
टेलीविजन के सबसे लोकप्रिय क्विज शो 'कौन बनेगा करोड़पति' (KBC) सीजन 18 का इंतजार अब खत्म होने वाला है। शो के प्रीमियर से पहले Sony Entertainment Television ने दो नए प्रोमो जारी किए हैं, जिनमें होस्ट अमिताभ बच्चन इस बार के सीजन की थीम 'सोचना पड़ेगा' को बेहद दिलचस्प अंदाज में पेश करते नजर आ रहे हैं। इन प्रोमो का संदेश साफ है कि इस बार केवल जवाब याद होना काफी नहीं होगा, बल्कि सही उत्तर तक पहुंचने के लिए सोचने और विश्लेषण करने की भी जरूरत होगी।
पहले प्रोमो में अमिताभ बच्चन एक कैफे में मेन्यू देखते हुए वेटर से पूछते हैं, "भाईसाहब, आपके यहां इंडियन अच्छा मिलता है या चाइनीज?" इस पर वेटर तुरंत जवाब देने के बजाय मुस्कुराते हुए कहता है, "सर, आपकी ही बात से याद आया... सोचना पड़ेगा।"
वेटर का जवाब सुनकर अमिताभ बच्चन भी मुस्कुरा उठते हैं और कहते हैं, "स्मार्ट गाय है... चलिए, चाइनीज छोड़कर बाकी सब ले आइए।" इस हल्के-फुल्के संवाद के जरिए शो की नई थीम को रोजमर्रा की जिंदगी से जोड़ने की कोशिश की गई है।
यह भी पढ़ें: पाकिस्तान में CJP की एंट्री? गृहमंत्री नकवी ने अपनी ही सरकार को किया अलर्ट
दूसरे प्रोमो में अमिताभ बच्चन अपने घर की बालकनी में पौधों की देखभाल करते नजर आते हैं। वह मजाकिया अंदाज में पौधों से पूछते हैं, "इतनी खातिरदारी के बाद भी आप में फूल खिलेगा कि नहीं?" फिर खुद ही कहते हैं, "अब यह मत कहिएगा कि सोचना पड़ेगा।"
इसके बाद वह दर्शकों को इस सीजन की थीम समझाते हुए कहते हैं, "इस बार सिर्फ जवाब याद रखना काफी नहीं होगा। सही जवाब के लिए सोचना पड़ेगा।" यही संदेश पूरे नए सीजन की सबसे बड़ी खासियत बनने जा रहा है।
इन दोनों प्रोमो के जरिए मेकर्स ने साफ कर दिया है कि KBC Season 18 का फॉर्मेट पहले से ज्यादा सोचने और विश्लेषण करने पर जोर देगा। प्रतियोगियों को केवल तेज याददाश्त ही नहीं, बल्कि सही निर्णय लेने की क्षमता भी दिखानी होगी।
'कौन बनेगा करोड़पति' सीजन 18 का प्रीमियर 10 अगस्त से होगा। यह शो सोमवार से शुक्रवार रात 9 बजे Sony Entertainment Television और Sony LIV पर प्रसारित किया जाएगा।
यह भी पढ़ें: ताहिर हुसैन बोला- 'मैच फिक्स था', अदालत ने किन सबूतों पर सुनाई उम्रकैद?
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।