'हिंदू बेटियां इस्लामिस्ट के संपर्क में आते ही...' कंगना रनौत ने नए वीडियो में उठाया बड़ा सवाल

Published : Aug 03, 2026, 05:12 PM IST
Kangana Ranaut Wants Become Sanghi

सार

कंगना रनौत का नया वीडियो सामने आया है, जिसमें उन्होंने खुद 'संघी' बनने की इच्छा जताई। साथ ही उन हिंदू लड़कियों पर सवाल उठाए, इस्लामिस्ट्स के संपर्क में आते ही जिनकी विचारधारा बदल जाती है।

बॉलीवुड एक्ट्रेस और मंडी से बीजेपी सांसद कंगना रनौत एक बार फिर अपने नए वीडियो को लेकर चर्चा में हैं। इंस्टाग्राम पर साझा किए गए इस वीडियो में उन्होंने पहचान, धर्म और विचारधारा को लेकर अपनी राय रखी। कंगना ने कहा कि वह अब खुद को एक परिभाषित और जागृत हिंदू बनाना चाहती हैं। उन्होंने संघी बनने की इच्छा भी जताई। उन्होंने यह भी सवाल उठाया कि यदि हर व्यक्ति को अपनी विचारधारा और आस्था चुनने की आजादी है, तो हिंदू महिलाओं के ऐसा करने पर सवाल क्यों उठाए जाते हैं। उनका यह वीडियो सोशल मीडिया पर बहस का विषय बन गया है।

कंगना रनौत ने अपने नए वीडियो में क्या कहा?

कंगना रनौत वीडियो में कह रही हैं, "जबकि मैं पार्लियामेंट के लिए लेट हो रही हूं, फिर भी मैंने सोचा कि मैं आपके साथ अपनी कुछ विचारणीय फीलिंग शेयर करूं। हमने फिल्म इंडस्ट्री में ऐसी कई हिंदू बहन-बेटियां देखी हैं, जिनके हम संपर्क में रहे हैं और हमने उन्हें बेहद करीब से देखा भी है और जाना भी हैं। और हम देखते हैं कि हैं वो हिंदू, लेकिन चाहें राजनीति हो, चाहे धर्म हो, उसको लेकर उनकी कोई विचारधारा नहीं है। यूथ में आमतौर पर ऐसा होता है। वो बहुत ही न्यूट्रल हैं। लेकिन जैसे ही वो चाहे आप संबंध कह लीजिए, शादी कह लीजिए, दोस्ती कह लीजिए, इस्लामिस्ट के संपर्क में आते हैं, वैसे ही उनकी सोच इतनी डिफाइंड हो जाती है, इतने कट्टरपंथी लेफ्टिस्ट वो बन जाते हैं...मुझे इससे कोई दिक्कत नहीं, क्योंकि संविधान आपको यह आजादी देता है कि आप जो चाहें उस तरह का धर्म और विचारधारा अपना सकते हैं।"

यह भी पढ़ें : 'जेबकतरे जैसी ड्रेसिंग और बोलचाल...', कंगना रनौत ने अब सरेआम किस हीरोइन की धज्जियां उड़ाईं?

कंगना रनौत ने जताई हिंदू बेटियों के लिए चिंता

कंगना रनौत ने आगे कहा, "लेकिन जो प्रॉब्लम की बात है...जब हिंदू बेटियों की बात आती है....आज मैं अपने आपको डिफेंड नहीं करूंगी कि मैंने आइटम नंबर्स के खिलाफ या अपनी पैरेंटिंग के खिलाफ कभी बड़ी-बड़ी फिल्मों में काम नहीं किया। हीरोज के खिलाफ मैंने जो है, मैंने बहिष्कार किया...मैंने नेपोटिज्म के खिलाफ लड़ाई या मुझे ऐसा कह सकते हैं...। हां मैं एक मॉडरेट हिंदू थी। आज अगर मैंने खुद को डिफेंड कर लिया तो न जानें कितनी बेटियां लीप नहीं ले पाएंगी।"

कंगना रनौत बोलीं- मुझे संघी बनना है

बकौल कंगना, "हां, मैं एक मॉडरेट हिंदू थी।आज मुझे तंज किया जाता है कि तुम कब से संघी बन गईं?.... मुझे संघी बनना है। मैं बीजेपी और आरएसएस की विचारधारा से प्रेरित होकर एक जागरूक, स्पष्ट और अनुशासित हिंदू बनना चाहती हूं, तो इस पर सवाल क्यों उठाए जाते हैं? अगर दूसरे लोग अपनी पसंद की विचारधारा या पहचान अपना सकते हैं, तो मैं क्यों कन्वर्ट नहीं हो सकती। जब हिंदू बेटियों की बात आती है तो जो समाज के ठेकेदार हैं, वो अग्निपरीक्षा के लिए हमारे 10 साल पुराने मुद्दे उठाने लगते हैं कि तुम तो पार्टी करती थीं, तुम तो ये करती थीं...ठीक है मैं सबकुछ करती थी, लेकिन अब मुझे भी कन्वर्ट होना है। मुझे डिफाइंड और जागृत हिंदू बनना है। तो मेरे लिए वो रास्ता क्यों बंद है?"

 

यह भी पढ़ें : 'किसी महिला को इस तरह...', ऋतिक रोशन पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत

कंगना रनौत ने आगे कहा, " यह जो है यह दोगली सोच और दोगले विचार नहीं चलेंगे। मुझे लगता है कि हमारी बेटियों को भी वो आजादी होनी चाहिए। अगर उन्हें डिफाइंड और अनुशासित हिंदू में कन्वर्ट होना है तो वो क्यों नहीं हो सकतीं?"

PREV

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Read more Articles on

Recommended Stories

दुबई में खरीदी 16 करोड़ की Yacht, R माधवन के पास कई लग्जरी कार और सुपरबाइक्स
Khatron Ke Khiladi 15: 'खून बहा, दर्द सहा लेकिन नहीं रुके...' KKK-15 में गौरव खन्ना की पीठ हुई खून खच्चर