'कॉकरोच हो तो गटर में रहो...', कंगना रनौत ने पहली बार बताया- किसे कहा था गटर जनरेशन?

Published : Aug 13, 2026, 05:42 PM IST
Kangana Ranaut On Gen Z

सार

एक्ट्रेस-सांसद कंगना रनौत ने ‘जनरेशन गटर’ कमेंट पर फिर सफाई दी। बोलीं- उन्होंने पूरे Gen Z को नहीं, बल्कि प्रदर्शन में शामिल कुछ लोगों और महिलाओं को लेकर बात की थी।

बीजेपी सांसद और एक्ट्रेस कंगना रनौत का Gen Z पर ‘जनरेशन गटर’ वाला बयान एक बार फिर चर्चा में है। विरोध और आलोचना के बीच कंगना ने अब वीडियो शेयर कर अपने कमेंट पर सफाई दी है। उनका कहना है कि उन्होंने पूरे देश के युवाओं या पूरी Gen Z को निशाना नहीं बनाया था, बल्कि जंतर-मंतर प्रदर्शन में शामिल कुछ लोगों और महिलाओं की बात की थी। कंगना ने प्रदर्शन में Gen Z की संख्या को लेकर भी सवाल उठाया और कहा कि वहां अलग-अलग उम्र के लोग मौजूद थे। उन्होंने खुद को युवा-विरोधी कहे जाने पर कहा कि वह खुद युवा हैं और पूरी पीढ़ी के खिलाफ नहीं हो सकतीं।

Gen Z को गटर जनरेशन कहने के बाद अब क्या बोलीं कंगना रनौत?

गुरुवार को कंगना ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर अपना वीडियो शेयर करते हुए कहा, "अगर आप सिर्फ Gen Z की बात करते हैं, तो ऑलमोस्ट 30-35 करोड़ के पास इनकी पॉपुलेशन होने वाली है। जो जंतर मंतर है वहां पर 10,000 लोग इकट्ठा हुए थे जिनमें तो आधे से ज्यादा लोग शबाना आजमी-टाइप लोग थे, आपने देखा कि हर टाइप के एज ग्रुप घूम रहे थे। अगर हम युवाओं की बात करते हैं, Gen Z की हम स्पेसिफिकली बात करते हैं तो लगभग वहां पर 2000 Gen Z थे, तो कैसे ये लोग इसको Gen Z प्रोटेस्ट कह रहे हैं? कि पूरे देश की Gen Z प्रोटेस्ट कर रहे।"

क्या कंगना ने वाकई Gen Z को गटर जनरेशन कहा था?

अपने बयान को स्पष्ट करते हुए कंगना ने कहा, “ये जो यहां पर नस्ल इकट्ठा हुई थी, उसी के बारे में जो है मैंने स्पेसिफिकली कहा था। मैं आपको ओपन चैलेंज देती हूं, मेरा कोई ऐसा स्पेसिफिक कोट बताइए जहां मैंने पूरी जेनरेशन को इन्क्लूड किया हो? ये फालतू का एजेंडा आप मेरे साथ मत चलाइए! मैं युवा-विरोधी नहीं हो सकती क्योंकि मैं खुद युवा हूं।"

जो खुद को कॉकरोच कहते हैं, वो गटर में रहें : कंगना रनौत

कंगना रनौत ने इंस्टाग्राम स्टोरी में एक और वीडियो शेयर किया है, जो ANI को दिए इंटरव्यू का है। इसमें वे कह रही हैं, “जो खुद को कॉकरोच कहते हैं तो हम कहते हैं कि गटर में ही रहेगा। उसमें क्या? उनकी उस तरह की मानसिकता होगी। लेकिन यह कहना कि मैंने सबको कहा, पूरे युवाओं को कहा, बिल्कुल सही नहीं है।” कंगना ने आगे कहा, "बताइए मैंने ऐसा कहां लिखा कि सब युवा गटर हैं। मैंने स्पेसिफिक किया कि कुछ लोग या कुछ महिलाएं। ये मैंने स्पेसिफिकली लिखा है।"

‘जनरेशन गटर’ पर कंगना ने पहले क्या कहा था?

कंगना ने पिछले महीने Gen Z प्रदर्शनकारियों की कुछ रील्स पर कड़ा कमेंट करते हुए कहा था, “मैंने अपनी जिंदगी में एक जगह पर इतनी बदसूरती कभी नहीं देखी। Gen Z के प्रोटेस्ट की ये रील्स उल्टी करने वाली हैं। उनका बोलने का तरीका और जिस तरह की भाषा वे इस्तेमाल कर रहे हैं... मैंने अपनी जिंदगी में कभी नहीं देखा कि हर फ्रेम में सब कुछ इतना परेशान करने वाला और भद्दा एक साथ हो.... मैं उन्हें जनरेशन गटर कहती हूं। उनमें से कुछ के पास सिस्टम को देने के लिए कुछ नहीं है। वे पढ़ाई में अच्छे नहीं हैं...।” इस बयान के बाद उन्हें आलोचना का सामना करना पड़ा था।

PREV

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Read more Articles on

Recommended Stories

2026 में सबसे ज्यादा देखी गई 6 एपिसोड की यह वेब सीरीज, 7 भाषाओं में कर रही ट्रेंड
‘मैं कंफर्टेबल नहीं थी फिर भी...’, राघव जुयाल को KISS करने पर शक्ति मोहन का खुलासा