'जेबकतरे जैसी ड्रेसिंग और बोलचाल...', कंगना रनौत ने अब सरेआम किस हीरोइन की धज्जियां उड़ाईं?

Published : Aug 03, 2026, 12:36 PM ISTUpdated : Aug 03, 2026, 12:37 PM IST
Kangana Ranaut Vs Sonakshi Sinha

सार

कंगना रनौत ने वायरल 'लाइक' के स्क्रीनशॉट को फर्जी बताया और बॉडी शेमिंग के आरोपों से इनकार किया। साथ ही बिना नाम लिए एक एक्ट्रेस की ड्रेसिंग और व्यवहार पर तंज कसा।

बॉलीवुड एक्ट्रेस और मंडी से बीजेपी सांसद कंगना रनौत एक बार फिर सोशल मीडिया पर चर्चा में हैं। इस बार वजह एक वायरल स्क्रीनशॉट है, जिसमें दावा किया गया कि उन्होंने एक विवादित पोस्ट को लाइक किया था। कंगना ने इंस्टाग्राम स्टोरी के जरिए इस दावे को पूरी तरह फर्जी बताया और कहा कि वह कभी किसी का बॉडी शेमिंग नहीं करतीं। इसी पोस्ट में उन्होंने बिना किसी का नाम लिए एक एक्ट्रेस की ड्रेसिंग स्टाइल और सार्वजनिक व्यवहार पर भी टिप्पणी की। कंगना का यह बयान सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर नई बहस शुरू हो गई है और यूजर्स अलग-अलग तरह की अटकलें लगा रहे हैं।

कंगना रनौत ने वायरल 'लाइक' पर क्या सफाई दी?

कंगना रनौत ने इंस्टाग्राम स्टोरी में वायरल स्क्रीनशॉट को फर्जी करार दिया। उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया पर उनके नाम से कई झूठी खबरें फैलाई जा रही हैं और यह कथित 'लाइक' भी उन्हीं में से एक है।उन्होंने लिखा, "मेरे नाम से कई फर्जी खबरें और झूठी बातें सोशल मीडिया पर फैलाई जा रही हैं। मेरा यह लाइक भी पूरी तरह फर्जी है। मैं कभी किसी का बॉडी शेमिंग नहीं करती।"

यह भी पढ़ें : फ्रेंडशिप डे पर कंगना रनौत ने Gen Z को दी सलाह, 'गटर जनरेशन' के बाद अब क्या कह डाला?

कंगना रनौत ने बिना नाम लिए किस एक्ट्रेस पर साधा निशाना?

वायरल स्क्रीनशॉट पर सफाई देने के साथ ही कंगना ने बिना नाम लिए एक एक्ट्रेस की ड्रेसिंग और सार्वजनिक व्यवहार पर भी कमेंट किया। उन्होंने लिखा, "लेकिन मैंने हाल के दिनों में एक ऐसी एक्ट्रेस को जरूर देखा है, जो अब जेबकतरे जैसी ड्रेसिंग और बोलचाल अपनाने लगी है। वह आधी पैंट और उल्टी कैप पहनती हैं और प्रदर्शनकारियों के कथित 'गटरछाप' व्यवहार का पूरे जोश से समर्थन करती नजर आती हैं।" हालांकि, उन्होंने पोस्ट में किसी एक्ट्रेस का नाम नहीं लिया।लेकिन अंदाजा लगाया जा रहा है कि उनका यह कमेंट सोनाक्षी सिन्हा पर है, जिन्होंने हाल ही में जंतर-मंतर पर हुए प्रोटेस्ट और फिर धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद Gen Z को चीयर किया था।

 

 

एक्ट्रेस के रिश्ते और स्टाइलिंग को लेकर कंगना ने क्या कहा?

कंगना ने आगे लिखा, "मेरा हमेशा से मानना रहा है कि किसी रिश्ते में आपका पहनावा इस बात का सीधा संकेत देता है कि आप खुद को कैसा महसूस करते हैं। मेरी साथी एक्ट्रेस, अगर आपका आदमी आपको खुद को जेबकतरे जैसा महसूस करा रहा है, तो मुझे इसका अफसोस है। आप पहले बेहद शालीन तरीके से कपड़े पहनती थीं और उतनी ही गरिमा के साथ बात भी करती थीं। आखिर ऐसा क्या बदल गया?" उन्होंने आगे कहा, "आपकी राय आपकी अपनी है, लेकिन मुझे लगता है कि आप अपनी स्टाइलिंग को पहले से कहीं बेहतर बना सकती हैं। अगर कभी आपको मेरी मदद की जरूरत हो, तो मैं हमेशा आपके साथ हूं।"

यह भी पढ़ें : 'किसी महिला को इस तरह...', ऋतिक रोशन पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत

वायरल स्क्रीनशॉट में क्या दावा किया गया था?

सोशल मीडिया पर एक स्क्रीनशॉट तेजी से वायरल हुआ था, जिसमें दावा किया गया कि कंगना रनौत ने एक ऐसे पोस्ट को लाइक किया था, जिसमें एक महिला को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी की गई थी और उनसे झारखंड पेपर लीक मामले पर सवाल पूछा गया था। कंगना ने इस पूरे स्क्रीनशॉट को फर्जी बताते हुए दावा किया कि यह उनके अकाउंट से जुड़ा नहीं है।

PREV

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Read more Articles on

Recommended Stories

'रामायण रिलीज से पहले हमें दिखाओ' - हिंदू संगठन का विरोध, क्या है नया विवाद?
दूसरी प्रेग्नेंसी में कैसा है दीपिका पादुकोण का हाल? वीडियो शेयर कर खुद किया खुलासा