खेसारी लाल ने शादीशुदा हीरोइन से सरेआम मांगा Kiss, फिर देखने लायक था एक्ट्रेस का रिएक्शन

Published : Nov 19, 2026, 11:41 AM IST
Khesari lal yadav ritu singh viral video

सार

खेसारी लाल यादव का स्टेज शो वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें वह भोजपुरी एक्ट्रेस ऋतु सिंह से चुम्मा मांगते दिखे। अब इस वीडियो पर जमकर बवाल हो रहा है।

Khesari lal yadav Ritu Singh Viral Video: भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार खेसारी लाल यादव इन दिनों लगातार सुर्खियों में हैं। कभी अपने गानों तो कभी बयानों को लेकर चर्चा में रहने वाले खेसारी का एक नया वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस बार मामला उनके एक स्टेज शो से जुड़ा है। वायरल वीडियो में वह भोजपुरी एक्ट्रेस ऋतु सिंह के साथ नजर आ रहे हैं। कार्यक्रम के दौरान दोनों के बीच कुछ ऐसा हुआ, जिसे लेकर सोशल मीडिया पर बहस छिड़ गई है।

खेसारी लाल यादव और ऋतु सिंह का स्टेज शो वीडियो वायरल

  • दरअसल, खेसारी लाल यादव के एक स्टेज शो के कई वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आए हैं।
  • इन वीडियो में भोजपुरी एक्ट्रेस ऋतु सिंह भी उनके साथ दिखाई दे रही हैं।
  • कार्यक्रम के दौरान खेसारी कभी ऋतु सिंह के करीब जाते नजर आते हैं, तो कभी उन्हें गले लगाते दिखाई देते हैं।
  • एक वीडियो में खेसारी लाल यादव शर्टलेस होकर ऋतु सिंह के साथ रोमांटिक अंदाज में नजर आ रहे हैं।
  • स्टेज पर दोनों की इन हरकतों के वीडियो अब इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहे हैं।
  • इन्हीं वीडियो में एक ऐसा पल भी दिखाई दिया, जिसने सोशल मीडिया पर लोगों का ध्यान खींच लिया।

खेसारी ने सरेआम मांगा चुम्मा, फिर क्या था ऋतु सिंह का जवाब

  • वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि खेसारी लाल यादव ने सैकड़ों लोगों के सामने ऋतु सिंह से किस की मांग कर दी।
  • उन्होंने कहा कि फिल्म में तो वह कई बार ऋतु का चुम्मा ले चुके हैं, तो क्या स्टेज के बाहर ऐसा नहीं कर सकते?
  • हालांकि, खेसारी की इस बात पर ऋतु सिंह ने साफ इनकार कर दिया।
  • इसके बाद खेसारी कहते सुनाई देते हैं कि ठीक है, फिर वह चुम्मा नहीं लेंगे और जो देगी, उसी का चुम्मा लेंगे।
  • वहीं, एक दूसरे वीडियो में खेसारी ऋतु सिंह को काफी देर तक गले लगाए हुए दिखाई देते हैं। इस दौरान एक्ट्रेस उन्हें छोड़ने के लिए भी कहती नजर आती हैं।
  • स्टेज शो के ये वीडियो सामने आने के बाद खेसारी और ऋतु सिंह को लेकर सोशल मीडिया पर चर्चाएं तेज हो गई हैं।

वायरल वीडियो पर सोशल मीडिया यूजर्स ने उठाए सवाल

  • खेसारी लाल यादव और ऋतु सिंह के इन वीडियो के वायरल होने के बाद सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर लोगों ने अपनी प्रतिक्रियाएं देनी शुरू कर दी हैं। कई यूजर्स ने स्टेज पर हुई इस घटना को लेकर नाराजगी जताई है।
  • एक X यूजर ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि 'ना' का मतलब 'ना' ही होता है। किसी व्यक्ति को यह बात समझनी चाहिए, फिर चाहे वह कितना भी बड़ा स्टार क्यों न हो।
  • इसके अलावा कई यूजर्स ने भोजपुरी इंडस्ट्री में स्टेज शो के दौरान होने वाली ऐसी हरकतों पर सवाल उठाए हैं। कुछ लोगों का कहना है कि इस तरह की घटनाओं से भोजपुरी सिनेमा की छवि प्रभावित होती है।
  • वहीं, कुछ यूजर्स ने कलाकारों से अपील की है कि उन्हें सार्वजनिक मंच पर अपनी मर्यादा बनाए रखनी चाहिए।

PREV

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Read more Articles on

Recommended Stories

Kaali Kheti Movie Review: न तेज आवाजों का सहारा, न हर सीन में भूत! फिर कैसे डराती है 'काली खेती'?
Anant Singh Daughter Wedding: अनंत सिंह की बेटी की शादी में नहीं जाएंगे खेसारी लाल? सामने आई ये बड़ी वजह