Kamal Haasan ने Donald Trump को सुनाई खरी-खरी, कहा- अपने काम से काम रखो

Published : Mar 08, 2026, 07:50 AM IST

भारत द्वारा रूस से तेल खरीद को लेकर चल रहे अंतरराष्ट्रीय तनाव के बीच एक्टर-पॉलिटिशियन कमल हासन ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प को खुला पत्र लिखकर करारा जवाब दिया है। उनका बयान सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। पढ़ें कमल हासन का ताजा बयान…

PREV
15
ट्रंप को खुला पत्र लिखकर क्या बोले कमल हासन

Kamal Haasan ने शनिवार शाम अपने X अकाउंट पर अमेरिका के राष्ट्रपति Donald Trump को संबोधित करते हुए खुला पत्र लिखा। इसमें उन्होंने कहा, "हम भारत के लोग एक स्वतंत्र और संप्रभु राष्ट्र से आते हैं। हम अब दूर बैठे विदेशी देशों से आदेश नहीं लेते। कृपया अपनी क्षमता के अनुसार अपने काम से काम रखें। संप्रभु देशों के बीच आपसी सम्मान ही स्थायी वैश्विक शांति की असली नींव है।"

25
कमल हासन ने अमेरिका को शुभकामनाएं दीं

अपने पत्र के अंत में कमल हासन ने अमेरिका के लिए शुभकामनाएं भी दीं। उन्होंने लिखा, "हम आपके देश और उसके लोगों के लिए शांति और समृद्धि की कामना करते हैं।" नीचे अपने हस्ताक्षर करते हुए वे लिखते हैं, "कमल हासन – एक गर्वित भारतीय नागरिक, संस्थापक, मक्कल नीधी मय्यम।"

35
कमल हासन ने क्यों लिखा ट्रम्प को ख़त?

दरअसल, अमेरिकी ने शुक्रवार को भारतीय रिफाइनरियों को रूस से ऊर्जा खरीद जारी रखने के लिए 30 दिन की 'अस्थायी' छूट देने का ऐलान किया। यह फैसला ऐसे समय आया है जब मिडिल ईस्ट में तनाव के कारण वैश्विक ऊर्जा कीमतों में तेज़ उछाल की आशंका जताई जा रही है।

45
अमेरिका ने अपने बयान में क्या कहा?

अमेरिकी ट्रेजरी सेक्रेटरी Scott Bessent ने X पर लिखा, "भारत अमेरिका का एक महत्वपूर्ण साझेदार है और हमें पूरी उम्मीद है कि नई दिल्ली अमेरिकी तेल की खरीद बढ़ाएगा।" इससे पहले अमेरिका ने दावा किया था कि भारत रूसी कच्चे तेल की खरीद रोकने पर सहमत हो गया है, हालांकि भारतीय अधिकारियों ने इस दावे की पुष्टि नहीं की।

55
ईरान संकट से बढ़ा तेल बाजार का तनाव

28 फरवरी को अमेरिका और इज़राइल ने ईरान पर हमले किए, जिसमें ईरान के प्राइम लीडर Ayatollah Ali Khamenei की मौत हो गई। इसके बाद पूरे पश्चिम एशिया में तनाव तेजी से बढ़ गया। ईरान के जवाबी हमलों के कारण कई तेल और गैस फील्ड बंद हो गए हैं। साथ ही स्ट्रेट ऑफ होर्मुज़ जैसे अहम समुद्री मार्ग पर सुरक्षा खतरे बढ़ने से दुनिया की लगभग पाँचवां तेल सप्लाई प्रभावित हो सकती है।

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Read more Photos on

Recommended Stories