलमान खान जैसी कहानी, लॉरेंस बिश्नोई एंगल ने काटा बवाल
'काला हिरण' फिल्म में गोविंद नामदेव ने महत्वपूर्ण किरदार निभाया है। वे इस फिल्म में बिश्नोई समाज के वकील की भूमिका में नज़र आ रहे हैं, जो अयान खान के खिलाफ कोर्ट में काला हिरण शिकार का मुकदमा लड़ता है। खास बात यह है कि गोविंद नामदेव सलमान खान के साथ 'राधे', 'वॉन्टेड' और 'गर्व' जैसी फिल्मों में काम कर चुके हैं।
मुकेश तिवारी बॉलीवुड के पॉपुलर एक्टर हैं, जिन्हें 'चाइना गेट' और 'गंगाजल' जैसी फिल्मों के लिए जाना जाता है। वे 'काला हिरण' फिल्म में मुंबई पुलिस के इंस्पेक्टर सावंत के रोल में दिख रहे हैं, जिन्हें टॉर्चर स्पेशलिस्ट के रूप में जाना जाता है।
'काला हिरण' में मराठी और बॉलीवुड एक्टर कमलेश सावंत की भी अहम् भूमिका है। वे इस फिल्म में डीसीपी पाटिल के रोल में नज़र आएंगे। वे अजय देवगन स्टारर क्राइम थ्रिलर 'दृश्यम' के करप्ट पुलिस इंस्पेक्टर लक्ष्मीकांत गायतोंडे के किरदार से जाने जाते हैं।
सलमान खान के साथ फिल्म 'दबंग 3' में काम कर चुके दिग्गज एक्टर नरेश गोसाईं 'काला हिरण' में अहम् भूमिका में दिखाई देंगे। उनके अलावा डॉ. निकुंज अग्रवाल और प्रकाश जोशी समेत कई अन्य एक्टर भी इस फिल्म में दिखाई देंगे।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।