Karishma Tanna Pregnant: शादी के 4 साल बाद मां बनने जा रही एक्ट्रेस, बताया कब होगी डिलिवरी

Published : Apr 06, 2026, 10:24 PM IST
karishma tanna pregnant

सार

करिश्मा तन्ना ने पति वरुण बंगेरा के साथ इंस्टाग्राम पर प्रेग्नेंसी अनाउंसमेंट की। सेलेब्स और फैंस इस प्यारी खबर पर खूब बधाई दे रहे हैं। बता दें कि करिश्मा ने वरुण बंगेरा के साथ 

Karishma Tanna Pregnancy Announcement: टीवी और बॉलीवुड की जानी-मानी एक्ट्रेस करिश्मा तन्ना प्रेग्नेंट हैं। करिश्मा ने खुद पति वरुण बंगेरा के साथ अपनी प्रेग्नेंसी की खबर फैंस के साथ शेयर की है। एक्ट्रेस ने इंस्टाग्राम पर कुछ खास तस्वीरें पोस्ट की हैं, जिनमें करिश्मा और वरुण ‘MOM’ और ‘DAD’ लिखी मैचिंग कैप पहने नजर आ रहे हैं। वे छोटे-छोटे बेबी सॉक्स पकड़े हुए हैं और अपने पालतू कुत्तों के साथ प्यार भरे पलों को एंजॉय कर रहे हैं।

करिश्मा ने बताया किस मंथ होगी डिलिवरी

अपनी इंस्टाग्राम पोस्ट में करिश्मा तन्ना ने कैप्शन लिखा, “एक छोटा सा चमत्कार, हमारा सबसे बड़ा तोहफा। इसके साथ ही उन्होंने अगस्त 2026 भी लिखा। यानी करिश्मा तन्ना 4 महीने बाद अपने बेबी को जन्म देंगी। तस्वीरों में करिश्मा कभी पति के साथ मुस्कुराते तो कभी एक-दूसरे का हाथ थामे हुए बेबी सॉक्स के साथ पोज देते नजर आ रहे हैं। वहीं, एक फोटो में दोनों एक-दूसरे को गले लगाते दिख रहे हैं।

सेलेब्स ने दी बधाई

करिश्मा तन्ना की पोस्ट पर कई मशहूर हस्तियों ने प्यार और बधाइयां दीं। खुशी कपूर, अमृता अरोड़ा, बिपाशा बसु, कृतिका कामरा से लेकर महीप कपूर और भूमि पेडनेकर ने भी कमेंट सेक्शन में दिल वाले इमोजी बनाते हुए एक्ट्रेस को शुभकामनाएं भेजीं। फैंस इस अनाउंसमेंट को अब तक की सबसे क्यूट प्रेग्नेंसी खबर बता रहे हैं।

वरुण बंगेरा के साथ लव स्टोरी और शादी

करिश्मा और वरुण की मुलाकात 2021 में दोस्तों के जरिए हुई थी। इसके बाद 5 फरवरी 2022 को मुंबई में एक प्राइवेट सेरेमनी में दोनों ने शादी कर ली। वरुण बंगेरा रियल एस्टेट कंपनी VB Corp चलाते हैं और आमतौर पर लाइमलाइट से दूर रहना पसंद करते हैं।

करिश्मा तन्ना का करियर

करिश्मा तन्ना ने 2001 में 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' से अपने करियर की शुरुआत की थी। इसके बाद उन्होंने नागिन 3 और कयामत की रात जैसे शोज में काम किया। फिल्मों में भी उन्होंने ग्रैंड मस्ती और संजू में काम कर अपनी पहचान बनाई। Bigg Boss सीजन 8 में रनर-अप बनने के बाद उनकी पॉपुलैरिटी काफी बढ़ी। इसके बाद 2023 में आई वेब सीरीज 'स्कूप' में पत्रकार जागृति पाठक के किरदार के लिए उन्हें काफी तारीफ मिली।

PREV

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Read more Articles on

Recommended Stories

Dhurandhar 2: भारत की दूसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बनी 'धुरंधर 2', नंबर-1 के लिए अब चाहिए सिर्फ इतने करोड़
Bhooth Bangla Trailer लॉन्च में अक्षय कुमार को देखते ही लोगों ने पूछा- किसने चिथड़े उड़ा दिए