
कंगना रनौत एक बार फिर अपने बेबाक बयानों को लेकर चर्चा में हैं। एक्ट्रेस और भाजपा सांसद ने उन सितारों और सार्वजनिक हस्तियों पर खुलकर निशाना साधा, जो पहले उनके बयानों या काम को लेकर आलोचना कर चुके हैं। कंगना ने आशुतोष राणा, सोनू सूद, राखी सावंत, तापसी पन्नू और बाबा रामदेव का जिक्र करते हुए उनकी उपलब्धियों पर सवाल उठाए। एएनआई से बातचीत में उन्होंने कहा कि अगर किसी ने उनकी सफलता का एक फीसदी भी हासिल नहीं किया है, तो वह उसकी सलाह नहीं सुनेंगी। कंगना ने हालिया विवादों, जेन जी को लेकर अपनी टिप्पणी और कृति सेनन के रक्षा बंधन विज्ञापन पर की गई प्रतिक्रिया का भी जिक्र किया।
कंगना रनौत ने कहा, “मैं ऐसे लोगों को हर दिन देखती हूं, चाहे वह आशुतोष राणा हों, जो कहते हैं कि मैं कुत्ते की तरह भौंकती हूं, या सोनू सूद, जो कहते हैं कि मुझे सलीका सीखना चाहिए। राखी सावंत जैसे लोग, जो मेरे चरित्र को लेकर हर तरह की अश्लील टिप्पणियां करती हैं, और तापसी पन्नू, जो मेरे माता-पिता, मेरी परवरिश और मेरी पृष्ठभूमि का अपमान करती रहती हैं।” इसके बाद उन्होंने कहा, “इन लोगों के लिए मेरा सिर्फ एक संदेश है कि अगर आपने जिंदगी में मेरी हासिल की हुई सफलता का एक फीसदी भी हासिल नहीं किया है, तो मैं आपकी कोई सलाह नहीं सुनूंगी।”
#WATCH | Delhi: BJP MP Kangana Ranaut says, "Every day, I see people like Ashutosh Rana—who says I bark like a dog—or the likes of Sonu Sood. Then there are people like Rakhi Sawant, who make all sorts of remarks about my character, and Taapsee Pannu, who insults my parents, my… pic.twitter.com/i7rB8fSaqW
— ANI (@ANI) August 24, 2026
कंगना रनौत ने आगे कहा, "सब फेल और बिल्कुल अनवांटेड लोग मुझे जब देखो गालियां देते रहते हैं मीडिया में आने के लिए। पहले आप कंगना रनौत बनो तो सही। आप बनके दिखाओ ना। लेकिन मैं आप लोगों की कोई भी सलाह-मशविरा नहीं सुनूंगी। कोई कुत्ता कह रहा है, कोई माता-पिता को गाली दे रहा है, कोई कह रहा है टांग उठाती है...मैं ये भद्दी टिप्पणियां नहीं सुनूंगी। ये भूखे नंगे लोग मुझ पर लैच ऑन नहीं हो सकते।"
बकौल कंगना, "इनफ इज इनफ...पैरेंट्स को नहीं छोड़ रहे हैं। आशुतोष राणा जैसे लोग कह रहे हैं कुत्ते की तरह भौंकती है...आप पहले कंगना रनौत बन कर दिखाइए। अगर जो इंसान मुझसे ज्यादा सक्सेसफुल है, मुझसे ज्यादा माननीय है, सम्मानीय है, उनकी मैं सलाह लूंगी। बाकी फेल, स्टुपिड, डिस्कस्टिंग, भूखे-नंगे लोगों की मैं कोई सलाह नहीं लूंगी। "
कंगना ने कहती हैं, "बाबा रामदेव ने सभी मर्यादाएं लांघ दी हैं। उन्होंने जिस तरह की टिप्पणी एक महिला पर की हैं, सारा समाज शर्मसार है। वो सनातनी कपड़े पहनते हैं, जिस तरह के नारंगी वस्त्र वो धारण करते हैं, उनको उन्होंने शर्मसार किया है।"
कंगना और आशुतोष राणा तथा सोनू सूद के बीच हालिया बयानबाजी की जड़ Gen Z प्रदर्शनकारियों को लेकर कंगना की टिप्पणी थी। उन्होंने Gen Z को ‘जेनरेशन गटर’ कहा था। इसके बाद आशुतोष राणा ने सार्वजनिक हस्तियों से भाषा को लेकर सावधानी बरतने की अपील की थी। सोनू सूद ने कंगना की टिप्पणी को “शर्मनाक” बताया था और कहा था कि लोगों को “बोलने से पहले सोचना चाहिए।” राखी सावंत ने भी युवा महिलाओं और जेन जी को लेकर कंगना की बातों की आलोचना की थी और एयरपोर्ट पर थप्पड़ की घटना का जिक्र किया था।
तापसी पन्नू और कंगना के बीच सार्वजनिक विवाद की शुरुआत 2019 में हुई थी। कंगना की बहन रंगोली चंदेल ने तापसी पर कंगना की नकल करने का आरोप लगाते हुए उन्हें “सस्ती कॉपी” कहा था। यह विवाद तब शुरू हुआ जब तापसी ने ‘जजमेंटल है क्या’ के ट्रेलर की तारीफ की थी, लेकिन कंगना का नाम नहीं लिया था। 2020 में फिल्म इंडस्ट्री में इनसाइडर प्रिविलेज और नेपोटिज्म को लेकर बहस के दौरान यह टकराव फिर तेज हुआ। कंगना ने तापसी और स्वरा भास्कर को “बी-ग्रेड” कलाकार और “जरूरतमंद आउटसाइडर्स” तक कहा था। तापसी ने जवाब में कहा था कि आउटसाइडर्स को एक-दूसरे को निशाना बनाने के बजाय समर्थन करना चाहिए।
कंगना हाल ही में कृति सेनन के वायरल रक्षा बंधन विज्ञापन पर भी निशाना साध चुकी हैं। अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी में उन्होंने लिखा, “एक महिला होने के लिए यह शानदार समय है, हमारी अलमारियां कई तरह के कपड़ों से भरी हैं, आज की महिला एक वैश्विक महिला है, कॉकटेल ड्रेस से लेकर लहंगा चोली, जींस से लेकर साड़ी, बिकिनी से लेकर सलवार कमीज तक, आज हमारे पास इतने विकल्प हैं, फिर आप अपने भाई को बिकिनी/अंडरगारमेंट्स में राखी क्यों बांधेंगी? आपके पास स्टाइलिंग के सभी विकल्प कहां हैं? हा हा, विज्ञापन जानबूझकर डरावना लग रहा है!”
कंगना को आखिरी बार 2026 की ‘भारत भाग्य विधाता’ में देखा गया था, जिसे मनोज तपाड़िया ने लिखा और निर्देशित किया है। आगे वह ‘थलाइवी’ के निर्देशक एएल विजय के साथ फिर काम करेंगी। उनकी आगामी पैन-इंडिया मनोवैज्ञानिक थ्रिलर में ‘तनु वेड्स मनु’ सीरीज के सह-कलाकार आर. माधवन भी नजर आएंगे।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।