
करवा चौथ के मौके पर एक्ट्रेस और बीजेपी सांसद कंगना रनौत का पुराना वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इसके साथ दावा किया जा रहा है कि उन्होंने 29 अक्टूबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की लंबी उम्र और अच्छी सेहत के लिए खास पूजा-पाठ और रस्में निभाईं। वीडियो सामने आने के बाद इस दावे को लेकर चर्चा भी शुरू हो गई है। लेकिन क्या कंगना ने वाकई करवा चौथ पर पीएम मोदी के लिए पूजा की थी? इस वायरल वीडियो की सच्चाई कुछ और है। दरअसल, इसका करवा चौथ 2026 से कोई संबंध नहीं है।
सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो को लेकर दावा किया जा रहा है कि कंगना रनौत ने गुरुवार, 29 अक्टूबर 2026 को करवा चौथ के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लिए विशेष पूजा की। पोस्ट और वीडियो के साथ यह भी कहा जा रहा है कि एक्ट्रेस ने पीएम मोदी की लंबी उम्र, अच्छी सेहत और खुशहाली के लिए प्रार्थना की।
कंगना रनौत ने पीएम मोदी की लंबी उम्र के
लिए की पूजा-अर्चना, तस्वीरें सोशल मीडिया
पर वायरल...
.
.
.
#KanganaRanaut #PMModiji #NarendraModi #KanganaRanautNews
#PujaArchana #CelebrityNews #viralphotochallenge
#SocialMediaViral #trendingnews #reelsviralシ #explorepage #fypageシ https://t.co/2S0I2oreuH
— SR Samachar (@srsamacharin) October 29, 2026
हालांकि, वायरल दावे में जिस वीडियो को करवा चौथ का बताया जा रहा है, वह वास्तव में इस साल के त्योहार का नहीं है। वीडियो को गलत संदर्भ के साथ शेयर किया जा रहा है।
कंगना रनौत का यह वीडियो जून 2026 का है। उस समय एक्ट्रेस राजस्थान के जोधपुर पहुंची थीं, जहां उन्होंने श्री चामुंडा माता मंदिर और गजानन महाराज मंदिर में दर्शन किए थे। इसी मंदिर यात्रा के दौरान उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लिए प्रार्थना की थी। अब उसी पुराने वीडियो को करवा चौथ 2026 से जोड़कर सोशल मीडिया पर प्रसारित किया जा रहा है। यानी वीडियो असली है, लेकिन इसके साथ जो तारीख और वजह बताई जा रही है, वह भ्रामक है।
#WATCH | Jodhpur, Rajasthan: BJP MP and actress Kangana Ranaut offered prayers at the Ganesh temple for Prime Minister Narendra Modi, who has been India's longest-serving consecutive Prime Minister. https://t.co/uXwsQ0i1YN
— ANI MP/CG/Rajasthan (@ANI_MP_CG_RJ) June 11, 2026
जून में मंदिर दर्शन के दौरान कंगना ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को उनके कार्यकाल के 4,400 दिन पूरे होने पर बधाई दी थी। यह उपलब्धि लगातार कार्यकाल के लिहाज से भारत के सबसे लंबे समय तक प्रधानमंत्री रहने के उनके रिकॉर्ड से जुड़ी थी। इसी मौके पर एक्ट्रेस ने पीएम मोदी की अच्छी सेहत, ताकत और लंबी उम्र के लिए प्रार्थना की थी। कंगना ने 11 जून को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर मंदिर यात्रा का वीडियो भी साझा किया था। इसके कैप्शन में उन्होंने अपनी प्रार्थना के बारे में विस्तार से लिखा था। कंगना ने अपने इंस्टाग्राम पोस्ट में लिखा था, “मैंने भगवान से प्रार्थना की कि वे उन्हें बेहतरीन स्वास्थ्य, अपार शक्ति और लंबी उम्र का आशीर्वाद दें, ताकि उनके नेतृत्व में आने वाला अगला दशक भी भारत के लिए विकास, समृद्धि, सुरक्षा और गौरव का दशक बने।”
फिलहाल कंगना रनौत ने इस वायरल वीडियो या सोशल मीडिया पर किए जा रहे भ्रामक दावों पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।